Author: News Desk

Hazaribagh. हजारीबाग की एसीबी टीम ने शुक्रवार को बड़कागांव की मुखिया और उसके पति को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को हजारीबाग एसीबी मुख्यालय लाया गया. जानकारी के अनुसार,  मुखिया विमला देवी और  राजकुमार साहू अबुआ आवास योजना के लाभुक से किस्त का पैसा दिलवाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. निगरानी डीएसपी ने बताया कि आवेदन के आलोक में सत्यापन करते हुए 25 हजार घूस लेते रंगे हाथ पड़ा गया है. जिसमें मुखिया और मुखिया पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More

New Delhi. एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद विस्तारा के विमानों और चालक दल को एयर इंडिया में शामिल करने की तारीख 12 नवंबर तय की गई है. टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम विस्तारा का एयर इंडिया में विलय हो रहा है। विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की इस एयरलाइन की टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. सरकार ने विलय के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी है. विल्सन ने शुक्रवार…

Read More

Medininagar. पलामू जिले में आबकारी विभाग की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश हो गए 25 अभ्यर्थियों में से एक की गुरुवार रात मौत हो गयी. इन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. मेदिनीनगर थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि एक अभ्यर्थी की अस्पताल में मौत हो गयी. अस्पताल अधीक्षक (प्रभारी) आर.के. रंजन ने कहा कि अभ्यर्थी की मौत संभवतः ‘नशीली दवाओं’ के सेवन के कारण हुई है, लेकिन इस संबंध में जांच जारी है. मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार…

Read More

New Delhi. रेलवे बोर्ड ने सेवा की अनिवार्यताओं के अनुसार रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों को सलाहकार के तौर पर पुन: नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम को 29 अगस्त को भेजे गए परिपत्र में कहा कि सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों की पुन: नियुक्ति केवल 31 दिसंबर, 2026 तक ही वैध रहेगी. इसमें कहा गया, ‘राजपत्रित अधिकारियों के रिक्त पदों के कारण क्षेत्रीय रेलवे द्वारा अनुभव की जा रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने सेवाओं की अनिवार्यताओं के अनुसार रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों को…

Read More

Ranchi. दो सितंबर को आपको पेट्रोल-डीजल व अन्य ईंधनों के लिए जूझना पड़ सकता है. इस दिन पूरे झारखंड में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे. दरअसल, कमीशन बढ़ाने और वैट घटाने की मांग को लेकर झारखंड के पेट्रोल पंप संचालक अब आरपार की मूड में आ गए हैं. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन अपनी ने इस मांग को लेकर दो सितंबर को पूरे राज्य के पेट्रोल पंपों को बंद करने का फैसला लिया है. झारखंड में कुल 1600 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित है. ऐसे में एक साथ सभी पेट्रोल पंपों के बंद होने से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो…

Read More

Ranchi. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के नाम पर राजधानी के दो रियल इस्टेट कारोबारियों से तीन करोड़ रुपये की लेवी मांगी गयी है. दोनों को व्हाट्सऐप के जरिये चिट्ठी भेजी गयी है. कडरू निवासी रियल इस्टेट कारोबारी हेमंत सिंह मुंडा ने अरगोड़ा थाना में पीएलएफआइ के खिलाफ दो करोड़ रुपये की लेवी मांगने का मामला दर्ज कराया है. वहीं, रियल इस्टेट कारोबारी संजय कुमार ने लालपुर थाने में पीएलएफआइ के अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा के खिलाफ एक करोड़ रुपये लेवी मांगने का केस दर्ज कराया है. संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका ऑफिस रांची कॉलेज रोड स्थित एक कॉम्पलेक्स…

Read More

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले अपनी बात रखी. उन्होंने भाजपा में शामिल होने की वजह बतायी. चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को रांची में कहा कि खून-पसीना बहाकर हमने जिस संगठन को खड़ा किया, उस संगठन में मेरे साथ राजनीति हुई. मैंने तभी कह दिया था कि हम ऐसी पार्टी में नहीं रह सकते, जहां अपनी पीड़ा भी न बता सकें. एक बार मेरे मन में आया कि मैं राजनीति छोड़ दूं, संन्यास ले लूं. फिर सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा. यह…

Read More

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के बागी चंपाई सोरेन ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया है. चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी सदस्यता ग्रहण की. चंपाई सोरेन को केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह और असम के सीएम और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें सदस्यता दिलायी. रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान में समारोह में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा. इस दौरान झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे. कोल्हान से भारी संख्या में समर्थक रांची पहुंचे इधर,…

Read More

Jamshedpur.झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के चौथे चरण की शुरुआत करेगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम 15 सितंबर तक जारी रहेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘आपकी सरकार आपको योजनाओं का लाभ देने के लिए चौथी बार आपके द्वार पहुंच रही है.’ मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे शिविरों से योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया. सोरेन ने सबसे पहले…

Read More

जमशेदपुर/रांची: कांग्रेस,राज्य में दोबारा महागठबंधन की सरकार बनाने और चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरेगी. इसलिए अपने संभावित उम्मीदवारों को हर कसौटी पर परखेगी. एक तरह से आवेदकों के टैलेंट का बारीकी से अध्ययन के बाद ही विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उतरेंगे. सभी जिलों में जो आवेदन जमा हुए हैं उसे अब राज्य मुख्यालय मंगाया जाएगा. इसके बाद 31 अगस्त से कांग्रेस की राज्य स्क्रीनिंग कमेटी उन आवेदनों की जांच करेगी. इसके बाद थर्ड पार्टी सर्वे भी कराया जाएगा, ताकि निष्पक्ष रूप से हम अपने संभावित उम्मीदवार का फीडबैक पा सकें. झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस…

Read More