Author: News Desk

Guwahati.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर पिछले पांच महीने से उनकी ही सरकार की पुलिस नजर रख रही थी. शर्मा ने कहा कि सोरेन के करीबी लोगों ने दिल्ली के एक होटल में झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के दो उप निरीक्षकों (एसआई) को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर नजर रखते हुए पकड़ा था. उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यह भारतीय राजनीति में नजर रखने का दुर्लभतम मामला है. हम इसे सर्वोच्च स्तर तक उठाएंगे.’ शर्मा ने कहा, ‘दोनों एसआई के अनुसार संवैधानिक पद पर बैठे एक…

Read More

Bokaro. झारखंड से इस वर्ष प्लस टू हाइस्कूल चंदनकियारी की शिक्षिका डॉ आशा रानी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों का नाम जारी कर दिया है. देश भर से कुल 50 शिक्षकों का चयन किया गया है. शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन्हें पुरस्कृत करेंगी.

Read More

New Delhi. राज्यसभा की 12 सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी उम्मीदवार मंगलवार को निर्विरोध चुन लिये गये. केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 11 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस का एक उम्मीदवार जीता है. एनडीए की 11 सीटों में से भाजपा को नौ, अजीत पवार गुट वाली एनसीपी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट मिली हैं. उपचुनाव में मिली जीत के बाद एनडीए को राज्यसभा में बहुमत मिल गया है. अब एनडीए के ऊपरी सदन में 112 सांसद हो गये हैं. वहीं, भाजपा सांसदों की संख्या बढ़ कर 96 हो गयी है. बता दें कि राज्यसभा…

Read More

Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की. उन्होंने प्रधानमंत्री को झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात से अवगत कराया. साथ ही पार्टी की ओर से चलाये जा रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी. बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी. इस संबंध में उन्होंने एक रिपोर्ट भी सौंपी. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चंपाई सोरेन आंदोलन से निकले नेता हैं. पार्टी को इसका फायदा होगा. स्वाभाविक है कि जब नयी दुल्हन आती है, तो…

Read More

Jamshedpur. आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वी सिंहभूम जिले के 18 लाख, 54 हजार, 767 मतदाता वोट डालेंगे. यह आंकड़ा बीते जून माह में संपन्न लोकसभा चुनाव से 14 हजार 511 कम है. लोकसभा चुनाव में 18 लाख, 69 हजार 278 मतदाताओं की सूची लिस्ट में थी. चुनाव के बाद जून एवं जुलाई में कराए गए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में 6237 मतदाता बढ़कर कुल वोटर 18 लाख, 75 हजार, 515 हुए. लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जुलाई से चलाए गए विशेष द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले के 20 हजार 748 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया…

Read More

Jagarnathpur. जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 30 से 40 आयरन ओर की बंद पड़ी खदानों को पुनः चालू करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा घंटा बजाओ, सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत एक विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम बड़ाजामदा में 28 अगस्त को आयोजित किया जायेगा. पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बंद खदानों को खुलवाने का अनुरोध किया था. पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार की इच्छा शक्ति एवं नेतृत्व की कमी के कारण एक भी खदान नहीं खोला गया. फलस्वरूप यहां के लोग बेरोजगारी और पलायन को विवश हैं. सत्ता की…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के टेंपो चालक ने एक बार फिर शहर को शर्मसार कर दिया है. अब चलती टेंपो में चालक ने छात्रा के साथ गलत हरकत की है. किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी डर गया और उसे मानगो पुल के पास उतारकर भागने लगा. लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा. इस दौरान जुटी भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची मानगो थाना की पुलिस आरोपी को अपने साथ थाना ले गयी. आरोपी टेंपो चालक तैयब अली अपराधी है. वह मानगो जवाहरनगर रोड नंबर- 14 का रहने वाला है. घटना मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ…

Read More

Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कारवां बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना छोटा सिजुलता पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार दोपहर 12 बजे की है. युवक की पहचान चाईबासा महुलसाई के रितेश कुमार होनहागा (42) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कारवां बस काफी तेज रफ्तार में बोलानी जा रही थी. जमशेदपुर की ओर आ रहे स्कूटी सवार रितेश कुमार होनहागा को बस ने चपेट में ले लिया और काफी दूर तक घसीटते ले गयी. हादसे में युवक की घटनास्थल पर…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन चाईबासा का प्रस्तावित नये बार भवन के निर्माण के संबंध में मंगलवार को जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद व अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने मंत्री दीपक बिरूव से उनके कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने मंत्री से भवन निर्माण विभाग झारखंड सरकार के सचिव के यहां लंबित नये बार भवन के निर्माण संबंधी संचिका का जल्द से जल्द प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया. वहीं, मंत्री ने आश्वासन दिया की वह भवन निर्माण विभाग के सचिव से संपर्क कर प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए वार्ता कर उचित पहल करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री से भी…

Read More

Chaibasa. कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉमर्स के नए डीन बने मंगला श्रीवास्तव द्वारा मंगलवार को कोलहान विश्वविद्यालय पहुंचकर अपना प्रभार ग्रहण कर लिया गया. ए ब्लाॅक स्थित डीन कॉमर्स कार्यालय में पदभार का हस्तांतरण किया गया. कॉमर्स के निवर्तमान डीन डॉ वी के मिश्रा द्वारा उन्हें पदभार सौंपा गया.कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा इसकी अधिसूचना गुरुवार को जारी की गयी थी. डॉ मंगला श्रीवास्तव जमशेदपुर के कॉपरेटिव कॉलेज के कॉमर्स विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं. विश्वविद्यालय द्वारा इनको दो वर्षों के लिए कॉमर्स का डीन मनोनित किया गया है.

Read More