Author: News Desk

Chaibasa. मुफस्सिल थाना के नीमडीह गांव में वीरेंद्र बारी (19) ने अपनी गर्दन को चाकू से रेत लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना रविवार दिन के करीब 11 बजे की है. लोगों ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है. वह अपने-आप से ही बात करते रहता था. रविवार सुबह घर में अकेला था. इसी दौरान उसने आत्महत्या करने की नियत से चाकू से स्वयं की गर्दन काट…

Read More

Jamshedpur.आज (सोमवार) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है. रात 8:21 बजे अष्टमी तिथि शुरू हो जायेगी. वहीं रात 9:11 बजे रोहिणी नक्षत्र मिल रहा है. मंगलवार को उदयाकाल में अष्टमी तिथि मिल रही है, जिस कारण वैष्णव संप्रदाय के लोग कल जन्माष्टमी मनायेंगे. इधर, सोमवार रात 12 बजे घरों व मंदिरों में घंटी, घड़ियाल और शंख की आवाज गूंजेंगी. यह ध्वनि भक्तों में खुशहाली का संचार करती है. यह ध्वनि भगवान के जन्म की खुशी का प्रतीक है. भक्त कन्हैया के जन्मोत्सव में डूब जाते हैं. नृत्य और गायन कर एक-दूसरे को बधाई देते हैं. भगवान की मंगल आरती होती है. उन्हें झूले…

Read More

Chakuliya.चाकुलिया स्थित श्यामसुंदरपुर पंचायत की दूधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रॉयल ग्रीन फुटबॉल क्लब चाकुलिया और प्रवीण एफसी पोटका के बीच खेला गया. जिसमें प्रवीण फुटबॉल क्लब पोटका को रौंद कर रॉयल ग्रीन चाकुलिया ने खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व विशिष्ट अतिथि उकील सोरेन उपस्थित थे. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर मुख्य अतिथि ने फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया. इस दौरान चंपाई कहा कि यहां खेल और खेल के मैदान दोनों ऐतिहासिक हैं. खेल की लोकप्रियता को देखते हुए…

Read More

Devghar. रविवार को देवघर स्टेशन में जन्माष्टमी पर जल भरने के लिए सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों की एकाएक इतनी भीड़ हो गयी कि ट्रेन आने के समय पूरे स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. टिकट लेने के लिए बुकिंग काउंटर पर भी सुबह से ही काफी लंबी लाइन लगी रही. वहीं ट्रेन आने का समय नजदीक आने पर काउंटर पर लोग एक दूसरे पर चढ़ते दिख रहे थे. भीड़ इतनी थी कि ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री उतर नहीं पा रहे थे. लोग ट्रेन पर सवार होने के लिए काफी मशक्कत करने लगे. इस दौरान…

Read More

Chakuliya.चाकुलिया केएनजे हाई स्कूल मैदान में रविवार को आजसू पार्टी का बहरागोड़ा विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि 14 साल बाद चाकुलिया में अपने परिवार के बीच में आने का और जन संवाद करने अवसर मिला है. जेएमएम ने पांच सालों में केवल लोगों को धोखा दिया है. चंपाई सोरेन जैसे सम्मानित नेता को ये लोग सम्मान नहीं दें पाये. उन्हें अपमानित करने का काम किया है. उन्होंने…

Read More

Jamshedpur जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 2024-26 के लिए अध्यक्ष पद पर रथिन्द्रनाथ दास दूसरी बार विजयी रहे. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मलकीत सिंह सैनी को 220 मतों के अंतर से हराया. रथिन्द्र नाथ दास को 567 जबकि मलकीत सिंह सैनी को 347 मत मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद पर बलाई पांडा ने जीत हासिल की. उन्हें 511 मत मिले. इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश भक्त ने बाजी मारी. उन्हें 400 मत हासिल हुए. संयुक्त सचिव के पद पर सबसे ज्यादा 385 मत विनीता सिंह ने प्राप्त किये, जबकि संजीव रंजन बरियार को 346 मत हासिल हुए. दोनों संयुक्त सचिव के…

Read More

Jamshedpur.परसुडीह के गदड़ा में पुक्की हत्याकांड में पुलिस ने राजन मिश्रा और मनीष मछुआ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हथियार व जिंदा गोली भी बरामद किया. इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने रविवार को एसएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि कौशल श्रीवास्तव और मनीष ने मिलकर पुक्की को गोली मारी थी. इस मामले में पुक्की की मां गायत्री ठाकुर ने परसुडीह थाना में मनीष कुमार, राजन मिश्रा, सूरज नाग, कौशल कुमार समेत अन्य के पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सिटी एसपी ने…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने 19वीं सदी के अंत में एक साधारण शुरुआत से लेकर भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभायी है. टाटा स्टील देश के औद्योगिक विकास का पर्याय है, अपनी 118वीं स्थापना दिवस का जश्न मना रही है. 1907 में जमशेदजी नसरवानजी टाटा द्वारा स्थापित टाटा स्टील, उस आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है, जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया. कंपनी की स्थापना एक साहसिक कदम था, जिसने भारत को इस्पात निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाया और देश के औद्योगिकीकरण की नींव रखी. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान टाटा स्टील ने युद्ध…

Read More

Jamshedpur. मोहरदा में रविवार को ग्रामीणों ने गांव की खुशहाली के लिए ग्राम देवी-देवता की पूजा की.दिउरी (पुजारी) सह ग्राम प्रधान त्रिलोकनाथ प्रधान व नाया सुनील सिंह की देखरेख में पूजा की गयी. मोहरदा के ग्राम प्रधान काशी प्रधान ने बताया कि ग्राम देवी-देवताओं के प्रति यहां के लोगों में आस्था है. विकट परिस्थिति से उबारने व इससे बचाव के लिए ग्राम देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है. पूजा के बाद ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूजा में अजय प्रधान, बुद्धेश्वर गोप, महावीर गोप, रामजीवन गोप, विक्रम गोप, जितेन गोप, बाना गोप, लाल मोहन गोप, राहुल आदि शामल हुए.

Read More

Jadugora. कुलडीहा पंचायत के गोपालपुर गांव में शनिवार की शाम पड़ोसी ने घर से बुलाकर एलआइसी एजेंट रवींद्र नाथ भकत (48) की टांगी से मारकर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य फरार है. ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले गौरी शंकर भकत के घर रवींद्र नाथ भकत गया हुआ था. इस दौरान रवींद्र का मोबाइल गौरी शंकर के घर पर ही छूट गया था. दूसरे दिन जब रवींद्र ने जब मोबाइल की मांग की. तो गौरी…

Read More