झारखंड के विधानसभा चुनाव के पूर्व कई राजनीतिक उलट फेर देखे गए हैं, इस क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वरिष्ठ झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता चंपई सोरेन पाला बदलकर भाजपा के संपर्क में आ गए हैं. कोल्हान टाइगर के नाम से चर्चित सरायकेला के झामुमो विधायक सह वर्तमान में झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन सोरेन अपने पुत्र बाबूलाल सोरेन के साथ बीते दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिल चुके हैं. चंपई सोरेन के भाजपा में आने के बाद कोल्हान के कई विधानसभा सीटों पर भाजपा मजबूत स्थिति में आ सकती…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्र सरकार ने जन शिकायत निवारण की समय सीमा मौजूदा 30 दिन से घटाकर 21 दिन कर दिया है. संशोधित दिशा-निर्देशों से जुड़े आदेश में शिकायतों के निपटारे के लिए समर्पित अधिकारियों की नियुक्ति का सुझाव दिया गया है, साथ ही ‘सरकार के समग्र दृष्टिकोण’ पर भी जोर दिया गया है. प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इसका अर्थ यह है कि शिकायत को किसी भी मामले में यह कहकर बंद किया जायेगा कि इस मंत्रालय या विभाग या कार्यालय से संबंधित नहीं है या इस तरह की अन्य…
New Delhi. केंद्र सरकार ने जन शिकायत निवारण की समय सीमा मौजूदा 30 दिन से घटाकर 21 दिन कर दिया है. संशोधित दिशा-निर्देशों से जुड़े आदेश में शिकायतों के निपटारे के लिए समर्पित अधिकारियों की नियुक्ति का सुझाव दिया गया है, साथ ही ‘सरकार के समग्र दृष्टिकोण’ पर भी जोर दिया गया है. प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इसका अर्थ यह है कि शिकायत को किसी भी मामले में यह कहकर बंद नहीं किया जायेगा कि इस मंत्रालय या विभाग या कार्यालय से संबंधित नहीं है या इस तरह की…
New Delhi. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए हाल ही में घोषित यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) केवल उन लोगों के लिए ही उपलब्ध होगी, जो फिलहाल नयी पेंशन योजना (एनपीएस) के ग्राहक हैं. इनमें सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हैं. यूपीएस योजना के तहत कर्मचारियों को 25 साल की न्यूनतम योग्यता सेवा होने पर सेवानिवृत्ति से पहले के आखिरी 12 महीनों में उनके औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में गारंटी दी गयी है. वहीं एनपीएस में मिलने वाली राशि बाजार से मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करती है. यह योजना सरकारी कर्मचारियों की एनपीएस से जुड़ी चिंताओं…
Chaibasa. तांतनगर ओपी क्षेत्र लोवाहातु के पास ममता बस और बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे चाईबासा-भरभरिया मुख्य सड़क की है. मृतक की पहचान टोंटो प्रखंड के बामेबासा निवासी मकींद्र बारी (26) के रूप में की गयी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जायेगा. वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ममता बस को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार सोमवार…
Jamshedpur. मानगो ऑफिस रोड की मां- बेटी ने अपने पड़ोसी सुनील गौड़, सूरज गौड़,पप्पू गौड़,रौनक गौड़ ,अरुण गौड़, ढ़ाबू गौड़ व अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने, कपड़ा फाड़ने और जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया. पीड़िता ने मानगो पुलिस को सूचना दी है. घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे की है. पीड़िता ने बताया कि उनके घर के पास एक मंदिर है. सोमवार सुबह उनकी मां अपने घर का आंगन धो रही थी, जिसका पानी बह कर मंदिर के गेट तक पहुंच गया. इसी बात को लेकर सुनील गौड़, सूरज गौड़, पप्पू गौड़,…
Jamshedpur. सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती की गीता देवी ने अपनी बहू पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. गीता देवी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंप कर अपने व अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगायी. उन्होंने बताया कि उनकी बहू दोनों पति-पत्नी पर दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमला करने और फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दी है. बताया कि उनकी बहू पहले ही दोनों पर दहेज प्रताड़ना का केस कर चुकी है. साथ ही उसके बेटे पर जानलेवा हमला भी करवा चुकी है. उन्होंने बताया कि सोमवार को बहू रूचि कुमारी अचानक…
New Delhi. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह शादी करने की योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन अगर होती है तो (ठीक) है, हालांकि वह 20-30 वर्षों से शादी के दबाव से बाहर निकल चुके हैं. राहुल ने पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान कश्मीरी छात्राओं के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की. उन्होंने कश्मीरी छात्राओं के एक समूह के साथ इस बातचीत का वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया. इसमें जब कश्मीर की छात्राओं ने उनसे शादी की योजना के बारे में सवाल किया तो कांग्रेस नेता ने…
Chaibasa. जिले में बंद खदानों को शुरू करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘घंटा बजाओ, सरकार जगाओ’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है. 28 अगस्त को बड़ाजामदा में धरना- प्रदर्शन होगा. इसके लिए सोमवार को पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई मंच व कार्यक्रम में बंद खदानों को खुलवाने का अनुरोध किया था. सरकार की इच्छा शक्ति व नेतृत्व की कमी के कारण एक भी खदान नहीं खोली गयी. यहां के लोग बेरोजगारी और पलायन को विवश हैं. सत्ता की खुमारी में सोयी हेमंत…
Medninagar. सतबरवा पुलिस ने रविवार रात चेतमा गांव के समीप से जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंगडाथान का विजय पासवान, धावाडीह गांव का अशोक यादव और ठेमा गांव का अखिलेश कुमार शामिल है. इनके पास से एक राइफल, एक कट्टा, जिंदा गोली, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की गयी है. गिरफ्तार तीनों उग्रवादियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. यह जानकारी एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने सतबरवा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. एसडीपीओ ने बताया कि पलामू एसपी को सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन…
