जमशेदपुर : कोल्हान टाइगर के नाम से ख्यात पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होते ही कोल्हान के नेता कार्यकर्ताओं में दोगुनी ऊर्जा का संचार हो गया है। 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों के बहाने सरायकेला में छोटे से बड़े नेता एक मंच पर दिखे तो वहीं चंपई के भाजपा में शामिल होने के दिन बड़ी संख्या में वाहनों की कतार रांची को रवाना होती दिखी।इधर सोशल मीडिया में भी छोटे बड़े सभी नेता टाइगर के स्वागत में कसीदे गढ़ते दिख रहे है। पूर्वी सिंहभूम जिला भाजपा की गुटीय राजनीति भी फिलहाल…
Author: News Desk
New Delhi. जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. जद(यू) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि त्यागी ने निजी कारणों से राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है. बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. जद(यू) के अनुभवी नेता त्यागी को मई 2023 में राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही ‘विशेष सलाहकार’ नियुक्त किया गया था. उनकी इस…
रांची. रेलवे अधिनियम से जुड़े एक आपराधिक मामले की सुनवाई करते हुए रांची रेल न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव की अदालत ने शनिवार को निजी ट्रक मालिक अशोक कुमार कुशवाहा को दोषी पाकर दो वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा ट्रक मालिक के खिलाफ रेलवे आवागमन को बाधित करने के एवज में एक करोड़ 44 लाख 30 हजार 231 रुपए का जुर्माना लगाया है. जुर्माना की राशि में सात साल का ब्याज भी शामिल है. अशोक कुमार कुशवाहा के खिलाफ वर्ष 2018 में मुरी आरपीएफ थाने में मामला दर्ज कराया गया था. आरोप था कि उसने अपने…
New Delhi: अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश के बाद सितंबर में भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो 167.9 मिमी के लंबी अवधि के औसत का 109 प्रतिशत है. आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है. हालांकि, दक्षिणी प्रायद्वीप के कई भागों, उत्तरी बिहार और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है. इन इलाकों में बहुत ज्यादा…
Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 02, 04, 05, 06 एवं 07 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 05 से 07 सितंबर तक आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी.
Jamshedpur. जोनल आईजी अखिलेश झा ने शनिवार को साइबर थाना में लंबित केस का समीक्षा की. बैठक में कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी किशोर कौशल और सिटी सह ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग मौजूद रहे. जोनल आईजी अखिलेश झा ने बताया कि साइबर केस लगातार बढ़ रहे हैं. उस रुप में अनुसंधान नहीं हो रहा है. इसके लिये अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. साइबर मामले में अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी होते हैं. एैसे में साइबर थाना में पदस्थापित 10 एसआई को इंस्पेक्टर में कागजी प्रोन्नति दी गयी है. साइबर थाना से हटने के बाद पुन:…
New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख निर्वाचन आयोग ने बदल दी है. यहां की राज्य विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए अब मतदान एक अक्तूबर की जगह पांच अक्तूबर को होगा. मतों की गिनती भी अब आठ अक्तूबर को होगी. इसके साथ ही आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आठ अक्तूबर को घोषित करने का एलान किया है. पहले दोनों राज्यों के नतीजे चार अक्तूबर को आने वाले थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान की ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयोग से मिल कर तारीख बदलने की मांग की थी. उनका कहना था…
Jamshedpur. कदमा स्थित बॉल्डवीन स्कूल प्रबंधन को आखिरकार तीन साल की कानूनी लड़ाई के बाद शिक्षकों को ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान करना पड़ा. विद्यालय के वकील द्वारा प्राचार्या की अस्वस्थ होने की बात बताकर कोर्ट से माफी मांगी गयी. शनिवार को उप श्रमायुत्त राजेश प्रसाद ने बाल्डवीन फार्म एरिया हाई स्कूल कदमा की तीन शिक्षिकाओं काकूली बनर्जी, सुमीता नंदा और विजेता को ग्रेच्युटी राशि छह लाख चालीस हजार रुपया का भुगतान किया. साल 2021 में 23 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने ग्रेच्युटी राशि नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री राजकिशोर प्रसाद पर उप श्रमायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराया…
Jamshedpur. गोपाल मैदान में आठ सितंबर तक चलने वाले ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर का उद्घाटन शनिवार को विधायक सरयू राय, खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह व अन्य ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि छोटे उद्यमियों को आगे लाने का ट्रेड फेयर एक अच्छा माध्यम होता है. ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर भी इसी कड़ी का हिस्सा है. खादी ग्रामोद्योग आयोग के मनोज कुमार सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन आत्मनिर्भर भारत को बढ़ाने में मददगार होंगे और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा. इस दौरान मुरलीधर केडिया, अशोक गोयल एवं सुधांशु…
jamshedpur.विमान हादसे में मारे गये पटना के इंस्ट्रक्टर जीत शत्रु आनंद के भाई किशोर आनंद ने एक शिकायत अलकेमिस्ट एविएशन के मालिक मृणाल कांति पाल के खिलाफ नीमडीह थाने शिकायत दर्ज करायी है. इससे पहले इसी हादसे को लेकर ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप के पिता की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. किशोर आनंद ने अपनी शिकायत में अलकेमिस्ट एविएशन प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बताया गया है कि उनको इस हादसे का बाद अलकेमिस्ट एविएशन की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी ही नहीं दी गयी. इसके अलावा चांडिल में जब वे लोग थे, तब भी परिजनों से…
