Author: News Desk

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा अक्तूबर के पहले सप्ताह में संभावित बतायी जा रही है. हालांकि, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार किया. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग महाराष्ट्र व झारखंड में एक साथ चुनाव करा सकता है. महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है. इस कारण से झारखंड में भी तय समय से एक महीना पहले चुनाव होने की संभावना जतायी जा रही है. ऐसे में अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही चुनाव आयोग एक साथ दोनों राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है. झारखंड में मतदाता…

Read More

Ranchi. राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को कुड़ू के चीरी व नावाटोली में आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. चीरी कौशल विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने लगभग 46 लाख रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का वितरण किया. इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भाषण देने नहीं आपकी समस्या सुनने तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी लेने आया हूं. केंद्र प्रायोजित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजनों को हो रहा है या नहीं, इसकी मॉनीटरिंग करने आया हूं.राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार जो पैसा विकास व जनकल्याणकारी…

Read More

Ranchi. झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि चंपाई सोरेन को लेकर छह महीने पहले से ही भाजपा साजिश कर रही थी. यह तो असम के मुख्यमंत्री व झारखंड के प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने तो अपने बयान में ही स्पष्ट कर दिया था कि वह पिछले छह महीने से लगातार चंपाई सोरेन के संपर्क में थे. आश्चर्य तो यह है कि जिस दल के साथ चंपाई दा की पार्टी का राजनीतिक संघर्ष था, उसी में जाना जनता से विश्वासघात है. भाजपा के चरित्र से पूरे देश के लोग वाकिफ हैं. झामुमो महासचिव ने कहा कि चंपाई के जाने…

Read More

Ranchi. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के बीच में सिर्फ वोट की राजनीति करना स्वीकार्य नहीं है. सत्ता लोलुपता के लिए एक आदिवासी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया है. नीति और सिद्धांत के साथ पूरे देश में आदिवासियों को संगठित करने की दृष्टि से एक बड़े कदम के तहत चंपाई सोरेन का भाजपा में आना एक शुभ संकेत है.

Read More

Dumka. ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत दुमका के पंदनपहाड़ी में आयोजित प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संताल परगना के छह जिलों के 7 लाख 32 हजार 906 बहन-बेटियों के बैंक खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित की. सभी के खाते में एक-एक हजार रुपये हस्तांतरित किये गये हैं. इस अवसर पर उन्होंने इन छह जिलों के दर्जनों लाभुकों को स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दल भाजपा पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा कि वे लोग चरस, गांजा, अफीम की तरह पहले लत लगवाते…

Read More

Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी है. वह बुधवार दोपहर दिल्ली से रांची लौटेंगे और अपने सभी पदों से इस्तीफा देंगे. 30 को रांची में भाजपा में शामिल होंगे. दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि मैंने अपनी स्थिति 18 अगस्त को ही स्पष्ट कर दी थी. पहले मैंने सोचा था कि संन्यास ले लूंगा, लेकिन फिर जनता के समर्थन के कारण मैंने फैसला बदला. अब मैंने बीजेपी में जाने का फैसला कर लिया है. चंपाई ने कहा कि वह और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भाजपा में…

Read More

New Delhi. बीसीसीआइ सचिव जय शाह निर्विरोध आइसीसी के अगले चेयरमैन चुने गये और वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में शीर्ष पद पर काबिज होने वाले वह सबसे कम उम्र के प्रशासक होंगे. पैंतीस वर्ष के शाह एक दिसंबर को निवर्तमान चेयरमैन न्यूजीलैंड के 62 वर्षीय ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, जिन्होंने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को अब बीसीसीआइ सचिव का पद छोड़ना होगा, जिस पर वह 2019 से काबिज हैं. बोर्ड की आमसभा की बैठक अगले महीने या अक्तूबर में होगी. शाह इस समय आइसीसी की सबसे दमदार…

Read More

New Delhi. भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड के इतिहास में वह अनुसूचित जाति से आने वाले पहले अध्यक्ष और सीइओ हैं. बोर्ड की वर्तमान अध्यक्ष और सीइओ जया वर्मा सिन्हा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रही हैं और कुमार की नियुक्ति एक सितंबर से प्रभावी होगी.

Read More

New Delhi. वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी बी श्रीनिवासन को मंगलवार को एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त किया गया. श्रीनिवासन 1992 बैच के बिहार कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 अगस्त, 2027 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक होगी.

Read More

Kolkata. आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सैकड़ों छात्रों ने मंगलवार को ‘नबान्न मार्च’ के तहत सचिवालय भवन का घेराव करने निकले, तो पुलिस ने उनका रास्ता रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की. महानगर व हावड़ा में विभिन्न जगहों पर बनाये बैरिकेड को हटा कर पार करने के दौरान आंदोलनकारियों व पुलिस में झड़प हो गयी. इस दौरान पुलिस ने कहीं अश्रु गैस के गोले दागे, तो कहीं वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. कुछ जगहों पर आंदोलनकारियों की ओर से पत्थरबाजी…

Read More