Galudih. गालूडीह के कालाझोर गांव से रविवार को पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से स्कूटी बरामद की. आरोपी युवक कालाझोर निवासी राहुल बास्के को सोमवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इधर, हेंदलजुड़ी पंचायत के ठाकुरबाड़ी निवासी सूमी मार्डी का कहना है कि राहुल बास्के ने कोई चोरी नहीं की है. उन्होंने खुद राहुल बास्के को स्कूटी अपने पास रखने को दिया था. दरअसल, 14 जनवरी 2024 को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुमीरमुड़ी निवासी पवन किस्कू ने उनसे 15 दिन के लिए एक लाख रुपये उधार…
Author: News Desk
Adityapur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 अगस्त को गम्हरिया आयेंगे. यहां रापचा मैदान में मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में सीएम कोल्हान के तीनों जिले के लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना का स्वीकृति पत्र वितरण करेंगे. मंत्री चंपाई सोरेन के बगावत के बाद कोल्हान में सीएम का यह पहला कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम को लेकर सरायकेला डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी मुकेश कुमार लुणायत, पूर्वी सिंहभूम डीसी अन्नय मित्तल, पश्चिमी सिंहभूम डीसी कुलदीप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. वहीं दूसरी ओर सोमवार को झामुमाे जिला समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने भी…
Kharsawn. आदिवासी हो समाज महासभा के खरसावां कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई. इसमें हो भाषा को भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर आंदोलन का फैसला लिया गया. इसके तहत पहले चरण में 6 सितंबर को जिला मुख्यालय सरायकेला में रैली निकाली जायेगी. इसके पश्चात राष्ट्रपति के साथ डीसी को ज्ञापन सौंपा जायेगा. आंदोलन के दूसरे चरण में 14 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इस प्रदर्शन में झारखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, आसाम, छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रांतों से हो समाज के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. बैठक में मुख्य रुप…
Jamshedpur. उलीडीह थाने की पुलिस सोमवार को छापेमारी के लिए देवघर पहुंची. यहां बंधा इलाके से गिधनी के एक युवक को हिरासत में लिया. वहीं इसके पूर्व जमशेदपुर पुलिस बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर इलाके में रविवार रात में छापेमारी कर दो युवकों को पकड़ी थी. उन दोनों के साथ देवघर आकर गिधनी निवासी युवक को बंधा इलाके से उठाया. तीनों आरोपित युवकों को लेकर जमशेदपुर पुलिस सोमवार करीब 10 बजे वापस लौट गयी. जमशेदपुर पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी निवासी अमन सिंह राजपूत, बिहार के संग्रामपुर निवासी अभिषेक सिंह व…
Chaibasa. बासा टोंटो स्थित रोरो नदी में नहाने के क्रम किशोरी डूबी गयी. सोमवार सुबह से शाम तक बच्ची की तलाश जारी रही. लेकिन वह नहीं मिली. घटना सुबह 7.30 बजे की है. लापता बच्ची जिकरा खान (13) चाईबासा के सुफलसाई चौक निवासी मो बच्चन खान की बेटी है. जिकरा चाईबसा के बड़ी बाजार स्थित गुदड़ी स्कूल के कक्षा आठ की छात्रा है. लोगों ने बताया कि जिकरा अपनी सहेलियों के साथ रोरो नदी में नहाने गयी थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गयी. सूचना पर लोग नदी के किनारे पहुंचे. मुफस्सिल थाना की पुलिस भी पहुंची. लोग…
Guava. गुवा थाना क्षेत्र के बुरुवाई गांव में डायन बिसाही के शक में महिला की हत्या कर दी गयी. महिला शुरू कुई (40) रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे उलीगोड़ा स्थित अपने खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान गांव के कांडे पूर्ति ने धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. रिश्ते में महिला उसकी चाची लगती है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा ले आयी. गुवा थाने में आरोपी कांडे…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष (नगर) धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुइंयाडीह स्थित कल्याणनगर, छायानगर एवं इंदिरानगर में बसे करीब 150 घरों को तोड़ने के नोटिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. साकची गोलचक्कर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला दहन किया. विगत शनिवार को पूर्व सांसद डाॅ अजय कुमार ने परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर ने कहा था कि अवैध अतिक्रमण की शिकायत एनजीटी में स्थानीय विधायक सरयू राय के अनन्य मित्र पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की थी. धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा सरयू राय बजायें…
Jamshedpur. टाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने पश्चिम सिंहभूम जिले के नोआमुंडी ब्लॉक में इंटीग्रेटेड वाटरशेड और जलवायु संरक्षण परियोजना को लागू करने के लिए एक साथ मिलकर काम करेगा. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन की पहल पर यह सहयोगी रवैया अपनाया गया है. इसके तहत वाटरशेड परियोजना क्षेत्र में मिट्टी और जल संसाधनों का संरक्षण करना और 15 गांवों के 1500 परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है. यह कार्यक्रम स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की सस्टेनेबिलिटी पहलों के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक महत्वाकांक्षी डब्ल्यूएएसएचइ कार्यक्रम भी शामिल है. यह कार्यक्रम 11…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श अरूण बालमुचू ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को जिला अध्यक्ष के लिए पार्टी कार्यकर्ता के छह लोगों का नाम भेजा है. जिसमें चाईबासा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सुंडी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सागुचरण हेंब्रम, रामसिंह सवैंया, पुरेंद्र हेंब्रम, निराकर बिरूवा, जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु, मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष नाग एवं चाईबासा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विमल सुंबरूई उर्फ हिटलर का नाम शामिल है. श्री बालमुचू ने पत्र में कहा है कि प्रदेश कांग्रेस संगठन व राष्ट्रीय कांग्रेस…
Jamshedpur.चांडिल डैम में क्रैश हुए ट्रेनी विमान को भारतीय नौसेना ने बाहर निकाल लिया है. सोमवार सुबह नौसेना की टीम चांडिल डैम में घुसी और देर रात विमान के मलबे को बाहर लेकर निकली. रविवार को ही नौसेना की टीम ने विमान की तलाश लगभग पूरी कर ली थी. उस जगह को चिह्नित कर लिया था, जहां विमान के होने की संभावना थी. इसके बाद सोमवार को टीम चांडिल डैम में घुसी और काफी देर के प्रयास के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनी विमान को पानी से बाहर निकाल लिया गया. विमान नीमडीह के कोयलागढ़ स्थित प्राचीन कालीन शिव मंदिर (जो अभी…
