Ranchi. राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय व 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में शिक्षकों के पदस्थापन/ प्रतिनियुक्ति को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है. विद्यालयों में शिक्षकों के पदस्थापन 27 से 31 अगस्त के बीच होगी. विद्यालय में शिक्षकों के पदस्थापन को लेकर उनका मूल्यांकन किया गया था, मूल्यांकन में 40 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षक का ही विद्यालय में पदस्थापन किया जायेगा.
Author: News Desk
Ranchi .ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा लिये गये संज्ञान और समन जारी करने के आदेश के खिलाफ़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. झारखंड हाईकोर्ट इस मामले में अब 30 अगस्त को सुनवाई करेगा. झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हो रही है. यह मामला शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन समयाभाव के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी.
Chandil. चांडिल गोलचक्कर स्थित शिव मंदिर के सामने एनएच 32 पर बने तालाबनुमा गड्ढा को लेकर अब ल़ोड आंदोलित होने लगे हैं. बदहाल सड़क पर आए दिन हो रही दुर्घटना से लोग आक्रोशित होने लगे हैं. उक्त स्थान पर सड़क खतरनाक हो गया है. बरसात के समय सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन करने वालों को गड्ढे का अंदाजा नहीं होता है और वे दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. सड़क की समस्या को देखते हुए शनिवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले जिला सचिव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और…
Jamshedpur.बिरसानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक करण कुमार को गिरफ्तार किया है. वह बिरसानगर का रहने वाला है. पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया. यह जानकारी डीएसपी सिटी सुधीर कुमार ने दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिरसानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर जोन नंबर 3 के पास एक युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. इस सूचना पर बिरसानगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर करण भागने लगा. पुलिस ने उसे दौड़ा कर गिरफ्तार…
Jamshedpur. खूंटपानी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं को लेकर प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया. प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और वीएलई को मनरेगा अंतर्गत कुल 27 बिंदुओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. साथ ही अभ्यास भी कराया गया. इसके बाद प्रथम हस्ताक्षरकर्ता व द्वितीय हस्ताक्षरकर्ता के बारे में जानकारी दी गई. वहीं मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड बनाना, डिमांड करना, योजना की प्रविष्ठी के बारे में लैपटॉप के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया गया. इस प्रशिक्षण के कार्यक्रम में सभी मुखिया, पंचायत सचिव, और वीएल ई…
Saraikela. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो से नाराजगी के बीच सरायकेला पहुंचे. उन्होंने टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से बात की. इसके बाद पूर्व सीएम ने कहा कि नया अध्याय में पूरे कोल्हान के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हूए पूर्व सीएम सोरेन ने कहा कि अलग राज्य के आंदोलन में गुरूजी शिबु सोरेन के साथ जुड़े और आंदोलन किया और परिवार को छोड़ कर जंगल में भी रहे. आज राज्य गठन के 24 वर्ष बाद नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, इस दौरान जनता का प्यार व सम्मान भी काफी…
Kharsawan.पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को खरसावां पहुंचे. का दौरा किया. इस दौरान खरसावां स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मुद्दों पर संवाद किया. इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने खरसावां से विस चुनाव लडने के सवाल पर कहा कि खरसावां से प्रत्याशी कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी. योग्य प्रत्याशी चुनाव लडेंगे. अर्जुन मुंडा ने कहा कि मेरे कार्यकाल में आमदा 500 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. लेकिन 10 वर्ष बीतने के बावजूद भी अब तक अस्पताल का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है.…
Jamshedpur. गत चैंपियन मोहन बागान ने शुक्रवार को जेआरडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गये रोमांचक क्वार्टर फाइनल में निर्धारित समय के बाद 3-3 से बराबरी पर रहने के बाद टाईब्रेकर में पंजाब एफसी को 6-5 से हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.लुका माजसेन ने 17वें मिनट में स्पॉट-किक की मदद से पंजाब एफसी को बढ़त दिलाई तो वहीं सुहैल भट (44वें) और मनवीर सिंह (48वें) ने दूसरे हाफ की शुरुआत में मोहन बागान को बढ़त दिला दी. उतार चढ़ाव वाले इस मुकाबले में फिलिप मिर्जलजैक (63वें) और नॉर्बर्टो एजेकिएल विडाल (71वें) के गोल से मैच के 71वें मिनट…
Medninagar. निमियां में एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है. एक महिला रात में अपने नवजात शिशु के साथ सोयी थी. इसी दौरान एक सांप (धामिन प्रजाति) उस महिला का दूध पीने लगा. महिला गहरी नींद में थी. उसने बताया कि नींद की वजह से उसे पता नहीं चला कि उसका दूध बच्चा पी रहा है या सांप. काफी देर तक दूध पिलाने के बाद जब वह नींद से जगी, तो देखा कि एक सांप उसका दूध पी रहा है. इसके बाद उसने किसी तरह सांप को अपने शरीर से अलग किया. शोर मचाकर घर के लोगों को जगाया. सांप के…
Ranchi. क्रिकेटर सौरभ तिवारी शुक्रवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. हालांकि इस दौरान सौरभ तिवारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए. लेकिन उन्होंने संकेत दे दिया है कि वह जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने की औपचारिक घोषणा करेंगे. संभावना जताई जा रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सौरभ तिवारी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे. इसी कड़ी में उन्होंने पिछले दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. तिवारी भाजपा में शामिल होकर जमशेदपुर पूर्वी…
