Adityapur. दीपक मुंडा हत्याकांड के गवाह सुभाष प्रमाणिक को अहले सुबह सालडीह बस्ती में अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उसके कंधे में लगी है. लोगों ने उसे टीएमएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. अपराधियों ने सुभाष को तीन गोली मारी गयी है. मंगलवार की सुबह सुभाष अपने घर के पास बने सामुदायिक भवन के पास टहल रहा था. इसी दौरान पैदल पहुंचे आधा दर्जन अपराधियों ने सुभाष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली सुभाष के कंधे में लगी है. घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा भी बरामद किया है. आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट…
Author: News Desk
Ranchi. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिल कर कोल्हान विश्वविद्यालय के चयनित प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरा करने का आग्रह किया. मरांडी के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए जेपीएससी परीक्षा द्वारा चयनित इतिहास विषय के 17 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल भी था. उन्होंने राज्यपाल को बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन द्वारा इतिहास विषय के 17 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी. 31 अक्टूबर 2023 को जेपीएससी द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की गयी है. कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट द्वारा…
Bhuvaneshvar. कालाधन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) 15 दिन के अंदर शीर्ष अदालत में अपनी नौवीं अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगा. एसआईटी के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरिजीत पसायत ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी. मई 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में एसआईटी गठित करने को मंजूरी दी थी, जैसा कि उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था. न्यायमूर्ति पसायत ने यहां कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय को आठ रिपोर्ट सौंप चुके हैं, जबकि नौवीं रिपोर्ट 15 दिन के अंदर सौंपी जाएगी. एक सवाल के जवाब…
Bhuvaneshvar. ओडिशा सरकार ने बर्ड फ्लू के एच5एन1 वायरस के पाए जाने के बाद पुरी जिले के पिपिली में 11,700 मुर्गियों को मारा है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पिपिली में एक स्थानीय मुर्गीपालन केंद्र में बड़े पैमाने पर मुर्गियों की सामूहिक मौत के बाद, शनिवार को मुर्गियों को मारने का काम शुरू हुआ और सोमवार शाम को यह संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि घरों और आस-पास के गांवों में अतिरिक्त मुर्गियों को मारने का काम मंगलवार को किया जाएगा. रोग नियंत्रण के अतिरिक्त निदेशक जगन्नाथ नंदा ने कहा कि 13 त्वरित कार्रवाई…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सितंबर से अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सदस्यता अभियान के प्रमुख विनोद तावड़े ने लोगों से बड़े पैमाने पर पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा से ‘विकसित भारत’ का निर्माण होगा. तावड़े ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सांसदों और विधायकों को इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जाएगा और वे देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे. उन्होंने बताया, ‘सदस्यता अभियान का…
Ranchi. रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गौरेश चंद्र झा पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. गौरेश चंद्र झा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. गौरेश की उनके मुहल्ले के कुछ लोगों से किसी विवाद को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उनलोगों ने ही गौरेश पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये. जिस अधिवक्ता पर हमला हुआ है, वह अरगोडा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में रहते हैं. इस घटना की सूचना…
Ranchi. कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के सामने विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती है. नये अध्यक्ष के पास वक्त नहीं है. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ पार्टी विधायकों, पदाधिकारी और आला नेताओं की बैठक भी हो चुकी है. नये प्रदेश अध्यक्ष चुनावी अभियान में मोर्चा लेंगे. विधानसभावार कैंपेन की रणनीति बनायी गयी है. पहले चरण में कांग्रेस 33 सीटों पर जोर लगायेगी. विधानसभावार चुनावी अभियान में अपनी जीती हुई 18 सीटों पर विशेष फोकस करने को कहा गया है. इसमें सीटिंग विधायक से लेकर पार्टी पदाधिकारी को पूरी ताकत से जुटने को कहा गया है. प्रभारी…
New Delhi. प्रमुख वाणिज्यिक और यात्री वाहन कंपनियों ने त्योहारों से पहले पुरानी गाड़ियों को कबाड़ में बदलने के एवज में नये वाहन खरीदने पर छूट देने की सहमति जताई है. मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया है कि यह पहल देश में संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग (सर्कुलर) वाली अर्थव्यवस्था को गति देने और स्वच्छ, सुरक्षित तथा अधिक कुशल वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भारत मंडपम में वाहन कंपनियों के शीर्ष निकाय सियाम…
Guwahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि वह पक्षपात करेंगे और ‘मियां’ मुसलमानों को असम पर कब्जा नहीं करने देंगे. शर्मा नागांव में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी दलों के कार्य स्थगन प्रस्ताव पर विधानसभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित रखा जाता तो अपराध की दर नहीं बढ़ती. जब विपक्ष के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री पर पक्षपात का आरोप लगाया तो उन्होंने कहा, ‘मैं पक्षपात करुंगा. आप क्या कर सकते है ?’ शर्मा ने…
चंपाई ने कहा-गुरू जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं, ठीक से बोल नहीं पाते Ranchi : चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हो जाएंगे. 28 अगस्त को वे अपने सभी पदों से इस्तीफा देंगे. उन्होंने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अब उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा कि पहले मैंने सोचा था कि मैं संन्यास ले लूंगा, फिर सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा, लेकिन इसके लिए समय अभी कम है. बहुत मंथन करने के बाद मेरा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ गया है और हमने भाजपा में…
