Author: News Desk

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 21वीं सदी में भारत में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो ‘विकसित भारत’ की नींव को मजबूत कर रहा है. उन्होंने अपने मासिक ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम 113वीं कड़ी में कहा कि उनकी ओर से स्वतंत्रता दिवस पर बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं के राजनीति में शामिल होने के आह्वान पर व्यापक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत तथा मजबूत लोकतंत्र के लिए सार्वजनिक जीवन में आने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी समाज के हर क्षेत्र…

Read More

Sahibgunj. यह मामला साहिबगंज रेलवे स्टेशन का है. दरअसल, माता-पिता बीमार नवजात को लेकर इलाज के लिए साहिबगंज आये थे. उनके पास टिकट था, लेकिन नवजात के साथ मां पीछे रह गयी और पिता को पुलिस ने बिना टिकट पकड़ लिया. नवजात का इलाज समय पर नहीं हो पाया और उसकी माैत हो गयी. शनिवार सुबह बरौनी पैसेंजर ट्रेन आने के बाद रसूलपुर दहला निवासी सोनेलाल शाह और उनकी पत्नी नीलम देवी अपने दो दिन की मासूम बच्ची को लेकर इलाज कराने के लिए साहिबगंज पहुंचे थे. ट्रेन पहुंचते ही दोनों प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर उतरे. नवजात के साथ नीलम…

Read More

Bijnour (UP). बिजनौर जिले में रविवार को फिरोजपुर से धनबाद जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन से अलग हो गईं और पीछे रह गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने पत्रकारों को बताया, ‘सुबह करीब चार बजे कुछ तकनीकी समस्या के कारण धनबाद जा रही एक ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन और अन्य बोगियों से अलग हो गईं.’ उन्होंने बताया कि ट्रेन को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है. अधिकारी ने बताया कि किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. अधिकारी ने कहा, ‘रेलवे अधिकारी…

Read More

Ranchi. रांची सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में आरोपी रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन सहित सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह के लिए पीएमएलए कोर्ट ने बढ़ा दी है. इससे पहले सभी आरोपियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया. अब इस मामले में अगली सुनवाई सात सितंबर को होगी. जिन लोगों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ायी गयी है, उनमें रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश, भरत प्रसाद, राजेश राय, इम्तियाज अहमद, अफसर अली व मो सद्दाम शामिल हैं.…

Read More

Ranchi. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को पांच वर्ष के लिए पुन: पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया. पासवान ने बताया कि बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यहां अपनी बैठक में मुझे अगले पांच साल के लिए पुन: चुना है.’ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बैठक में हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी राष्ट्रीय गठबंधन की अपनी साझेदार भारतीय जनता…

Read More

Dhaka. बांग्लादेश के पूर्व कपड़ा एवं जूट मंत्री गुलाम दस्तगीर गाजी को ढाका से गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. खबरों में यह जानकारी दी गई. ‘डेली स्टार’ अखबार ने पल्टन पुलिस थाने के प्रभारी मोल्ला मोहम्मद खालिद हुसैन के हवाले से बताया कि 76 वर्षीय नेता को शनिवार देर रात करीब तीन बजे राजधानी ढाका के पियरगोली इलाके में एक घर से हिरासत में लिया गया. ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, ढाका पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और ‘डिटेक्टिव…

Read More

Kolkata. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में इसके पूर्व प्राचार्य संदीप घोष, पूर्व चिकित्सा अधीक्षक सह उप प्राचार्य (एमएसवीपी) संजय वशिष्ठ और 13 अन्य लोगों के कोलकाता में एवं उसके आसपास स्थित परिसरों में रविवार को छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने मरीजों की देखभाल और प्रबंधन के लिए सामग्री की आपूर्ति से जुड़े लोगों के आवासों और कार्यालयों पर भी छापे मारे. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के कम से कम सात अधिकारी सुबह…

Read More

New Delhi.भारत का लक्ष्य ज्यादातर ‘कैप्टिव’ ताप विद्युत संयंत्रों का स्थान लेने के लिए 40-50 छोटे ‘मॉड्यूलर’ परमाणु रिएक्टर स्थापित करना है, ताकि वर्ष 2070 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. इस क्षेत्र से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 220-मेगावाट दाबीकृत भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) को उच्च स्तर के मानकीकरण को प्राप्त करने के उद्देश्य से 3डी डिजाइन मंचों का उपयोग करके फिर से तैयार किया जा रहा है, जो स्टील, एल्यूमीनियम, तांबे और सीमेंट उद्योगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पुराने ताप विद्युत संयंत्रों में भी आसानी से स्थापित हो सकेंगे. परमाणु ऊर्जा…

Read More

Jamshedpur.युवा आक्रोश रैली पर शनिवार को पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कोल्हान समेत राज्यभर में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतरे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़ कार्यक्रम को बाधित करने का आरोप पुलिस पर लगाया. पुलिस कार्रवाई में कई कार्यकर्ता घायल भी हो गये थे. रविवार को भाजपा को कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय में पुलिस थाना और जिला में एसपी कार्यालय के समक्ष सरकार का पुतला जलाया. भाजपा नेताओं ने कहा कि यह सरकार युवाओं को धोखा देकर सत्ता में आयी और अब दमन की कार्रवाई कर रही है. राज्य को युवा आक्रोशित हैं. इस सरकार को…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स का प्लांट 26 अगस्त सोमवार को बंद रहेगा. कंपनी प्रबंधन ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. कंपनी 27 अगस्त मंगलवार को खुलेगी. 25 अगस्त रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. ऐसे में कंपनी में दो दिन कामकाज नहीं होगा. शनिवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के आदेश से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के तहत 31 जुलाई 2017 के समझौता के अनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि सोमवार, 27 अगस्त को जमशेदपुर प्लांट में ब्लॉक क्लोजर रहेगा. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व…

Read More