Medninagar.पलामू जिले में उत्पाद विभाग की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश हुए 25 अभ्यर्थियों में से तीन की मौत हो गई. इन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अनुमंडल पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई, जबकि एक ने रांची के रिम्स में दम तोड़ दिया. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर. के. रंजन ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार उनकी…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा मोटर्स के व्हीकल फैक्ट्री, डिस्पैच फाइनल में शुक्रवार को कामकाज हुआ. दो जुलाई को दिये गये अवकाश के बदले व्हीकल फैक्ट्री के तीनों लाइन, फ्रेम शॉप के कर्मचारियों ने ड्यूटी किया. शनिवार 31 अगस्त को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. एक सितंबर रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. दो सितंबर से कंपनी में कामकाज होगा. दो सितंबर से लाइन वन एक शिफ्ट चलेगा. ऐसे में बाइ सिक्स कर्मचारियों को फिर से बैठाया जायेगा. प्रोडक्शन कम होने से लाइन वन एक शिफ्ट चलाने की तैयारी चल रही है.
Kiriburu.सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी आइएफएस अभिरुप सिन्हा के निर्देश पर संलग्न पदाधिकारी आइएफएस नीतीश कुमार और गुवा के रेंजर परमानंद रजक के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को छेपामारी की. गुवा, मनोहरपुर एवं किरीबुरु वन विभाग की संयुक्त टीम ने सारंडा की गंगदा व चिरिया पंचायत क्षेत्र के जंगल से मझगांव निवासी मोहम्मद सादिक और लकड़ी काटकर चिराई करने वाला गणेश अंगारिया (अंकुवा) को गिरफ्तार किया. उसके पास से कार (जेएच05सीआर- 1448) और 74 पीस साल लकड़ी का पटरा बरामद हुआ है. वहीं, जिस वाहन से पटरा लेकर माफिया स्कॉट कर रहे थे, वह वाहन लोडो गांव…
Jamshedpur. स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो डिमना रोड राजस्थान भवन में मानगो में रहने वाले बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत 834 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया. अब इनको पेंशन मिलना प्रारंभ हो जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि इसी तरह से आगे भी क्षेत्र में कैंप लगाकर जरूरतमंदों का आवेदन को जमा करवा कर उन्हें इस योजना से जोड़ें. मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Jamshedpur.गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में भुईयांडीह में आयोजित की. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नये सदस्यों एवं पदाधिकारियों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया. कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता में भाजमो के भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव शामिल थे. श्री यादव के नेतृत्व में लगभग सभी पदाधिकारी एवं मंडल क्षेत्र के सभी बूथ कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्य ली. सदस्यता लेने वालों में मोहन यादव, रामवृक्ष यादव, अखिलेश यादव, नरेश यादव, उमेश यादव, रामदास मेहता, गंगा प्रजापति, अजय यादव, पंकज यादव,…
Jamshedpur. सीजीपीसी ने सिने तारिका कंगना रनौत की विवादास्पद फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. शुक्रवार को सीजीपीसी ने जिला प्रशासन मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है. जिला प्रशासन के अलावा पीएम मॉल के मल्टीप्लेक्स प्रबंधन को भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने के लिए ज्ञापन दिया गया है. सीजीपीसी ने फिल्म में सिखों को नफरत का पात्र दिखाये जाने की बात कही गयी है. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह व चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए ज्ञापन के…
Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने झारखंड में आदिवासियों के धर्मांतरण को रोकने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से आदेश के बाद भी जवाब दाखिल नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जतायी. खंडपीठ ने फटकार लगाते हुए मौखिक रूप से कहा : ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड में घुसपैठ के जरिये आदिवासियों के धर्मांतरण का खेल चल रहा है और दोनों सरकारें चुप हैं. खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार को जवाब दायर करने के लिए हमने कई अवसर…
Adityapur. आदित्यपुर पुलिस ने सालडीह के सुभाष प्रमाणिक पर गोली चलाने के मामले में सालडीह व इसके आसपास रहने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने आदित्यपुर थाने में प्रेस वार्ता में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उक्त घटना के प्राथमिकी अभियुक्त राजु कुम्हार उर्फ टकला, रवि नायक उर्फ सुटलू, शंभू महतो उर्फ छोटू, शुभम महंती उर्फ आलोक, दीपांकर भुइंया उर्फ भोला पकड़ा गया है. इन लोगों के पास से कांड में प्रयुक्त 7.62 एमएम का दो देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टा बरामद किया, 7.65 एमएम की चार जिंदा…
Ranchi.एक्सएलआरआइ में एचआर फॉर द ग्रेटर गुड कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. कॉन्क्लेव में 14 कंपनियों के प्रतिनिधी शामिल हुए. उद्घाटन सत्र में साउथ इस्टर्न कोल फिल्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर बिरंची दास उपस्थित थे. उन्होंने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो और एचआर कॉन्क्लेव के कन्वेनर जतिंदर कुमार झा के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान कॉर्पोरेट लीडर्स, एचआर प्रोफेशनल, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और शिक्षाविद एक प्लेटफॉर्म पर जुटे, जहां मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि ऑर्गनाइजेशनल सस्टेनेबेलिटी, नैतिकता और कर्मचारियों…
Ranchi. भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है. इसलिए हमें राज्य में कमल खिला कर ही चैन लेना है. वाजपेयी शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की ओर से राजधानी रांची में आयोजित प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में पार्टी के प्रमंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी समेत पांच राज्यों से आये प्रवासी कार्यकर्ता शामिल थे. उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दें. प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने…
