New Delhi: अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश के बाद सितंबर में भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो 167.9 मिमी के लंबी अवधि के औसत का 109 प्रतिशत है. आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है. हालांकि, दक्षिणी प्रायद्वीप के कई भागों, उत्तरी बिहार और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है. इन इलाकों में बहुत ज्यादा…
Author: News Desk
Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 02, 04, 05, 06 एवं 07 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 05 से 07 सितंबर तक आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी.
Jamshedpur. जोनल आईजी अखिलेश झा ने शनिवार को साइबर थाना में लंबित केस का समीक्षा की. बैठक में कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी किशोर कौशल और सिटी सह ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग मौजूद रहे. जोनल आईजी अखिलेश झा ने बताया कि साइबर केस लगातार बढ़ रहे हैं. उस रुप में अनुसंधान नहीं हो रहा है. इसके लिये अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. साइबर मामले में अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी होते हैं. एैसे में साइबर थाना में पदस्थापित 10 एसआई को इंस्पेक्टर में कागजी प्रोन्नति दी गयी है. साइबर थाना से हटने के बाद पुन:…
New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख निर्वाचन आयोग ने बदल दी है. यहां की राज्य विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए अब मतदान एक अक्तूबर की जगह पांच अक्तूबर को होगा. मतों की गिनती भी अब आठ अक्तूबर को होगी. इसके साथ ही आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आठ अक्तूबर को घोषित करने का एलान किया है. पहले दोनों राज्यों के नतीजे चार अक्तूबर को आने वाले थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान की ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयोग से मिल कर तारीख बदलने की मांग की थी. उनका कहना था…
Jamshedpur. कदमा स्थित बॉल्डवीन स्कूल प्रबंधन को आखिरकार तीन साल की कानूनी लड़ाई के बाद शिक्षकों को ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान करना पड़ा. विद्यालय के वकील द्वारा प्राचार्या की अस्वस्थ होने की बात बताकर कोर्ट से माफी मांगी गयी. शनिवार को उप श्रमायुत्त राजेश प्रसाद ने बाल्डवीन फार्म एरिया हाई स्कूल कदमा की तीन शिक्षिकाओं काकूली बनर्जी, सुमीता नंदा और विजेता को ग्रेच्युटी राशि छह लाख चालीस हजार रुपया का भुगतान किया. साल 2021 में 23 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने ग्रेच्युटी राशि नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री राजकिशोर प्रसाद पर उप श्रमायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराया…
Jamshedpur. गोपाल मैदान में आठ सितंबर तक चलने वाले ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर का उद्घाटन शनिवार को विधायक सरयू राय, खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह व अन्य ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि छोटे उद्यमियों को आगे लाने का ट्रेड फेयर एक अच्छा माध्यम होता है. ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर भी इसी कड़ी का हिस्सा है. खादी ग्रामोद्योग आयोग के मनोज कुमार सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन आत्मनिर्भर भारत को बढ़ाने में मददगार होंगे और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा. इस दौरान मुरलीधर केडिया, अशोक गोयल एवं सुधांशु…
jamshedpur.विमान हादसे में मारे गये पटना के इंस्ट्रक्टर जीत शत्रु आनंद के भाई किशोर आनंद ने एक शिकायत अलकेमिस्ट एविएशन के मालिक मृणाल कांति पाल के खिलाफ नीमडीह थाने शिकायत दर्ज करायी है. इससे पहले इसी हादसे को लेकर ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप के पिता की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. किशोर आनंद ने अपनी शिकायत में अलकेमिस्ट एविएशन प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बताया गया है कि उनको इस हादसे का बाद अलकेमिस्ट एविएशन की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी ही नहीं दी गयी. इसके अलावा चांडिल में जब वे लोग थे, तब भी परिजनों से…
Jamshedpur. घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन मंत्री बनने के बाद शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. झामुमो के कार्यकर्ताओं ने डोबो पुल के पास उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. मंत्री रामदास सोरेन सर्वप्रथम कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर गये. यहां उन्होंने शहीद निर्मल महतो को नमन व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उलियान से वे सीधे साकची स्थित जिला संपर्क कार्यालय पहुंचे. यहां भारी संख्या में पहुंचे नेता व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. मंत्री रामदास सोरेन ने यहां पार्टी के नेताओं व…
Jamshedpur. टिस्को मिल्स कंबाइंड को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की सालाना आमसभा का आयोजन शनिवार को हुआ. आमसभा इंपैक्ट सेंटर में हुई. सोसाइटी के अध्यक्ष विनीत कुमार शाह की अध्यक्षता में सबसे पहले एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान दिवंगत सदस्यों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने के संबंध में जानकारी दी गयी. फिर सोसाइटी के 25 वर्षों से सदस्यता के लिए 2 सदस्यों को सम्मानित किया गया. आमसभा में इस वर्ष सर्वाधिक 3282 रुपये लाभांश देने की घोषणा की गयी. सदस्यों को 500 रुपये का स्मृति चिह्न और 250 रुपये का जलपान…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस व सुरक्षाबलों ने शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान टोंटो थाना क्षेत्र के चिरियाबेड़ा और सरजोमबुरु के बीच जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में 10 व पांच किलो के दो आइइडी (विस्फोटक) बरामद किया. प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में जहां-तहां विस्फोटक प्लांट कर रखा है. ऐसे में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे को विफल कर दिया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता ने आइइडी को नष्ट कर दिया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि अभियान के क्रम में 10 और 05 किलो…
