Author: News Desk

Ranchi. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर व सदस्य पूनम पासवान एवं प्रकाश जोशी 31 अगस्त को रांची पहुंचेंगे. समिति के सदस्य सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए राजनीतिक व सामाजिक समीकरण, भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य पहलुओं की जानकारी लेकर सक्षम उम्मीदवारों की सूची तैयार करेंगे. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के पदाधिकारी शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, झारखंड से आने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व सांसदों, विधायक दल के उप नेता, मंत्रियों व पूर्व मंत्रियों, अग्रणी मोर्चा संगठन…

Read More

Jamshedpur.आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान 30 अगस्त से राज्यभर में शुरू हो गया है. पहले दिन राज्य के सभी जिलों में कुल 329 कैंप लगाये गये. जहां पहले ही दिन विभिन्न योजनाओं के लिए पूर्वी सिंहभूम से 1637 समेत राज्यभर से 91940 आवेदन आये. इनमें 2523 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया है. शेष आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. आूं राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार फोकस्ड स्कीम में सर्वाधिक आवेदन अबुआ आवास योजना के लिए 49752 आये हैं. वहीं सर्वजन पेंशन योजना के लिए 5781, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा…

Read More

Adityapur. राजनगर के छोटा सिजूलता निवासी डॉ. बृहस्पति मंडल का अपहरण 20 लाख रुपये के लिए हुआ था. इसके लिये डॉ. मंडल के पैतृक गांव उरुगुट्टू निवासी त्रिदेव गोप और चंदन गोप ने सुंदरनगर भाटा बस्ती के रोहित कुमार सिंह के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनायी थी. गुरुवार की सुबह डॉ. मंडल का कार से अपहरण करने के बाद त्रिदेव और चंदन गोप ने फिरौती के लिए दबाव बनाने के लिए उनकी पिटायी भी की. इसके अलावा मोबाइल से वीडियो भी बनाया, ताकि उक्त वीडियो डॉ. मंडल के घरवालों को भेज कर रुपये की मांग की जा सके. सभी…

Read More

Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में स्वागत करते हुए कहा, ‘टाइगर जिंदा है’. सोरेन को झारखंड में ‘कोल्हान टाइगर’ के रूप में जाना जाता है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ झारखंड निर्माण के लिए किए गए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. झामुमो के पूर्व नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए. दो दिन पहले उन्होंने झामुमो की मौजूदा कार्यशैली से असंतुष्ट होने और ‘कटु अपमान’ का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे…

Read More

Potka. पोटका की जुड़ी पंचायत में दंपती के बीच विवाद के बाद हत्या का मामला सामने आया है. यहां सामरसाई में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की है. मृत महिला का नाम बिमला सरदार (43) है. आरोपी पति अजय सरदार है. पोटका पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, अजय मजदूरी करता था. गुरुवार रात को वह काम से घर पहुंचा, तो पत्नी के साथ विवाद हो गया, इसके बाद अजय ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. इस घटना…

Read More

Ranchi.राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को झामुमो विधायक रामदास सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलायी. राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री सोरेन को शपथ दिलायी गयी. इससे पहले मुख्य सचिव ने मंत्री रामदास सोरेन की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा श्री सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया. चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद श्री सोरेन को उनकी जगह मंत्री बनाया गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, सांसद, विधायक, झामुमो, कांग्रेस, राजद के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित कई…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता के बाद झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने दो सितंबर की हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है. यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि सीएम के साथ हुई वार्ता में कई मामलों में सहमति बनाने का प्रयास किया गया. बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद थीं. इसमें पेट्रोल डीजल में वैट कम करने, वैट रिटर्न भरने की अनिवार्यता खत्म करने व सरकारी बकाया…

Read More

Dhanbad.पटना से धनबाद आ रही गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में गुरुवार रात एक युवती के साथ टीटीइ ने टिकट बनाने के नाम पर छेड़खानी करनी शुरू कर दी. युवती हो-हल्ला करने लगी, तो ट्रेन में एस्कॉर्ट में चल रही रेल पुलिस की टीम ने टीटीइ को गिरफ्तार कर लिया. टीटीइ रोहतास के डालमिया नगर का रहनेवाला रोहन कुमार है. वह धनबाद मंडल में टीटीइ है. युवती ने टीटीइ के खिलाफ गया रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. युवती ने बताया है कि वह पटना से गया के लिए सफर कर रही थी. चाकंद रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद टीटीइ…

Read More

Ranchi. जैक में प्रमाणपत्र सत्यापन में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. मामले में जैक के केयर टेकर शैलेंद्र कुमार सिंह ने नामकुम थाना प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने प्राथमिकी में बताया कि 13 दिसंबर 2023 को मिदनापुर डाक विभाग में नियुक्त 10 कर्मियों के प्रमाणपत्र सत्यापन का आवेदन प्राप्त हुआ. इस पर कार्रवाई करते हुए जैक ने 16 दिसंबर को ईमेल एवं स्पीड पोस्ट से सत्यापन की कॉपी भेजी. 27 दिसंबर को डाक अधीक्षक मिदनापुर ने सूचना दी कि 16 दिसंबर को जैक द्वारा ईमेल में भेजी गयी रिपोर्ट एवं स्पीड पोस्ट द्वारा भेजी गयी हार्ड कॉपी की रिपोर्ट…

Read More

Ranchi.झारखंड सरकार के मंत्रालयों के विभागों के बंटवारे के बाद शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग दिया गया. शुक्रवार की शाम मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित कार्यालय में विभाग का प्रभार ग्रहण किया. मौके पर मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि काम करने के लिए 2 महीने भी बहुत हैं, पूरी शिद्दत के साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा कि खेल और पर्यटन के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं है. एक-दो दिनों के अंदर विभाग को समझने के बाद काम को आगे…

Read More