Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी अशोfक चौधरी अपनी एक हालिया टिप्पणी को लेकर शनिवार को विवादों में घिर गए. उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सीट पर जनता दल-यूनाईटेड (जद-यू) की हार के लिए भूमिहार जाति को जिम्मेदार ठहराया था. राज्य मंत्रिमंडल के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक अशोक चौधरी ने जहानाबाद जिले में भूमिहारों के बारे में यह टिप्पणी की थी, जहां वह बृहस्पतिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम के लिए गए थे. चौधरी के भाषण का एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘सिर्फ…
Author: News Desk
Jamshedpur. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जुगसलाई नगर परिषद द्वारा नसीम मैरेज हाल ईदगाह मैदान में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का आम नागरिकों को लाभ लेने हेतु शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. जुगसलाई नगर परिषद् की ओर से विधायक को पुष्प गुच्छ और पौधे देकर सम्मानित किया. इस शिविर में जुगसलाई से करीब 720 लोग सम्मलित हुए. विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्ति के लिए भी काउंटर बनाया गया, जिसमें लाभुको से आवेदन लिया गया. शिविर में लगभग 426…
Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने भुइयांडीह के पटेल नगर और कदमा जयप्रभा कॉम्प्लेक्स में दो सीवेज पंपिंग स्टेशनों का शनिवार को उद्घाटन किया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज सह टाटा स्टील यूआइएसएल के चेयरमैन चाणक्य चौधरी ने इसका उद्घाटन किया. पटेल नगर में 500 केएलडी और कदमा के जयप्रभा कॉम्प्लेक्स में 300 केएलडी की क्षमता के सीवेज पंपिंग स्टेशन शुरू किये गये. पटेल नगर एसपीएस 350 आवासीय और गैर आवासीय संपत्तियों की सेवा प्रदान करेगा. जय प्रभा कॉम्प्लेक्स एसपीएस 160 संपत्तियों की सेवा प्रदान करेगा. ये दो सीवेज पंपिंग सिस्टम सेवा सीमा क्षेत्र को लगभग 60 फीसदी तक…
Jamshedpur. एग्रिको पूजा समिति का दुर्गा पूजता पंडाल 12 लाख की लागत से बनेगा. शनिवार को एग्रीको पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का भव्य मंडप बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया. कोंटाई (पश्चिम बंगाल) के 40 कारीगरों की टीम मंडप बनायेगी. माता दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के लिए बेल्दा (पश्चिम बंगाल) के कारीगरों से भी संपर्क साधा गया है, जिसमें 1.30 लाख रुपये लगेंगे. भूमि पूजन में अध्यक्ष वाइपी सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अचिंतम दास गुप्ता, महामंत्री आशुतोष सिंहसमेत काफी संख्या में कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.
Jamshedpur.भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी के नेतृत्व मे दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक मंडल अभियंता आरके वर्मा से मिला और टाटानगर रेल क्षेत्र स्थित लाल बिल्डिंग रेलवे फ़िल्टर हाउस पास के जर्ज़र सड़क व फ़िल्टर हाउस के पास जमा कचड़े का निष्पादन करने की मांग की. इसके अलावा बर्मामाइंस के रेलवे ओवरब्रिज की हालत से भी अवगत कराया. इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे. प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, अनिल दुबे, संतोष सिंह आदि मौजूद थे.
kharsawan.. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शनिवार को खरसावां विस क्षेत्र पहुंचे. यहां विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों के बीच जन संपर्क किया. इस दौरान जेएलकेएम अध्यक्ष ने झारखंड विस चुनाव में किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन के संभावनाओं को खारिज किया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. जेएलकेएम अपने बूते राज्य की 60 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी. विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी पर कहा कि अगले चार-पांच दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. जेएलकेएम अध्यक्ष ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में भी निश्चित…
Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर के गाबिंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज रफ्तार हाइवा मां पार्वती बस रगड़ते हुए निकल गया, जिससे बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गये. घायलों में सबिता सोय (45) की स्थिति गंभीर होने पर उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया. घटना शनिवार सुबह 6.30 बजे की है. टक्कर के बाद बस बालू में फंस गयी. चाईबासा से तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था. इसी क्रम में हाता की ओर से आ रही मां पार्वती से टकराने के बाद बस की बॉडी को रगड़ते हुए चालक…
Chaibasa. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आठ सितंबर को गुवा आयेंगे. यहां गुवा गोलीकांड के शहीदों के सम्मान में आयोजित शहीद श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे. यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव ने दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो कमेटी के सभी पदाधिकारी, जिला में निवास करने वाले सभी केंद्रीय कमेटी के सदस्य, विभिन्न संगठनों के सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड समिति नोवामुंडी, प्रखंड समिति जगन्नाथपुर समेत जिला के सक्रिय कार्यकर्ताओं संग बैठक की जायेगी. एक सितंबर को दिन के 12 बजे से गुवा डायरेक्टर बंगला में बैठक होगी. उन्होंने…
Chaibasa.चाईबासा -चक्रधरपुर मार्ग पर खूंटपानी में बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया. इस हादसे में युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टीकरचांपी गांव निवासी करण मिंज (24) के रूप में की गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक करण मिंज शुक्रवार शाम को चाईबासा अपने दोस्तों से मिलने आया था. रात में दोस्तों के साथ अपने घर टीकरचांपी लौट रहा था. इसी दौरान आधी रात को रास्ते में जोड़ा पेड़ के पास नाले में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल…
Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मिश्रा बागान में महेश मिश्रा की गाड़ी पर फायरिंग मामले में फरार राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एसआइटी गठित की थी. पुलिस ने राजू यादव के बिहार स्थित आरा के सिग्रहटा गांव में भी दबिश दी. अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया गया है. राजू यादव टेल्को के रामाधीन बगान में रहता है. उन्होंने बताया कि घटना में अन्य अपराधकर्मी भी शामिल हैं,…
