Author: News Desk

Jamshedpur. कदमा भाटिया बस्ती चोरी की वारदात सामने आयी है. यहां मंदिर पथ निवासी डॉ मनीषा पांडेय के घर से 30 लाख रुपये के गहने व नगदी की चोरी हो गयी. चोर ने चाबी के जरिये आलमीरा खोल कर गहना निकाले और फिर उसे पुन: बंद कर दिया. इस मामले में डॉ मनीषा पांडेय ने अपनी नौकरानी पर गहने व रुपये चोरी करने का संदेह जताया है और कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. डॉ मनीषा पांडेय के पति अजय कुमार सेल्स का काम करते हैं. अजय कुमार के अनुसार वे अक्सर कंपनी के काम से शहर से बाहर…

Read More

Kolkata. बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज शम्सुद्दीन चौधरी माणिक को शुक्रवार रात उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह सिलहट में बॉडर्र पार कर अवैध रूप से भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़ा और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया. बीजीबी ने इसकी पुष्टि की है. उन्हें रातभर बीजीबी चौकी में रखा गया और शनिवार तड़के उन्हें सिलहट हेडक्वार्टर ले जाया गया. माणिक के खिलाफ गुरुवार को जियाउर रहमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था. रहमान खालिदा जिया के दिवंगत…

Read More

New Delhi. एससी-एसटी एक्ट तभी लागू होगा, जब अपमान में जाति का जिक्र हो. सुप्रीम कोर्ट ने एक ऑनलाइन मलयालम न्यूज चैनल के एडिटर शाजन स्कारिया को अग्रिम जमानत देते हुए यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि एससी या एसटी के सदस्य का अपमान करना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (एससी-एसटी एक्ट) के तहत अपराध नहीं है, जब तक कि आरोपी का इरादा जातिगत पहचान के आधार पर अपमानित करने का न हो. स्कारिया पर आरोप था कि उन्होंने एससी समुदाय से आने वाले कुन्नाथुनाड के सीपीएम विधायक पीवी श्रीनिजन को माफिया डॉन कहा था.…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर से जयपुर तक के लि ट्रेन की शुरुआत की जायेगी. इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है. इस रूट पर ट्रेन परिचालन को लेकर सर्वे का काम भी जल्द शुरू होगा. टाटानगर से जयनगर की ट्रेन शुरू होने के बाद अब टाटानगर से जयपुर तक की ट्रेन की शुरुआत करने की कवायद जा रही है. इससे यहां से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी. उन्हें ट्रेन बदलकर सफर करने की जरूरत नहीं होगी. सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि टाटा जयपुर ट्रेन को लेकर जनता की डिमांड है. इसको लेकर हम लोग कोशिश कर रहे है…

Read More

Hazaribagh. हजारीबाग के नगवां हवाई अड्डा में आयोजित प्रमंडलस्तरीय ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. उन्होंने मुख्यमंत्री ने मंईयां योजना के तहत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सात जिलों के निबंधित लाभुकों के लिए एक अरब 39 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये का डिजिटल पेमेंट किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन्म से लेकर पूरी जिंदगी महिलाओं को कोई न कोई सरकारी लाभ दे रही है. बच्चे के जन्म से पढ़ाई-लिखाई तक छात्रवृति का लाभ, 21 साल के बाद मंईयां सम्मान योजना का लाभ और 50 वर्ष के बाद वृद्धा पेंशन…

Read More

Jamshedpur. कोवाली की जामदा पंचायत के देवली चौक के पास टेंट हाउस व्यवसायी नरेश सरदार की उनके बच्चों के सामने पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गयी. पत्नी विदेशी सरदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना बीती रात की है. घटना मृतक के दो बच्चों के समक्ष हुई. बच्चों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. घायल पत्नी को इलाज को रिम्स रांची ले जाया गया है. इधर, जानकारी पर घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुजूर पहुंचे और स्थिति की जानकारी थाना प्रभारी धनंजय पासवान से ली. जानकारी के अनुसार, सानग्राम निवासी नरेश सरदार अपने पत्नी विदेशी सरदार के साथ ससुराल…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना गोकुल नगर के पास डिमना घाटी में चेकिंग प्वाइंट लगाने से बोड़ाम एवं पटमदा क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चेकिंग के नाम पर घाटी में लम्बी कतारें लग जाती हैं. इससे आवाजाही में काफी असुविधा होती है. स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेकर विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल से मुलाकात की. उन्होंने चेकिंग प्वाइंट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की. इसके बाद एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि चेकिंग प्वाइंट को वहां से हटाकर अंबेडकर नगर में लगाया जाएगा.

Read More

Jamshedpur. उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई के श्याम नगर में सब्जी विक्रेता महिला सचमानना देवी के घर में दिनदहाड़े सुबह 10 बजे चोरी हो गई. चोरों ने घर में बैग में रखा नकद 10 हजार रुपया तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. घटना के समय महिला दुर्गा मंदिर में पूजा करने गई थी. जब लौटकर आयी, तो देखा बैग में रखा रुपया व गहना गायब है. महिला ने बताया कि उसके पति की 12 वर्ष पहले बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी. तब से वह डिमना रोड में मून सिटी के समीप सब्जी बेचकर बच्चों की परवरिश…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से खुलने वाली टाटा-थावे व टाटा कटिहार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बड़हिया में होगा. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने बड़हिया स्टेशन में दोनों ट्रेनों के ठहराव होने की जानकारी दी है. जिससे 27 अगस्त से 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस व 28 अगस्त से 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस बड़हिया में रुकेगी. जबकि 29 अगस्त से 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस व 27 अगस्त से 28182 कटिहार-टाटा एक्सप्रेस बड़हिया में रुकेगी. वहीं, 27 अगस्त से 18621 व 18622 पटना-हटिया-पटना एक्सप्रेस बंशीपुर स्टेशन में रुकेगी. यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर दिया गया है.

Read More

Jadugora. कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) स्वासपुर में उत्पाद विभाग सिपाही की बहाली के लिए केंद्र बनाया गया है. यहां तीसरे दिन शनिवार को नौकरी के लिए 6000 अभ्यर्थियों में 2034 ने दौड़ लगाई. इसमें 2034 युवक युवतियों का चयन हुआ. युवकों को 1 घंटे में 10 किलोमीटर और युवतियों को 40 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ना था. हल्की बारिश और उमस गर्मी के बीच आयोजित इस दौर में कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गयी. दौड़ के दौरान आठ अभ्यर्थी बेहोश हो गये. सभी को इलाज के लिए केंदाडीह अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद 7 अभ्यार्थी…

Read More