Ichagarh. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलनचौक-आदारडीह सड़क मार्ग स्थित सोड़ो मोड़ के पास गुरुवार को एएलएम इंटरप्राइजेज लिखा हुआ बालू लदे हाइवा ने एक बाइक को चपेट में ले लिया. जिसमें बाइक सवार पश्चिम बंगाल के बागमुंडी थाना अंतर्गत सिंदरी गांव निवासी 12 वर्षीय सुनील महतो की मौत हो गयी. वहीं पर मृतक के पिता सपन महतो एवं मृतक की बहन पद्दा महतो घायल हो गई है. दोनो घायलों को मिलनचौक स्थित नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इलाज चल रहा है. वहीं सड़क दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया,जिसमें मृतक…
Author: News Desk
Chandil. टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्थित हुमिद से बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (वनराज स्टील) तक जाने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं. नतीजन सड़क अब चलने लायक नहीं है. बाइक सवार रोज सड़क पर बने गड्ढों में गिर रहे हैं. सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को कैनाल के पास सड़क को जाम कर सड़क पर ही धान रोपनी भी कर दी. ग्रामीण उक्त सड़क पर कंपनी के भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन का विरोध कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि एक साल पहले ही कंपनी प्रबंधन ने सड़क को बनाने…
Medninagar.पलामू जिले में गुरुवार को आयोजित आबकारी विभाग की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग ले रहे 25 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा के दौरान बेहोश हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डे पर पिछले तीन दिनों से जारी दौड़ परीक्षा के दौरान कुल 60 अभ्यर्थी बेहोश हुए. बिहार के छपरा जिले के रहने वाले विश्वात्मा कुमार ने बताया कि 400 मीटर दौड़ने के बाद वह बेहोश हो गए. उप-प्रभागीय पुलिस अधिकारी (मेदिनीनगर) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि शायद सांस लेने में दिक्कत के कारण अभ्यर्थी बेहोश हुए. उन्होंने कहा कि पुरुष अभ्यर्थियों को…
Ranchi. इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 227 जवानों को एएसआई श्रेणी में प्रोन्नति मिलेगी. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इन 227 जवानों की वरीयता सूची जारी कर दी है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार आईआरबी के गठन को मंजूरी देती है. इसका खर्च भी केंद्र सरकार वहन करती है. बटालियन के गठन के लिए यह शर्त भी रहती है कि केंद्र सरकार जहां चाहे इस बटालियन का उपयोग कर सकती है. इस बल का गठन राज्यों में सीआरपीएफ या अन्य केंद्रीय बलों से निर्भरता खत्म करने के लिए किया गया है. बता दें कि आईआरबी में कार्यरत जवानों और कर्मियों की…
Jamshedpur. भुईंयाडीह कल्याणनगर व इंद्रानगर के डेढ़ सौ घरों को तोड़ने के लिए भेजे गये नोटिस के खिलाफ गुरुवार को लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 40 वर्षों से वे वहां रह रहे हैं, अब हटाया जायेगा, तो इसका भारी विरोध होगा. वहां सरकार ने बिजली, पानी, शौचालय, सड़क समेत अन्य सुविधाएं दी है. आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बस्ती की सैकड़ों महिलाएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन की और उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर नोटिस वापस लेने की मांग की. महिलाओं ने कहा कि…
New Delhi. केंद्र शुक्रवार को अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एक नए सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र का अनावरण करेगा. इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने 16 जुलाई, 2024 को अपनी अधिसूचना के माध्यम से सरलीकृत पेंशन आवेदन ‘फॉर्म 6-ए’ जारी किया था. कार्मिक मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा गया, ‘‘यह फॉर्म भविष्य/ई-एचआरएमएस (ऑनलाइन मॉड्यूल) में केंद्र सरकार के उन सभी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा जो दिसंबर 2024 और उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं. सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, जो ई-एचआरएमएस पर हैं, ई-एचआरएमएस के माध्यम…
Ranchi. झारखंड सरकार ने सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए निजी चिकित्सकों से उपचार कराने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को यहां एक समारोह में 365 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए यह घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. हमने इस संबंध में कई पहल की हैं और एक ऐसी प्रणाली विकसित कर रहे हैं, जिससे लोगों को दूसरे राज्यों में इलाज कराने की जरूरत न पड़े. राज्य के स्वास्थ्य सचिव…
Ranchi. झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पार्टी आम लोगों से परामर्श करने के बाद अपना घोषणापत्र तैयार करेगी ताकि दस्तावेज में उनके विचार प्रतिबिंबित हों. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस वर्ष के अंत में होने हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, हम जनता से परामर्श के बाद अपना संकल्प पत्र तैयार करेंगे. इसे आम लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुरूप बनाने के लिए उनसे सुझाव लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा उद्योग जगत से जुड़े संघों, डॉक्टरों, छात्रों और समाज के…
Jamshedpur. घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में चंपाई सोरेन की जगह लेंगे. यह घटनाक्रम बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा झामुमो, मंत्री और विधायक के पद से इस्तीफा देने के बाद हुआ है. चंपई सोरेन के शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है. राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया कि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन चंपई सोरेन की जगह लेंगे. 30 अगस्त को रामदास सोरेन रांची में दोपहर 11 बजे के आसपास कैबिनेट मंत्री का शपथ लेंगे. इस बात का संकेत खुद विधायक रामदास सोरेन ने भी दिया है. गुरुवार…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की राजस्थान जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र के एक होटल में हादसे में हुई मौत प्रकरण की गहन जांच की मांग पर जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मिला। उनसे मिलकर वकीलों की चिंता से अवगत कराया तथा गहन अनुसंधान पर बल दिया। एसपी से आग्रह किया गया कि वह जयपुर के पुलिस कमिश्नर से व्यक्तिगत रूप से संपर्क बनाकर इस मामले की गहन जांच का अनुरोध करें। बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए पत्र में साफ कहा गया है कि प्रवीण दुबे शारीरिक रूप से स्वस्थ थे।…
