Author: News Desk

Chaibasa. चाईबासा में रविवार को विश्व स्पोर्टस दिवस के तहत मारवाड़ी युवा मंच व जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानियां, मंडलीय उपाध्यक्ष हर्ष सुल्तानियां, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा ने किया. अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया. कार्यक्रम में लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया. रैली टाउन क्लब से निकलकर शहर के विभिन्न जगहों से गुजरते हुए लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय की. रास्ते में पश्चिमी सिंहभूम चेंबर…

Read More

Ghatsila. घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया गया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कमांडेंट शौर्य चक्र विजेता मो जावेद ने किया. अनावरण समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कैप्टेन धनो टुडू, सूबेदार एएसओ मिश्रा, सूबेदार सुनाराम सोरेन, सूबेदार मेजर लसीक बास्के, नायब सूबेदार सुनील मुर्मू, पेट्टी ऑफिसर जीसी पातर, हवालदार मनोज दत्ता, हवलदार अमित चौरासिया, हवालदार प्रीतम कुदादा, रंजीत दत्ता, बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर भांजो बारिक, सीआरपीएफ के राकेश टुडू उपस्थित थे. साथ ही आइसीसी के इकाई प्रमुख सह ईडी श्याम…

Read More

Gurabanda. गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी अस्पताल परिसर में रविवार को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. नाम्या स्माइल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीज इलाज के लिए पहुंचे. मरीजों को डॉक्टरों द्वारा जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गयी. मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है. आनेवाले समय में भी लोगों की सेवा करते रहेंगे. इस अवसर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बनमाकड़ी अस्पताल के डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करने के लिए आभार जताया. डॉ…

Read More

Ghatsila. विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला में प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि  हेमंत सोरेन को बेवजह जेल भेजा गया. पांच माह जेल में रहे, लेकिन क्या हुआ. यह जनता से छिपी नहीं है. पूर्व सीएम रघुवर दास ने 1 रुपया में जमीन रजिस्ट्री करने का कार्य शुरू किया था. परिणाम यह है कि बहरागोड़ा से लेकर जमशेदपुर तक एनएच किनारे की सारी जमीनें बिक गयीं. ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी जमीन बिक रही है. जिम्मेदार कौन है. अब हेमंत सोरेन की सरकार के विकास को देखकर भाजपाई अनाप-शनाप बक रहे हैं. इनके पास कहने को कुछ नहीं बचा है. झारखंड बने…

Read More

Dhanbad: धनबाद रेल मंडल के बंधुवा रेलवे स्टेशन व दानापुर रेल मंडल के पैमार रेलवे स्टेशन सेक्शन लाइन पर रविवार शाम पांच बजे एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मालगाड़ी की सात बोगी बेपटरी हो गयी. अपलाइन की एक गिट्टी लोड मालगाड़ी बंधुवा रेलवे स्टेशन से खुल कर दानापुर डिवीजन के पैमार रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी. जिसके सात डिब्बे बेपटरी हो गए, ज्वाइंट टूटने से मालगाड़ी का आधा भाग इंजन से दूर खिंचता चला गया और काफी दूर जाकर रुका. तब घटना की सूचना चालक के द्वारा नियंत्रण रेलवे नियंत्रण कक्ष को दी गई. धनबाद डिवीजन को सूचना मिलते…

Read More

Chakradharpur. पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है. रविवार को सुरक्षाबलों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ईकीर, हुसिपी जंगल से पांच-पांच किलो का चार आइइडी बरामद किया है. चारों आइइडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. गौरतलब है कि 10 अक्टूबर 2023 से सुरक्षाबलों द्वारा गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान प्रारंभ किया गया है.भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष…

Read More

विधायक बोले, हेमंत सरकार लगातार विकास की नई रेखा खींच रही है Jamshedpur. गोविंदपुर के आशा भवन में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. कार्यक्रम में शामिल होने पद यात्रा करते हुए अपने समर्थकों के साथ विधायक कार्यक्रम स्थल पहुंचे इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान विधायक ने हेमंत सरकार और उनके द्वारा जुगसलाई विधानसभा में करवाये जा रहे विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से कही। हेमंत…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को झारखंड राज्य में लागू कराने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुना. राज्य सरकार की ओर से रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए दो माह का समय देने का आग्रह किया गया, जिस पर खंडपीठ ने एक माह का समय प्रदान किया. कहा कि इस दाैरान जेजे बोर्ड, सीडब्ल्यूसी व राज्य बाल संरक्षण आयोग में जो भी पद रिक्त हैं, उसे…

Read More

Prayagraj. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पूर्व ‘मिस इंडिया’ की सूची देखी है और उन्हें विजेताओं में कोई दलित, आदिवासी या ओबीसी महिला नहीं मिली. गांधी ने यहां ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ के दौरान यह टिप्पणी की और देशव्यापी ‘जाति आधारित जनगणना’ की मांग पर जोर दिया. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 90 प्रतिशत लोगों की भागीदारी के बिना देश नहीं चल सकता. उन्होंने कहा, मैंने मिस इंडिया की सूची देखी है, उसमें कोई दलित, आदिवासी या ओबीसी महिला नहीं थी. कुछ लोग क्रिकेट या बॉलीवुड के बारे में बात करेंगे. कोई भी मोची या…

Read More

.Garhwa. रंका थाना क्षेत्र के दुधवल गांव से सिस्टम को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां की आदिवासी महिला का आरोप है कि वह 20 वर्षों से यौन शोषण की शिकार होती रही है और धर्म परिवर्तन का दबाव झेलती रही है. उसने पुलिस महकमे के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक से गुहार लगायी, पर किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी. अब कोर्ट जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा कोर्ट ने रंका थाना को आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. पीड़िता दुधवल गांव की अकेली आदिवासी महिला हैं. बस्ती…

Read More