Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘चालबाजी’ के बावजूद राज्य में अगली सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी. झामुमो का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के रांची में एक समारोह में भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटों बाद आया है. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा चालबाजी के बावजूद, अपने मिशन में सफल नहीं होगी. झारखंड में अगली सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी. झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. चंपई सोरेन…
Author: News Desk
Jamshedpur. राज्य में बेरोजगार युवाओं को समर्थन देने के लिए आजसू पार्टी ने बायोडाटा संग्रह अभियान की शुरूआत की है. पूर्वी सिंहभूम जिले में अभियान की शुरुआत गोलमुरी बाजार से शुरू किया गया. आजसू पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक मंडल और आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. अभियान गोलमुरी बाजार होते गैरेज लाइन ऑटो स्टैंड आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर चलाया गया. अभियान के दौरान बेरोजगार युवाओं ने अपना नाम अंकित कराया. जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा एकत्रित कर रांची में 8 सितंबर को होने वाली…
Jamshedpur. राज्य सरकार की ओर से कृषि उत्पादन बाजार समिति पर दो प्रतिशत टैक्स लगाये जाने का मसौदा तैयार कर लिये जाने की जानकारी मिलने पर व्यवसायियों में रोष व्याप्त है. रांची में चार सितंबर को कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने बैठक का आयोजन किया है. सरकार के इस फैसले का विरोध व अपनी बातों को रखने के लिए जमशेदपुर के व्यापारी चार सितंबर को रांची जायेंगे. इस दौरान परसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति की सभी दुकानें बंद रहेंगी. सरकार के खिलाफ व्यापारियों ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का ऐलान कर दिया है. व्यापारियों ने शुक्रवार से ही काला बिल्ला…
Jamshedpur.पैसेंजर ट्रेन को रोककर मालगाड़ी को पार कराने से शुक्रवार को मजदूरों और यात्रियों का आक्रोश रेलवे पर फूट पड़ा. सुबह करीब 8 बजे यात्रियों ने गोविंदपुर रेलवे हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने जमकर बवाल काटा, नारेबाजी की. आरोप लगाया कि रेलवे का फोकस सिर्फ माल ढुलाई है. पैसेंजर ट्रेनों को हर दिन यहां रोककर मालगाड़ी को पास कराया जा रहा है. इस वजह से उनकी ड्यूटी छूट रही है. ड्यूटी में उनकी उपस्थिति नहीं हो पा रही है. देर होने के कारण पैसा काट दिया जा रहा है. यात्रियों ने यहां…
Chandil.टाटा-पुरुलिया मार्ग पर चांडिल गोलचक्कर बाइपास सड़क पर बड़ा हादसा सामने आया. यहां शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान उदल बांदु निवासी वीरेन मंडल के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक धीरेन्द्र महतो कुकड़ू के लेटेमदा स्थित मुड़ाडीह का है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. चांडिल पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
Chaibasa. टोंटो के सोसोपी के पास सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज रफ्तार वाहन ने ग्रामीण युवक को रौंदा. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृत युवक की पहचान दुड़िरता निवासी लाल बहादुर कुम्हार (30) के रुप में हुई. घटना गुरुवार रात 8 बजे की है. मृतक सिरिंगसिया गुदड़ी हाट से पैदल ही अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान जगन्नाथपुर से चाईबासा की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया. घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला. वाहन की चपेट में आने से मृतक के सिर व कंधे में गंभीर चोट आयी. घटना…
Kiriburu.सेल के बोलानी लौह अयस्क खदान प्रबंधन के खिलाफ बोलानी ठेका मजदूर संघ का 20 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रबंधन से वार्ता के बाद 29 अगस्त को समाप्त हो गया. बोलानी ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष कमलापति यादव ने बताया कि प्रबंधन ने एक माह का समय मांगा है, ताकि वह सेल के निदेशक स्तर के अधिकारियों से बात कर उसका समाधान निकाल सके. हमारी मांगों में बोलानी खदान में होने वाली तमाम नौकरी में भेदभाव नहीं कर शत-प्रतिशत स्थानीय बेरोजगार युवाओं और ठेका मजदूरों को नौकरी देने, खदान में काम करने वाले तमाम ठेका मजदूरों को रात्रि पाली…
जमीन सर्वे की प्रक्रिया पूरी करने में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं, कागजात दुरुस्त करने की बढ़ी है बेचैनी सरकार ने किया स्पष्ट, पंचायतों में सरपंच ही जारी करेंगे वंशावली का प्रमाणपत्र, लोगों से परेशान नहीं होने की अपील पटना. बिहार में चल रहे जमीन सर्वेक्षण के बीच कागजात दुरुस्त करने का काम भी तेज हो गया है. जमीन के मालिकों को पीढ़ी दर पीढ़ी मालिकाना साबित करने और खाता में नाम दर्ज कराने के लिए अहम दस्तावेजों में एक वंशावली भी है. सर्वेक्षण के दौरान सर्वेक्षणकर्मी जमीन के असली मालिक से कागजात लेकर सत्यापन करेंगे और इसके बाद…
भू-अभिलेख की जानकारी के लिए वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर ऑनलाइन लाॅगइन करना होगा वंशावली की पड़ेगी जरूरत, उद्घोषणा की तिथि से एक माह में अपलोड करना होगी वंशावली पटना. बिहार सरकार ने 1534 अंचलों के ग्रामीण इलाकों में चल रहे जमीन के सर्वे में लोगों को बड़ी राहत दी है. अब तक लोगों के सामने यह बड़ी समस्या थी कि जमीन सर्वे के लिए या सर्वे के दौरान लोगों को जमीन के पास उपस्थिति अनिवार्य होगी. लेकिन जब बात अब सामने आयी है उसके अनुसार सर्वे के दौरान भूस्वामी को मौजूद रहने की शर्त अनिवार्य नहीं है. अगर कोई बाहर यानी दूसरे…
Jamshedpur. झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष और घाटशिला विधानसभा के विधायक रामदास सोरेन जी को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने और उनके शपथ लेने के बाद जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रामदास सोरेन जी एक अनुभवी और जुझारू नेता है उनके अनुभव का सरकार और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा. माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा की जा रही राज्य की सेवा में पूरी मेहनत, लगन और ताकत से रामदास दा उनका साथ देंगे. पूर्वी सिंहभूम का दोगुनी…
