Kharsawan.पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को खरसावां पहुंचे. का दौरा किया. इस दौरान खरसावां स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मुद्दों पर संवाद किया. इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने खरसावां से विस चुनाव लडने के सवाल पर कहा कि खरसावां से प्रत्याशी कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी. योग्य प्रत्याशी चुनाव लडेंगे. अर्जुन मुंडा ने कहा कि मेरे कार्यकाल में आमदा 500 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. लेकिन 10 वर्ष बीतने के बावजूद भी अब तक अस्पताल का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है.…
Author: News Desk
Jamshedpur. गत चैंपियन मोहन बागान ने शुक्रवार को जेआरडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गये रोमांचक क्वार्टर फाइनल में निर्धारित समय के बाद 3-3 से बराबरी पर रहने के बाद टाईब्रेकर में पंजाब एफसी को 6-5 से हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.लुका माजसेन ने 17वें मिनट में स्पॉट-किक की मदद से पंजाब एफसी को बढ़त दिलाई तो वहीं सुहैल भट (44वें) और मनवीर सिंह (48वें) ने दूसरे हाफ की शुरुआत में मोहन बागान को बढ़त दिला दी. उतार चढ़ाव वाले इस मुकाबले में फिलिप मिर्जलजैक (63वें) और नॉर्बर्टो एजेकिएल विडाल (71वें) के गोल से मैच के 71वें मिनट…
Medninagar. निमियां में एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है. एक महिला रात में अपने नवजात शिशु के साथ सोयी थी. इसी दौरान एक सांप (धामिन प्रजाति) उस महिला का दूध पीने लगा. महिला गहरी नींद में थी. उसने बताया कि नींद की वजह से उसे पता नहीं चला कि उसका दूध बच्चा पी रहा है या सांप. काफी देर तक दूध पिलाने के बाद जब वह नींद से जगी, तो देखा कि एक सांप उसका दूध पी रहा है. इसके बाद उसने किसी तरह सांप को अपने शरीर से अलग किया. शोर मचाकर घर के लोगों को जगाया. सांप के…
Ranchi. क्रिकेटर सौरभ तिवारी शुक्रवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. हालांकि इस दौरान सौरभ तिवारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए. लेकिन उन्होंने संकेत दे दिया है कि वह जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने की औपचारिक घोषणा करेंगे. संभावना जताई जा रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सौरभ तिवारी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे. इसी कड़ी में उन्होंने पिछले दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. तिवारी भाजपा में शामिल होकर जमशेदपुर पूर्वी…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में पिछले 24 घंटे से मॉनसून सक्रिय है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 24 और 25 अगस्त को कोल्हान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में भी 50 मिमी के आसपास बारिश हुई. वहीं, गिरिडीह, जामताड़ा और गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई. धनबाद जिले में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई. वहीं, <span;>संताल और पलामू प्रमंडल वाले इलाके में अच्छी बारिश हुई. संताल परगना से सटे कुछ जिलों…
Patna. बिहार पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यदि उसके किसी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 2.30 करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा. बिहार पुलिस ने इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने को बताया, सेवारत कर्मियों के लिए मुफ्त जीवन बीमा लाभ तैयार किया गया है. प्राकृतिक मृत्यु के मामले में 20 लाख रुपये तक दिए जाएंगे. इसमें आत्महत्या भी शामिल होगी. उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान कर्मियों के लिए दुर्घटनावश मृत्यु होने पर…
Ranchi. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 26, 28, 30 एवं 31 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी. वहीं, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 29 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. यह ट्रेन आद्रा-हटिया के बीच रद्द रहेगी. 27 दिसंबर से रांची-धनबाद इंटरसिटी के समय में बदलाव ट्रेन संख्या 13304 रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव किया…
Jamshedpur. जमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को होगा. सुबह 10 बजे से लेकर चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. फिर शाम छह बजे से वोटों की गिनती होगी. 1520 वोटर हैं अपने पसंदीदा अध्यक्ष और कमेटी मेंबर को चुनेंगे. अध्यक्ष समेत विभिन्न 16 पदों के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिला बार एसोसिएशन चुनाव कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पहले तल्ले में कुल 22 अलग-अलग बूथ बनाये गये हैं, यदि जरूरत पड़ी तो चलने-फिरने में दिक्कत वाले व बीमार अधिवक्ता…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने चाईबासा में मनरेगा घोटाले को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने पक्ष सुना. इसके बाद इडी को जांच की स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया. इसके लिए खंडपीठ ने दो सप्ताह का समय प्रदान किया. साथ ही अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 13 सितंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व सरकार की ओर से खंडपीठ को बताया गया कि मामले में एसीबी ने दर्ज 14 एफआइआर में जांच पूरी कर ली है. 13 केस में आरोप पत्र दाखिल किया…
Jamshedpur. रांची में आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे जमशेदपुर के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को पुलिस ने सोनारी डोबो पुल, एनएच-33 पर पुलिस द्वारा जगह-जगह रोकने के प्रयास किया गया. डोबो पुल के पास पुलिस द्वारा गलत व्यवहार किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. हंगामे के बीच कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने गाड़ियों के नंबर नोट कर सभी को जाने दिया. कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग के नाम पर रोका. चौका, तमाड़ समेत विभिन्न स्थानों पर प्रशासन ने कार्यकर्ताओं की बसों को रोकने का प्रयास किया. इधर,…
