Author: News Desk

Ranchi. 23 अगस्त को आक्रोश रैली निकालने और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के दौरान भड़काऊ भाषण देने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में लालपुर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. यह केस केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा समेत 51भाजपा नेताओं पर नामजद केस दर्ज किया गया है. साथ ही, 12 हजार अज्ञात भाजपा के नेता व कार्यकर्ता को भी आरोपी बनाया गया है.…

Read More

Kolkata. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर संग रेप और मर्डर मामले की जांच कर रही सीबीआइ ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से शनिवार को लगातार 9वें दिन पूछताछ की. जांच एजेंसी के दफ्तर में ही संदीप घोष का पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ. इसके बाद पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ शनिवार को एफआइआर दर्ज कर ली गयी. केंद्रीय एजेंसी ने मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता को लेकर केस दर्ज किया है. बता दें कि कलकत्ता हाइकोर्ट ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच राज्य सरकार द्वारा गठित एसआइटी से…

Read More

Jamshedpur.विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया है कि भुइयांडीह के इंद्रानगर और कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने के लिए साजिश के तहत नोटिस जारी किया गया. कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए विधायक ने कहा कि सरकार में शामिल लोगों को इसका जवाब देना चाहिए. जब एनजीटी का आदेश नहीं था तो फिर जिला प्रशासन ने किसके कहने पर नोटिस जारी किया. श्री राय एक्स पर लिखा कि जमशेदपुर प्रशासन द्वारा झारखंड पब्लिक लैंड इंक्रॉचमेंट नोटिस देकर घरों को तोड़ने की साजिश के खिलाफ जनांदोलन होगा. कांग्रेस के चुनावी चेहरे दोहरी नीति पर चल रहे हैं. प्रशासन से…

Read More

Jamshedpur. जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव में 81 प्रतिशत पड़े. पुराने बार भवन में संपन्न चुनाव में 1520 में से 1233 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया, जबकि 27 फार्म रद्द किये गये. सुबह दस बजे प्रत्याशियो को चुनाव पर्यवेक्षक रामसुभग सिंह समेत चुनाव पदाधिकारियों ने चार सेट के फार्म की जानकारी दी. इसके बाद मतदान की प्रकिया शुरू की गयी. शाम चार बजे तक मतदान हुआ. इसके बाद मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया गया. मतदान समाप्ति के बाद प्रत्याशियो की उपस्थिति में मतदान पेटी सील की गयी. जिसे शाम…

Read More

-केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसले के बारे में जानकारी दी. 01अप्रैल, 2025 से लागू होगी यूनिफाइड पेंशन स्कीम 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा,10 साल तक नौकरी करनेवाले को 10 हजार पेंशन New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली कैबिनेट ने शनिवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले के बारे में जानकारी दी. इस योजना के तहत 25 साल तक काम करनेवालों को पूरी पेंशन दी जायेगी. अगर किसी कर्मचारी ने न्यूनतम 25 साल तक काम किया, तो तो रिटायरमेंट के पहले…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पहली बार राज्यस्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इससे महिला पुलिसकर्मियों के बीच उत्साह, उमंग व उम्मीद जगी है. इसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में महिला पुलिसिंग व्यवस्था पर दिखे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन के जरिये महिला पुलिस के हक-अधिकार, उचित मांगों, समस्याओं के निराकरण आदि से संबंधित सुझाव राज्य सरकार तक पहुंची है. इन सुझावों पर गंभीरता से विचार होगा. सीएम शनिवार को जैप-1 डोरंडा के शौर्य सभागार में आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि…

Read More

Chandil. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए ट्रेनी विमान का अब तक सुराग नहीं मिला है. हालांकि, ट्रेनी पायलट और इंस्ट्रक्टर का शव बरामद हो चुका है. चांडिल डैम में विमान की तलाश शनिवार को भी जारी रही. भारतीय नौसेना की टीम दिनभर चांडिल डैम के गहरे पानी में विमान को तलाशती रही. अब रविवार की सुबह एक बार फिर टीम विमान की खोज में डैम के अंदर घुसेगी. शाम होने के कारण टीम शनिवार को लौट गयी. विमान हादसे में मारे गये ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता के पिता ने नीमडीह थाना में अलकेमिस्ट एविएशन के खिलाफ…

Read More

Ranchi. अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े मामले में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शनिवार को मीडिया से कहा कि सात संदिग्धों को दिल्ली पुलिस व आइबी की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया था. इसमें झारखंड एटीएस ने सहयोग किया था. इसमें से पांच संदिग्धों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में दिल्ली में ही मामला दर्ज हुआ था. पकड़े गये लोग देश व राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे. इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव आदि चीजें बरामद हुई है. इससे काफी चीजें मिली है. मामले में रांची के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है.…

Read More

Jamshedpur. मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को मानगो गांधी मैदान में 440 बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया. झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल का वितरण किया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लगातार युवा, महिला, छात्र को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है. साइकिल मिलने से अब छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी.

Read More

Jamshedpur. साकची कालीमाटी रोड स्थित कांति गेस्ट हाउस में शनिवार की दोपहर एसडीओ पारुल सिंह ने छापामारी की. यहां दो कमरे में युवक- युवती को अनैतिक काम करते पकड़ा. छापेमारी से गेस्टहाउस में हड़कंप मच गया. इसके बाद वहां भागाभागी मच गयी. युवक-युवती एसडीओ से माफी मांगने लगे. एसडीओ पारुल सिंह ने घर वालों की सूचित करने की बात कही. जिससे युवक-युवती काफी डर गये. युवक-युवती कॉलेज की छात्र- छात्रा थे. वही, अकेली युवती ने पहले तो साथी के नहीं होने की बात कही. लेकिन इसी बीच उसके मोबाइल पर उसके साथी का फोन आया. एसडीओ ने युवती से साथी…

Read More