मॉस्को. रूस ने 92 अमेरिकी नागरिकों को अपने देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों सहित कई वकील और नामी व्यवसायी भी शामिल हैं. यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध जारी है, इससे दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए हैं. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई करने पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह रूसी हस्तियों के खिलाफ प्रतिबंधों का जवाब दे रहा है. वहीं, अभी यह सत्यापित करना बाकी है कि सूचीबद्ध सभी…
Author: News Desk
Ranchi : जनता का आशीर्वाद ही मेरी हिम्मत और मेरी ताकत है. यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर कही. उन्होंने इस पोस्ट में भाजपा पर तंज भी कसा. हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के षड्यंत्र, साजिश और तमाशों को राज्य में सरकार बनने के बाद से मैं देख रहा हूं. हर बार ईस्ट इंडिया कंपनी के इन वंशजों को करारा जवाब भी दिया है. इन्होंने मुझे तोड़ने की कोशिश की, इनसे हो न सका. मुझे झुकाने की कोशिश की, झारखंड को झुकाने की कोशिश की, इनसे हो न सका. झारखंड की करोड़ों जनता का भरोसा और…
Sitamadi.बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में एक महिला ने अपने पति के साथ हुए विवाद के बाद अपने तीन बच्चों सहित एक तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.सीतामढ़ी जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि चारों शवों को तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतकों की पहचान श्रीरामपुर गांव के निवासी संजीव साह की पत्नी मंजू देवी (30) और उनके तीन पुत्र आर्यन कुमार (6), सुशांत कुमार (4) और हिमांशु…
New Delhi. रेलवे बोर्ड ने अपने विभिन्न जोन से उन सभी ‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट’ की पहचान करने को कहा है, जिन्हें चौबीसों घंटे ‘सड़क यातायात के लिए खुला’ रखा जा सकता है. वर्तमान में, ‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग’ (एलसी) गेट हर समय सड़क यातायात के लिए बंद रहते हैं, चाहे ट्रेन की आवाजाही हो या न हो. इन्हें तभी खोला जाता है, जब कोई वाहन पार करना चाहता हो, बशर्ते उस समय कोई ट्रेन न चल रही हो. ‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट’ को 24 घंटे सड़क यातायात के लिए खुला रखने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए ऑल इंडिया स्टेशन…
Patna. पटना जिला पुलिस ने एक मशहूर चिकित्सक से 4.52 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. पटना के कदमकुआं थाने में ठगी के शिकार हुए डॉक्टर बृजलाल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने उक्त ठग दंपति को दरभंगा जिले से गिरफ्तार किया है. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि शुरुआत में एक इंश्योरेंस एजेंट के तौर पर इस दंपति ने उक्त बुजुर्ग डॉक्टर से मुलाकात की उनका विश्वास जीत लिया, फिर उनसे ठगी की. पटना नगर पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ने…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश रूद्र प्रकाश मिश्रा के एक विचित्र मामले की सुनवाई के लिए सहमति दे दी, जिन्हें 10 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है, क्योंकि उनके पास सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाता नहीं है. शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालयों के वर्तमान एवं पूर्व न्यायाधीशों की पेंशन एवं वेतन से संबंधित अन्य याचिकाओं पर भी नोटिस जारी किये. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने मामले की सुनवाई बाद में करने का इरादा किया था, लेकिन उच्च न्यायालय के…
Bhuvneshwar. ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कॉमर्शियल टैक्स एंड गुड्स सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी मात्रा में सोना व चांदी जब्त किया है. अथॉरिटी ने यह सोने व चांदी 2 कंटेनर से जब्त किए हैं. सोने व चांदी की तदाद इतनी ज्यादा थी कि देखकर अफसर भी हैरान रह गए. सोने व चांदी को जब्त कर अथॉरिटी मामले की जांच में जुट गई है. अधिकारियों ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से भारी मात्रा में सोना और चांदी जब्त किया. यहां कॉमर्शियल टैक्स के संयुक्त आयुक्त अजय कुमार सेठी ने…
Ranchi. केंद्रीय कैबिनेट ने जमशेदपुर-पुरुलिया-आसनसोल समेत तीन रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी. इन तीनों रेल परियोजनाओं पर करीब 6456 करोड़ रुपए खर्च होंगे. ये परियोजनाएं झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ को कवर करेंगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज रेलवे के तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दी है. इनमें जमशेदपुर-पुरुलिया-आसनसोल रेल लाइन शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें कई अहम निर्णय लिए गए. इन परियोजनाओं को मंजूरी तीन रेल परियोजनाओं में झारखंड और पश्चिम बंगाल की जमशेदपुर-पुरुलिया-आसनसोल रेल लाइन है. 121 किलोमीटर…
New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 28,602 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 10 राज्यों में 12 नये औद्योगिक शहरों की स्थापना को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के तहत 28,602 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 12 नयी परियोजना के प्रस्तावों को मंजूरी दी है. ये औद्योगिक शहर उत्तराखंड के खुरपिया, पंजाब के राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र के दिघी, केरल के पलक्कड़, उत्तर प्रदेश के आगरा एवं प्रयागराज, बिहार के गया, तेलंगाना के जहीराबाद, आंध्र प्रदेश के ओर्वकल…
रामगढ़. रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है. पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रामगढ़ स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है. साथ ही इसके प्रवेश द्वार को बेहद आकर्षक तरीके से बनाना है. इसके पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है. लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा है. बुधवार की सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे के जीम अनिल कुमार मिश्रा औचक निरीक्षण के दौरान जब यहां पहुंचे, तो स्टेशन के हालात देखकर चकित रह गए. ना तो बेहतर तरीके से…
