Jamshedpur. कुलशिरोमणि श्री श्री बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की 51 वीं जयंती पर धूमधाम के साथ निकली शोभायात्रा निकाली गयी. आयोजन गोलमुरी स्थित गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा किया गया. शनिवार को जंबू अखाड़ा भालुबासा से शोभा यात्रा निकली, जो विभिन्न मार्ग होते हुए गणिनाथ सेवा संस्थान पहुंची. इस बीच झांकियों की टीम ने अपनी प्रस्तुति दी. जिसमें समाज के हजारों की संख्या में शामिल हुए. सबसे पहले बाबा की पूजा अर्चना की गई पूजा मुख्य रूप से यजमान बाबूलाल प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी प्रभादेवी के द्वारा संपन्न हुआ एवं अपने प्रतीक अभ्युदय झण्डे का झंडोतोलन किया गया. पूजा अर्चना…
Author: News Desk
Jamshedpur. सोनारी के कुम्हार पाड़ा निवासी आदित्य राणा उर्फ रंजन(40) ने शनिवार को डोबो पुल से सुवर्णरेखा नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली. इससे पूर्व उसने एक थैला में मोबाइल और दो सुसाइड नोट पुल पर ही रख दिया. नदी में नहा रहे लोगों ने रंजन को कूदते हुए देखा, तो सोनारी पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने थैला समेत मोबाइल व सुसाइड नोट बरामद किया. एक सुसाइड नोट एसएसपी और दूसरा सोनारी पुलिस के नाम था. सुसाइड नोट में रंजन ने लिखा था कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करता है. अब मां नहीं रही, तो…
Ranchi. झामुमो ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में लोबिन हेंब्रम के सदस्यता ग्रहण की तस्वीर साझा कर पूछा है कि इसमें भाजपा कहां है ? तस्वीर में बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन, हिमंता विश्वासरमा, लोबिन हेंब्रम, मधु कोड़ा, सीता सोरेन हैं. ये सभी कभी न कभी किसी अन्य पार्टी में रह चुके हैं. झामुमो ने ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास से भी पूछा है कि बताइये इनमें से आप की पार्टी से कौन है हेमंत सोरेन जी के सामने सीएम का चेहरा ? कोड़ा के स्वागत में एड नहीं छपने पर उठाया सवाल झामुमो ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा…
Rajamahal. राजमहल थाना क्षेत्र की महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज करायी है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने बताया है कि राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट निवासी निगम रंजन 30 अगस्त की शाम के करीब 7:30 गाड़ी से मेरे घर आया और मुझे घर से जबरदस्ती निकाल कर गाड़ी में बिठा लिया. चीखने-चिल्लाने पर पति और भसुर व समाज के लोग आये और मुझे बचाया. बताया कि 15 दिन पहले निगम रंजन से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी. 28 अगस्त को निजी कार्य से वे मंगलहाट गयी थी, जहां निगम रंजन से मेरी…
Jamshedpur. मुंबई के कारोबारी मेहुल साह का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती वसूलने के मामले में जमशेदपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें रांची पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से बिरसानगर के त्रिवेणी अपार्टमेंट से बाबू पिल्लै को गिरफ्तार किया. वहीं इसकी निशानदेही पर टेल्को क्षेत्र से अभिषेक सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. अभिषेक सिंह के पास से पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त पिस्टल व गोलियां बरामद की है. जबकि आरोपियों के पास से सात लाख रुपये से ज्यादा की राशि बरामद की गयी है. मामले में एक अन्य आरोपी परसुडीह निवासी इरशाद…
Ranchi. एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांगवाली याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान शिकायतकर्ता की ओर से जवाब दायर किया गया. इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए सात सिंतबर की तिथि निर्धारित की. उस दिन प्रार्थी की ओर से उनके अधिवक्ता बहस करेंगे. राहुल गांधी ने मामले में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट को लेकर सीआरपीसी की धारा-205 के तहत याचिका दायर की है. उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को इस मामले में अदालत में उपस्थित होना…
Ranchi.आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि 2019 के चुनाव में हमारी जीत हासिल नहीं होने के दो मुख्य कारण थे. पहली भाजपा और आजसू का चुनाव में एक साथ न होना और दूसरा महागठबंधन की सरकार के द्वारा जनता को ऐसे लुभावन वादे, जो आज तक पूरे नहीं हो सके. ये बातें श्री महतो ने शनिवार को कुजू मुरपा तरवाटांड़ में आयोजित मांडू विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में प्रखंड से लेकर जिला तक जमीन घोटाला का मामला सामने आ रहा है. यह निश्चित ही जमीनों की डिजिटल डकैती है.…
Ranchi. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी शनिवार को रांची पहुंची. टीम में कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर, सदस्य प्रकाश जोशी व पूनम पासवान शामिल हैं. राजधानी के सर्किट हाउस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व सांसद अजय कुमार व धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने उनका स्वागत किया. बाद में कमेटी के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल के नेता के साथ बंद कमरे में बातचीत की. मालूम हो कि समिति के सदस्य राज्य के…
Ranchi. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने के लिए हाइकोर्ट में सिमडेगा निवासी विष्णु साहू ने जनहित याचिका दाखिल की है. इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने इसे करवाया है. झामुमो लिखा है कि भाजपा को झारखंडी बहनों की खुशी रास नहीं आयी. वे अपनी पूरी शक्ति लगा कर, झूठ फैला कर, सारे प्रपंच कर हेमंत सोरेन और मंईयां योजना नहीं रोक पाये तो लग गये हैं अब अपने लटकाओ, भटकाओ और फंसाओ नीति के तहत योजना रद्द करवाने में. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो के इस पोस्ट को…
Jamshedpur.शहर में महिला, युवती व स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा शक्ति मोबाइल की शुरुआत की गयी है. शक्ति मोबाइल के जरिये फिलहाल छह सर्किल में स्कूटी पर सवार महिला आरक्षी क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थान व आसपास में नजर रखेगी. महिला आरक्षी को छोटे हथियार व हैंडसेट भी दिया गया है. किसी तरह की समस्या होने पर महिला थाना प्रभारी या डायल 112 को सूचित कर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. शनिवार को कंपोजिट कंट्रोल रुम (सीसीआर) जोनल आईजी अखिलेश झा, डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी किशोर कौशल और सिटी सह ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग…
