Guaa. मंत्री दीपक बिरुवा सोमवार को गुवा पहुंचे. यहां उन्होंने डायरेक्टर बांग्ला गुवा सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मंत्री ने सेल प्रबंधन के कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. मंत्री ने कहा कि यहां सेल प्रबंधन की ओर से सीएसआर के तहत दी जाने वाली मूलभूत सुविधा से आज भी वंचित है. सेल प्रबंधन द्वारा लंबे समय से यहां उत्खनन करने के बावजूद यहां के लोग आज तक लाल पानी पीने को मजबूर हैं. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां के स्थानीय लोगों को दैनिक मजदूरी तक नहीं मिल पा रही है. इस कारण लोग पलायन करने…
Author: News Desk
Ranchi. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चार नये प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है. संगठनात्मक नियुक्ति का पत्र सोमवार को प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू की ओर से जारी किया गया. नवनियुक्त प्रवक्ताओं में पूर्व सांसद गीता कोड़ा समेत रांची से प्रदीप सिन्हा, चाईबासा से अजय शाह व जमुआ से गिरिडीह से विजय चौरसिया शामिल हैं. इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
Dehradun. टाटा समूह तमिलनाडु और कर्नाटक स्थित अपने संयंत्रों में उत्तराखंड की 4,000 महिलाओं को नौकरी देगा. सोमवार को यहां एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, टाटा समूह के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रंजन बंदोपाध्याय ने राज्य योजना विभाग को इस आशय का एक पत्र लिखा है.इसमें कहा गया है कि महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. बयान में कहा गया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड एनपीएस और एनएटीएस कार्यक्रमों के तहत तमिलनाडु के होसुर और कर्नाटक के कोलार में स्थित अपने संयंत्रों में उत्तराखंड से 4,000 महिला उम्मीदवारों को नियुक्त करेगी. बयान के मुताबिक, 10वीं या 12वीं…
Jaipur. राजस्थान के पाली जिले में अज्ञात बदमाशों ने ट्रेन की पटरी पर सीमेंट का ‘ब्लॉक’ रख दिया जो अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन से टकरा गया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. हालांकि, इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पिछले शुक्रवार को हुई जब पटरी पर रखा सीमेंट का ‘ब्लॉक’ वंदे भारत ट्रेन के कैटल गार्ड से टकराया. इसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी. सुमेरपुर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात सुमेरपुर थाने के जवाई और बिरोलिया के बीच हुई.…
Ranchi.आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले. इस दौरान राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. बैठक के बाद सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए सरकार झारखंड की आवश्यकता है. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी और आजसू पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी. सीटों के तालमेल के संंबंध में पूछे जाने पर आजसू सुप्रीमो ने कहा कि दोनों दलों में कोई मतभेद नहीं है. सही समय पर इसका ऐलान कर दिया जायेगा. झारखंड में जदयू की एनडीए में संभावित इंट्री के संबंध में श्री…
Jamshedpur.झामुमो से किनारा कर चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा के रंग में रंग गए हैं. चंपाई सोरेन को लेकर चल रहा संशय सोमवार रात समाप्त हो गया. चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे. सोमवार की रात उनकी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में हुई. साथ में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन भी थे. इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने पर फैसला लिया गया. यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने दी है . उन्होंने आधिकारिक रूप से ट्वीट कर कहा है…
जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी 2024 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला के छः विधानसभा वार कांग्रेस नेताओं के उम्मीदवारी का आवेदन पत्र बायोडाटा के साथ कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जमा लिया गया। 48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से आवेदन पत्र जमा करने वाले नेताओं में जिलाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, अखिलेश सिंह यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद एवम उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी को आवेदन सौपा…
Jamshedpur. सोमवार जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सरजामदा पुराना बस्ती दुर्गा पूजा समिति आशीर्वाद फाउंडेशन के द्वारा पूजा पंडाल का भूमि पूजन मंत्रोंच्चाण के साथ विधिवत किया गया, जिसमें पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए और भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण कार्य शुरू करवाया. मालूम हो कि यहां इस वर्ष से दुर्गापूजा का आयोजन श्रद्धा भाव से किया जायेगा. मौके पर विधायक ने कहा कि कमेटी के लोगों के द्वारा धूमधाम से यहां पर मां दुर्गा की पूजा की जायेगी। मेरी कामना है की मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख शांति…
Ghatshila. घाटशिला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो सोमवार को बड़ा हादसा सामने आया. यहां पर पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गोलमुरी के लोकेश कुमार दास की मौत हो गयी. लोकेश दास भुवनेश्वर से इलाज कर जमशेदपुर लौट रहे थे. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से घाटशिला स्टेशन पर ट्रेन से नीचे प्लेटफार्म में उतरने के दौरान वह गिर गये. जीआरपी तथा आसपास के लोगों ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने जांच के बाद लोकेश को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. लोकेश बारीडीह स्थित विजय हेरिटेज में अकाउंटेंट के पद पर काम…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं जबकि इसके कुछ ही देर बाद जारी दूसरी सूची में सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई. इससे पहले, पार्टी की ओर से तीनों चरणों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें दूसरे चरण…
