Author: News Desk

Gamahria. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत कोल्हान प्रमंडल के लाभुकों के बीच पहली किस्त का वितरण करेंगे. इसे लेकर गम्हरिया प्रखंड के रापचा मैदान में बुधवार 28 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया गया है. सीएम कार्यक्रम में चार घंटे तक मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तीनों जिले का प्रशासन समेत झामुमो कार्यकर्ता जुटे हैं. सीएम 12 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल रापचा मैदान पहुंचेगे. करीब चार घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहने के बाद शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से रांची रवाना होंगे. कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम के करीब 50 हजार लाभुक…

Read More

Jamshedpur. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का आगमन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में हुआ. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विधायक अंबा प्रसाद का स्वागत किया गया. जिला अध्यक्ष ने विधायक का स्वागत किया. स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि वह झारखंड के नौजवानों की नौकरी के लिए बहुत से कार्यक्रमों को टेक महिंद्रा के सौजन्य से संपन्न करा रही है. जिससे झारखंड के अधिक से अधिक नौजवानों को नौकरी मिल सके. अंबा प्रसाद ने कहा कि अब कुछ ही दिनों के अंदर झारखंड में चुनाव शुरू होने वाला है. सभी…

Read More

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने बुधवार को जेबीवीएनएल महाप्रबंधक के बिष्टुपुर कार्यालय में क्षेत्र में बिजली से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बैठक की.इस दौरान उन्होंने जेवीबीएनएल के उपभोक्ताओं की तरह जुस्को क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट तक सब्सिडी देने की मांग की. बैठक के दौरान टेल्को आजाद मार्केट में जुस्को की बिजली का भी मुद्दा उठाया. इस पर जुस्को के अधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि वे बिजली देने के लिए तैयार है. उपयुक्त फिजिबिलिटी के आधार पर जल्द ही नेटवर्क बिछाने का काम शुरू किया जायेगा. बैठक में जुस्को के जीएम वीपी सिंह ने बताया कि…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य के आठ आईपीएस रैंक के अधिकारी का तबादला किया है. पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत दो आईपीएस को भी प्रोन्नति मिली है. साहिबगंज एसपी के पद पर पदस्थापित कुमार गौरव को लातेहार का एसपी बनाया गया है. होमगार्ड एसपी के पद पर पदस्थापित अमित कुमार सिंह को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है. कुमार गौरव को लातेहार एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया हैं.अंजनी कुमार झा को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग एसपी के पद पर पदस्थापित किया…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप का मौका है. इसमें कर्मी पुत्रों के अलावे गैर कर्मचारी पुत्र-पुत्री भी शामिल हो सकते हैं. 2015 के बाद के फीटर, इलेक्ट्रिशियन तथा मेकेनिस्ट ट्रेड्स में आइटीआइ पास आउट महिला और पुरुष आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए दो सितंबर को अपराह्न 11.55 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों का आइटीआइ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए. आइटीआइ की डिग्री किसी भी सरकारी या निजी संस्थान से होना चाहिए. अभ्यर्थी का डोमिसाइल झारखंड का होना अनिवार्य होगा. आवेदन करने वाले का जन्म तिथि एक अगस्त…

Read More

New Delhi. भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा के शीर्ष नेताओं से दिल्ली में मिल रहे हैं. सोमवार की रात उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा के लिए भाजपा के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा से मुलाकात की थी। अब दिल्ली में ही उन्होंने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. मंगलवार को दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान और चंपाई सोरेन के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई. बातचीत में कोल्हान क्षेत्र में किस तरह…

Read More

जमशेदपुर : चंपई सोरेन झारखंड में आदिवासी समुदाय के प्रमुख नेताओं में से एक हैं, उन्होंने हाल ही में झामुमो के साथ अपने रिश्तों में खटास के बाद भाजपा में जाने का मन बना लिया है। झामुमो के भीतर कई मुद्दों को लेकर उनके असंतोष ने उन्हें एक नया राजनीतिक मार्ग चुनने पर मजबूर कर दिया था। उनकी पिछली दिल्ली यात्रा में भी इस नई दिशा के संकेत स्पष्ट रूप से मिले थे. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चंपई सोरेन की स्थिति का गहराई से विश्लेषण किया और पाया कि उनका पार्टी में शामिल होना आदिवासी वोटों को अपने पक्ष…

Read More

जमशेदपुर. टाटा स्टील परिवार ने सर दोराबजी टाटा को उनकी 165वीं पर श्रद्धांजलि दी और समारोह आयोजित कर उनकी कृतियों को याद किया. कीनन स्टेडियम के सामने सर दोराबजी टाटा पार्क में आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु ने यूनियन के विकास में सर दोराबजी टाटा की भूमिका को याद किया और कहा कि उन्होंने मजदूरों की समस्याओं को समझा था. दोराबजी टाटा का खेलों के प्रति लगाव ही ही था कि उन्होंने खेलों और पार्कों के लिए स्थान देने में कंपनी की भूमिका अग्रणी बनायी. भारत को ओलंपिक में भाग लेते देखने की उनकी…

Read More

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर संज्ञान लेते हुए सुनवाई की और मौखिक रूप से कड़ी टिप्पणी की है. काेर्ट ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है. सिर्फ नेताओं एवं मंत्रियों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है. शुक्रवार को भाजपा की युवा आक्रोश रैली में हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी कांके रोड में काफी समय तक जाम में फंसे रह गये थे. इसके बाद उन्होंने डीजीपी, रांची डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक एसपी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था. मंगलवार को सभी अधिकारियों की अदालत में…

Read More

DHANBAD . कोयला मंत्रालय बड़ा निर्णय लेने की ओर अग्रसर है. कोल इंडिया में जमीन, विधि व्यवस्था सहित अन्य मामलों को लेकर कार्य करने में आ रही समस्या को दूर करने में यह निर्णय मदद करेगा. जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अब कोल इंडिया राज्य सरकार से सेवानिवृत्तकर्मियों व अधिकारियों को बहाल करने संबंधी नीति को फाइनल शेप देने जा रहा है. कोयला मंत्रालय ने इसकी हरी झंडी दी है. कोल इंडिया भूमि के मामले में अनुभव रखने वाले पटवारी, कानूनगो, एसडीएम आदि का काम कर चुके कर्मचारियों-अधिकारियों की सेवा ले सकती है. बता दें कि कोल इंडिया की…

Read More