Author: News Desk

Ranchi. ट्रेन संख्या 08196 हटिया-टाटानगर मेमू तथा ट्रेन संख्या 08149 हटिया-राउरकेला पैसेंजर की रद्द तिथि में संशोधन किया गया है. ट्रेन संख्या 08196 हटिया-टाटानगर मेमू ट्रेन 28, 29, 31 अगस्त, 01, 03, 04, 07, 08, 10, 11, 14, 15, 17, 18, 21, 22, 24, 25, 28, 29 सितंबर, 01, 02, 05, 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, 23, 26, 27, 29, 30 अक्तूबर, 02 व 03 नवंबर को रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 08149 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 31 अगसत, 01, 03 व 04 सितंबर को रद्द रहेगी.

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील अभी संकट के दौर से गुजर रहा है. इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे दौर आते हैं, लेकिन सबको मिलकर इसका डटकर सामना करना होगा. ये बातें टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहीं. वह गुरुवार को टाटा स्टील के नये थ्री टियर सिस्टम को लांच करने के दौरान पदाधिकारियों-कर्मचारियों और यूनियन नेताओं को संबोधित कर रहे थे. टाटा स्टील के एमडी और आउट लोकेशन के पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि चीन लगातार सस्ती दर पर स्टील बेच रहा है. भारत में ही 70 फीसदी स्टील की खपत…

Read More

Jamshedpur.परसुडीह थानांतर्गत मेन रोड स्थित सरकारी शराब दुकान का छप्पर काट कर अज्ञात चोरों ने तिजाेरी में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नकद और कुछ शराब की बोतल की चोरी कर लिया. घटना बुधवार की रात करीब एक बजे की है. घटना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व चोर मौके से फरार हो चुके. इस मामले में दुकान के मैनेजर ने परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने चोरी में गार्ड के संलिप्त होने के शक में उसे हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स में 30 व 31 अगस्त को ब्लाक क्लोजर रहेगा. तीसरे दिन एक सितंबर रविवार है. उस दिन साप्ताहिक अवकाश है. इस प्रकार कंपनी लगातार तीन दिन की बंदी के बाद दो सितंबर सोमवार को खुलेगी. इस दौरान किसी कर्मचारी को जरुरत के मुताबिक काम पर बुलाया जाएगा तो उन्हें ड्यूटी पर आना होगा. इसे लेकर कंपनी के प्लांट हेड की ओर से एक सरकुलर भी जारी किया गया है. उसमें यह भी कहा गया है कि 30 अगस्त को वेहिकल फैक्ट्री व वेहिकल प्रीपरेशन व डिस्पैच फाइनल के कर्मचारी काम करेंगे. वहां के कर्मचारी को दो सितंबर…

Read More

Chakulia.. चाकुलिया रेलवे स्टेशन की कुर्सी पर बैठे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. उसकी पहचान मिस्त्रीपाड़ा निवासी निताई नमाता के रूप में हुई. वह गुरुवार की सुबह स्टेशन परिसर में कुर्सी पर बैठा था. अचानक वहीं पर लेट गया. स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, तो उसे उठाने गया. उसने उत्तर नहीं दिया, तो चाकुलिया सीएचसी ले जाया गया. वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्टेशन पर किसी व्यक्ति की इस हालत में होने की सूचना राहुल षाड़ंगी को मिली. वे स्टेशन पहुंचे. उसे अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया. जानकारी मिली कि निताई की तबीयत पहले…

Read More

Galudih. दारीसाई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पूर्वी सिंहभूम के अस्थायी मजदूर समेत कर्मचारी लंबित वेतन की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही. सूचना पाकर शुक्रवार सुबह विधायक रामदास सोरेन कार्यकर्ताओं के साथ दारीसाई धरना स्थल पर पहुंचे और हड़ताली मजदूरों से मिले. मजदूरों ने विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा. विधायक ने सभी मजदूरों की समस्या सुनी और आश्वासन दिया कि एक दो दिन में बीएयू रांची और दारीसाई कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ आरती वीणा एक्का से वार्ता कर समस्या का समाधान करायेंगे.…

Read More

Latehar. लातेहार के बारियातू थाना क्षेत्र के इटके गांव में गुरुवार दोपहर बाद आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुए वज्रपात में दो खिलाड़ियों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान दीपक कुमार (18 वर्ष, पिता-रमेश साव, ग्राम कोईद, सोपारान-टंडवा) और विरेंद्र गंझू (22 वर्ष, पिता-रमोदी गंझू, ग्राम बरनी, बारियातू) के रूप में हुई है. इसी घटना में 11 अन्य खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन युवकों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, इटके गांव…

Read More

Noamundi. नोवामुंडी टाटा स्टील की बोकारो साईडिंग के बटमबिन प्लांट के मुख्य द्वार को स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवार की अहले सुबह से जाम कर दिया. ऐसा स्थानीय बेरोजगारों की बहाली की मांग को लेकर किया गया. प्लांट मेन गेट जाम आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त रुप से राजस्व ग्राम महूदी के मुंडा अजय लागुरी, सरबिल के मुंडा दुसा लागुरी व जामपानी के मुंडा राजकुमार नायक कर रहे थे. मुख्य द्वार को सुबह 5 बजे से दोपहर 11 बजे तक जाम कर दिया गया था. इस दौरान प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों को अंदर घुसने नहीं दिया गया, लगभग 6 घंटे…

Read More

Chakardharpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ स्टेशन में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां अप लाइन में गुजर रही एक मालगाड़ी का दरवाजा खुला हुआ था, जो रेलवे फुटओवर ब्रिज के पिलर में टकरा गया. पिलर पर टकराने से पिलर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पुराना फुट ओवर ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया. इससे बड़ा हादसा होने भी आशंका थी. इस घटना से चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया. आनन-फ़ानन में चक्रधरपुर रेल मंडल के कई अधिकारी सोनुआ स्टेशन पहुंचे ओर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद क्षतिग्रस्त हो चुके फुटओवर ब्रिज को हटाया गया. घटना से रेल…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी अपने समर्थकों संग झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र जिलाध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो को भेज दिया है. इसकी जानकारी खुद जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने दी है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से वे राजनीति से जुड़े हैं और इस राजनीति की पाठशाला की पढ़ाई वे चंपाई सोरेन की अंगुली पकड़कर पढ़े हैं. ऐसे में जब चंपाई झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो वे भी अपने गुरु के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे और उनके साथ क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी…

Read More