Author: News Desk

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों को बकाया पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान पर द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग (एसएनजेपीसी) की सिफारिशों को लागू न करने के मामले में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को मंगलवार को अपने समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए तलब किया है. तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, असम, नगालैंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, केरल, बिहार, गोवा, हरियाणा और ओडिशा के मुख्य सचिवों को 27 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से सुपर कोर्ट के समक्ष पेश होना है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में विभागीय कार्यवाही से संबंधित 18 मामलों को निरस्त कर दिया गया है. इनमें कार्मिक विभाग के आठ, जल संसाधन विभाग के चार, पथ निर्माण विभाग के तीन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तीन मामले शामिल हैं. आरोपी पदाधिकारियों के विरुद्ध दायर मामलों में अलग-अलग कारणों से हाइकोर्ट ने विभाग के विरुद्ध आदेश पारित किया था. न्यायालय के आदेश से राज्य सरकार के कर्मचारी रूकमकेश मिश्र, पवन कुमार मंडल, संतोष कुमार गर्ग, सुनील कुमार, ब्रज शंकर प्रसाद सिन्हा, उमेश प्रसाद सिंह, डॉ अनवर हुसैन, देवेंद्र कुमार सिंह, पूनम…

Read More

Jadugoda. कापड़गादी घाट, जादूगोड़ा रंकिनी में आदिवासी भूमिज समाज की सोमवार को हुई बैठक में शिक्षक पात्रता परीक्षा में भूमिज भाषा का हटाने का लेकर आदिवासी भूमिज समाज ने विरोध जताया और बिना साक्ष्य के टीआरआई रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर की. इस बाबत एक प्रतिनिधिमंडल दिनेश सरदार की अगुवाई में विभाग के डायरेक्टर से मुलाकात अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. बैठक की अध्यक्षता शुभंकर सिंह ने की. बैठक में जमशेदपुर, पोटका, डुमरिया, मुसाबनी एवं घाटशिला प्रखंड से भूमिज समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए आदिवासी भूमिज समाज के केंद्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने कहा कि भारतीय आदिवासी…

Read More

Ranchi. राज्य की सात फोर लेन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया जारी है. अक्तूबर के पहले टेंडर का निबटारा कर लिया जायेगा. वहीं अक्तूबर से नवंबर तक में सारी योजनाओं पर काम शुरू कर दिया जायेगा. इन सड़क परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है. इसमें एक चंदवा में आरओबी का निर्माण भी शामिल है. इसका निर्माण नेशनल हाइवे उपभाग झारखंड की ओर से कराया जाना है. जिन परियोजनाओं पर काम शुरू होना है, उनमें चाईबासा बायपास, एनएच 522 (गिरिडीह व हजारीबाग ) में करीब 50 किमी तक फोर लेन का काम, टोरी (चंदवा) में आरओबी का काम, एनएच…

Read More

Chandil. कपाली ओपी अंर्तगत मिल्लतनगर रोड नंबर एक निवासी मोहम्मद सरफराज ने रविवार रात अपने घर में कपड़े का फंदे के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली. मृतक अपने सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा था. मोहम्मद सरफराज रात लगभग 11 बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया. परिवार वालों ने सोमवार की सुबह देखा कि सरफराज अपनी कमीज के सहारे फंदे में लटका हुआ था. सरफराज की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद कपाली ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम…

Read More

Jamshedpur. झामुमो से नाता तोड़ने की घोषणा के बाद से सबको झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अगले कदम का इंतजार है. इस बीच खबर है कि चंपाई सोरेन रविवार देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गये. वे पहले चाकुलिया-बहरागोड़ा के रास्ते कोलकाता गये, फिर वहां से दिल्ली के लिए निकले. सोमवार को वे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात की संभावना है. चंपाई सोरेन के करीबियों की मानें तो दिल्ली से कोई बड़ी घोषणा हो सकती है. एक सप्ताह पहले भी वह दिल्ली में तीन दिन ठहरे थे इसके बाद वे जमशेदपुर लौट आये…

Read More

Jamshedpur. कुड़मी सेना की ओर से गोपाल मैदान में राष्ट्रीय करम महोत्सव का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा. इस संबंध में केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने बताया कि करम महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. इस बार झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि होंगे. केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल उरांव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से अब तक कुड़मी समाज के आईएएस, आईपीएस, न्यायिक क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों को कुड़मी रत्न प्रदान किया गया है. लेकिन इस बार कमिटी…

Read More

Jalgaon. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महिलाओं के खिलाफ अपराध को ‘‘अक्षम्य पाप’’ करार दिया और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. मोदी की यह कड़ी टिप्पणी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और उसकी हत्या तथा मुंबई के पास बदलापुर में दो स्कूली बच्चियों के यौन शोषण के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के बाद आई है. उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा देश की प्राथमिकता है. मैंने लाल किले…

Read More

Ranchi.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में ‘‘विफल’’ रहने के लिए इस्तीफा मांगा. शर्मा ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार घुसपैठ रोकने सहित सभी मोर्चों पर विफल रही है. उन्होंने कहा, ‘समय आ गया है कि चुनाव के दौरान युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए आप इस्तीफा दें और राजनीति छोड़ दें. शर्मा ने हाल ही में रांची में भारतीय जनता युवा मार्चा (भाजयुमो) की रैली के दौरान भाजपा नेताओं…

Read More

Chaibasa. मंझारी थाना के बड़ापड़सा गांव निवासी मदन बिरुवा (41) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मदन बिरुवा और उसका बेटा कैरा बिरुवा सुबह करीब साढ़े आठ बजे काम करने के लिए खेत में गये थे. इस दौरान मदन ने अपने बेटा से कहा कि बैल चराने के लिए एक डंडा तोड़कर लाओ. इसके बाद बेटा खेत में काम करने लगा. काफी देर तक पिता नहीं आये तो उसकी खोजबीन में लोग जुट गये.…

Read More