रांची. आईजी अभियान एवी होमकर ने बुधवार को राज्य में सक्रिय संगठित अपराधियाें के गिरोह पर नियंत्रण और रणनीति तैयार करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस बैठक में रांची, धनबाद जमशेदपुर, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, लातेहार, चतरा के एसएसपी और एसपी मौजूद थे. बैठक में आईजी ने अपराध नियंत्रण के लिए संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना एवं उसमें शामिल सदस्यों को चिन्हित करते हुये सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जमानत पर छूटे अपराधकर्मियों के वर्तमान गतिविधि पर लगातार निगरानी रखते हुये सीसीए के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने पर बल दिया. संगठित आपराधिक गिरोह…
Author: News Desk
रांची. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने बुधावार काे एक्स पर कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोरेन परिवार के अलावा अपने मंत्रियों, विधायकों और नेताओं पर भी भरोसा नहीं है. चम्पाई सोरेन झामुमो के वरिष्ठतम नेता हैं. वे झामुमो के संस्थापक सदस्य भी हैं लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शिवराज ने कहा कि अपनी ही पार्टी के इतने बड़े नेता को साजिश के तहत मुख्यमंत्री पद से हटाना और झटपट स्वयं सीएम की कुर्सी पर बैठ जाना, ये आदिवासी समुदाय…
रांची. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी का बुधवार काे एक्स पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो और कांग्रेस के नेताओं के साथ झारखंड की पारंपरिक मूढ़ी और घुघनी खाते दिखाई दे रहे हैं. इरफान अंसारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि झारखंडी दोना में मूढ़ी-घुघनी की ताकत, भाजपा का सफाया तय है. उन्होंने लिखा कि बटर टोस्ट, आमलेट और कॉर्नफ्लेक्स खाने वाले जरा गौर से देखें. हम झारखंडवासी दोना में मूढ़ी, घुघनी, आलू चोप और ऊपर से प्याज-मिर्चा ही खाते हैं. जनता हमें चाहे कितने…
रांची. राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय और पलामू के नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग के जरिये अनुशंसित अभ्यर्थियों के कागजातों की शीघ्र जांच कर उनकी नियुक्ति के लिए निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि झारखंड लोक सेवा आयोग के जरिये चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के लिए 17 सहायक प्राध्यापकों और पलामू के नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में 11 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए अनुसंशा की गई है. दो दिन पूर्व राज्यपाल के समक्ष राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरंडी ने इस ओर…
गोइलकेरा में मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह चाईबासा. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झूठ राज्य सरकार की सबसे बड़ी ताकत है. जनता को अपने झूठे वादों से भ्रमित कर यह सरकार सत्ता पर स्थापित तो हो गई लेकिन लोगों के कल्याण और कल्याणकारी योजनाओं में इनकी गंभीरता नहीं दिखती है. ग्राम सभा के सहारे इन्होंने गांवों में झूठ फैलाने का प्रयास किया. झूठ के घोड़े पर सवार होकर यहां से लोग दिल्ली पहुंच गए हैं. महतो बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के गोईलकेरा हाट बाजार में आयोजित मनोहरपुर…
नई दिल्ली. महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले के आरोपित और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और ट्रायल कोर्ट की ओर से आरोप तय करने को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इस मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में 26 जुलाई से ट्रायल शुरू हो चुका है. 21 मई को बृजभूषण शरण सिंह और दूसरे सह आरोपित विनोद तोमर ने कोर्ट से कहा था कि वे ट्रायल का सामना करेंगे. दोनों ने मामले में कोर्ट द्वारा तय आरोपों को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि कोई गलती…
Two girlfriends get life imprisonment, fine for mu प्रेमी की हत्या में दो प्रेमिका को आजीवन कारावास दुमका. तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार सिन्हा की अदालत ने बुधवार को प्रेमी अगस्टिन टुडू ( 18 ) की हत्या करने वाली दो प्रेमिका को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा व जुर्माना किया है. घटना जामा थाना क्षेत्र की सात जुलाई 22 की है. दोषी थाना क्षेत्र के ऊपरबहाल की अनीता सोरेन एवं महादेव रायडीह की शिवानी किस्कू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व दस हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई. वहीं सहयोगी जीतलाल मरांडी को…
Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को नयी दिल्ली से रांची लौट आये हैं. <span;>चंपाई सोरेन ने देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्याग-पत्र दे दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा. इससे पहले दिल्ली से लौटने के बाद <span;>उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 30 अगस्त को वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे. झारखंड के हित में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का निर्णय लिया है और वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से एवं…
Ranchi. रांची रेल मंडल अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर हटिया, मुरी और बरकाकाना में ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू व ट्रेन संख्या 08195/08196 टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू 28 व 29 अगस्त, 01, 02, 04, 05, 08, 09, 11, 12, 15, 16, 18, 19, 22, 23, 25, 26, 29 व 30 सितंबर, 02, 03, 06, 07, 09, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23, 24, 27, 28, 30 व 31 अक्तूबर तथा तीन एवं चार नवंबर को रद्द रहेंगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13504/13503 हटिया-बर्द्धमान-हटिया मेमू, ट्रेन संख्या 18036/18035…
जमशेदपुर: भाजपा में जाने की तैयारी कर चुके पूर्व सीएम चंपई सोरेन के रूठने और मानने की कहानी आज की नहीं बल्कि दशकों पुरानी है। यह अलग बात है कि इस बार उन्हें मनाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई और अकेले बीजेपी का रुख करना पड़ा। जिलिंगगोडा से उन्हें राजनीति के मैदान में लाने वाले बैजनाथ सोरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे, जिन्होंने कांग्रेसी हो कर भी शिबू सोरेन से उन्हें मिलाया था और कोल्हान की राजनीति में स्थापित किया। चंपई के मजदूर आंदोलन की साख भी तीर कमान के निशान पर टिकी थी। जिस दौर में…
