Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर स्थित कार के शोरूम के बाहर फायरिंग करने और कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना समेत चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में सिदगोड़ा सिंधु रोड निवासी सरगना प्रभास सिंह उर्फ नुनु सिंह, बिहार के बांका जिला निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पंडित, शुभम सिंह और देवघर निवासी अमन सिंह उर्फ गोलू शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग की घटना में प्रयुक्त कार समेत अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और…
Author: News Desk
Jamshedpur.स्कूली वाहनों में बच्चियों के साथ गलत हरकत होने के मामले को जिला पुलिस ने गंभीरता से लिया है. पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के अधीनस्थ स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर स्कूली वाहन चालक के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच करें. शहर के बाहर के चालकों का भी चरित्र सत्यापन किया जायेगा. इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है. आगामी 10 सितंबर के बाद इसकी जांच की जायेगी. चरित्र सत्यापन के साथ-साथ वाहन के कागजात की भी जांच की जानी है. मालूम हो कि पिछले दिनों मानगो…
Manoharpur. मनोहरपुर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस संयुक्त कार्रवाई के तहत बुधवार को इस्पात सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 22862 से एक बैग में रखे गए 6.3 किग्रा गांजा जब्त किया है. आरपीएफ ने जीआरपी पुलिस के सहयोग से मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को मनोहरपुर आरपीएफ पुलिस को वरीय पदाधिकारियों से सूचना मिली की इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी नंबर डी4 सीट नंबर 103 में लावारिस स्थिति में एक बैग रखा हुआ है. सूचना की पुष्टि होने के बाद मनोहरपुर आरपीएफ प्रभारी सुरेन्द्र कुमार व जीआरपी प्रभारी एतवा मुंडा के संयुक्त…
Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी कर नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. आबकारी विभाग की टीम ने नकली शराब फैक्ट्री के संचालक दीपक यादव को भी गिरफ्तार किया है. छापामारी के क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग ब्रांड के विदेशी शराब के रैपर, बोतल, ढक्कन को भी जब्त किया है. इसके अलावा जार में भरा शराब और आठ कार्टून में रखे अंग्रेजी शराब को भी जब्त किया है. सहायक उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने बताया कि दीपक यादव शातिर बदमाश है. उसपर अवैध रूप से शराब…
Jamshedpur. खासमहल चौक से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदड़ा होते हुए गोविंदपुर तक बनने वाली सड़क का जल्द शिलान्यास होगा. इसके निर्माण के लिए मंगोतिया कंपनी को 18.41 करोड़ में टेंडर फाइनल कर दिया गया है. कंपनी को वर्क ऑर्डर भी संबंधित विभाग ने आवंटित करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को साकची स्थित अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से लंबित इस सड़क के निर्माण से 50 हजार से अधिक लोगों की हर दिन की समस्या का समाधान…
Jamshedpur. बुधवार को दिनभर बारिश के बाद मौसम केंद्र ने कोल्हान और आसपास के जिलों में कई स्थानों पर गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इसके बाद मॉनसून की रफ्तार धीरे-धीरे कम होगी. पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी दी है. 29 अगस्त को भारी बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है. कोल्हान में लगातार हो रही…
New Delhi. केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को पंजीकरण के समय तथा परीक्षाओं और भर्ती के विभिन्न चरणों के दौरान स्वैच्छिक आधार पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण की अनुमति दे दी. यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आयोग ने पिछले महीने परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी थी और योग्यता से परे सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी से प्रयास करने के लिए उन पर भविष्य की सभी परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक लगा दी थी. खेडकर पर अन्य आरोपों के अलावा दिव्यांगता…
Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह पार्टी की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों से व्यथित होकर यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुए हैं. चंपई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं. उन्होंने राज्य विधानसभा के सदस्य और झारखंड के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है. चंपई सोरेन ने कहा, “आज मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. मैं झारखंड के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और आम लोगों के मुद्दों पर…
रांची. रांची के रिम्स में मंगलवार शाम मेडिकल छात्र और होमगार्ड जवानों के बीच मारपीट में सात मेडिकल छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं. एक के आंख के नीचे की हड्डी टूट गई, जबकि अन्य को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगी है. तीन छात्र रिम्स में भर्ती कराया गया है. पहले स्टेडियम में छात्र व होमगार्ड जवानों के बीच झड़प हुई. फिर जूनियर डॉक्टर कंट्रोल रूम में शिकायत करने जा रहे थे, तभी होमगार्ड के 17 जवानों ने बैडमिंटन एरिया में खेल रहे सात स्टूडेंट्स को पिटाई कर दी. यह मामला रात 11 बजे तक चलता…
पटना. आयकर विभाग के करदाताओं से 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में बुधवार को प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार समेत सभी पांच आरोपित पटना स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए. सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपितों से उनके खिलाफ मिले सबूतों के बारे में पूछा, जिसे सभी ने बेबुनियाद बताया. इसके बाद अदालत ने उनको पांच दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया. सीबीआई को सूचना मिली थी कि पद का दुरुपयोग कर करदाताओं को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए पैसों की लेन-देन की गई है. इसके बाद सीबीआई ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार-झारखंड समेत…
