Author: News Desk

रांची. . रांची के एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मुंबई के व्यवसायी मेहुल शाह का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती लेने के बाद छोड़ने के मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में श्वेतापति , बिलास मोहन मांजेकर, तौकिर शेख, सिद्धार्थ जैफ, बाबू पिल्ले उर्फ डब्लू और अभिषेक सिंह शामिल है. इनके पास से फिरौती की रकम में से कुल 31 लाख 79 हजार 500 रूपया , एक बेलोनो कार ,अलग-अलग कम्पनी के चार मोबाइल और एक मेड इन चाइना लिखा पिस्टल बरामद किया गया है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि 27 अगस्त की शाम सूचना प्राप्त हुई…

Read More

प्रत्याशी चयन- स्क्रीनिंग कमेटी दूसरे चरण में जिलों का दौराकर कार्यकर्ताओं का मन टटोलेगी रांची. कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर ने कहा कि लंबे समय से काम कर रहे पार्टी कैडरों का पूरा ख्याल रखा जाएगा, पर टिकट चुनाव जीतनेवाले काे ही दिया जाएगा. पार्टी अभी सभी 81 सीटाें पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. कमेटी ने प्रारंभिक चरण में राज्य के सीनियर लीडर, बाेर्ड-निगम में शामिल पार्टी नेताओं, जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों से बात की है. दूसरे चरण में कमेटी जिलों का दाैरा कर वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मन को टटोलेगी, उसके…

Read More

चाईबासा.  राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन पश्चिमी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ तथा झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्कूल चाईबासा के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी. इसकी जानकारी प्रेस बयान जारी कर जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी है. रविवार को राज्य संघ की चार सदस्यीय पर्यवेक्षकों की टीम पश्चिमी सिंहभूम पहुंची और आयोजन समिति से मुलाकात कर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. इसके उपरांत राज्य एवं जिला संघ द्वारा आगामी 20 सितंबर से 22 सितंबर 2024 तक इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्कूल मैदान में किए जाने का निर्णय लिया गया.…

Read More

जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन से रविवार को दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया गया है. टाटानगर आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्म नंबर-2 से चक्रधरपुर निवासी रवि कुमार पंडित और शिवनाथ मछुआ को गिरफ्तार किया. इनके पास से चोरी के तीन मोबाइल और 136 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसका मूल्य 15.77 लाख बताया जा रहा है. इनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया है. दोनों ने स्वीकार किया कि आदित्यपुर से 136 पुड़िया ब्राउन शुगर खरीदा था,जिसे वे जमशेदपुर और चक्रधरपुर के आस-पास बिक्री करते. दोनों ही आरोपी पहले भी ब्राउन शुगर की तस्करी में जेल जा…

Read More

रांची. केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रविवार को रांची से मध्य प्रदेश के विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गये. इस दौरान पत्रकाराें से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोग इस बार भाजपा को वोट देने जा रहे हैं. साथ ही कहा कि यह चुनाव राज्य को बचाने का चुनाव है. मौजूदा गवर्नमेंट ने स्टेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. शिवराज ने कहा कि हम झारखंड में अच्छा कर रहे हैं. स्थानीय लेवल पर भी टीम शानदार काम कर रही हैं. मौजूदा सरकार ने राज्य को पूरी तरह से…

Read More

रांची. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार देर रात सिल्ली थाना अंतर्गत फारेस्ट गेस्ट हाउस में अंतर्राज्यीय और अंतर जिला पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने लिए बैठक की गई. ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने रविवार को बताया कि इस दौरान अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला अंतर्गत पड़ने वाले आपराधिक गिरोह,जेल से छूटे अपराधी, नक्सल, अंतर्राज्यीय सीमा पर होने वाले विभिन्न प्रकार के अवैध कारोबार से सम्बंधित अपराधियों की सूची का आदान प्रदान किया गया. साथ ही आपराधिक गिरोह एवं अपराधकर्मी पर कड़ाई से करवाई करने के लिए विचार विमर्श कर रणनीति तैयार…

Read More

लातेहार. लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना क्षेत्र के पसंगन गांव में छापामारी कर हथियार के साथ नक्सली उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक रेगुलर राइफल तथा 10 गोलियां भी बरामद की है. गिरफ्तार नक्सली उपेंद्र यादव मनिका के पसंगन गांव का रहने वाला है. रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि लातेहार एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मनिका थाना क्षेत्र के पसंगन गांव में नक्सली उपेंद्र यादव नया संगठन बनाकर लेवी वसूलने के लिए किसी घटना को अंजाम देने वाला…

Read More

पलामू. मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह में बैंक अधिकारी वीरेंद्र पांडे के घर से शनिवार रात 10 लाख रुपये नकदी और 10 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी हो गई. इसकी जानकारी रविवार सुबह को हुई. वारदात के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. बताया जाता है कि घर के मालिक वीरेंद्र पांडे बैंक अधिकारी पुत्र राजीव रंजन पांडे के पास गए थे. राजीव रंजन छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसबीआई बैंक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. मेन गेट को तोड़ने के बाद एक-एक करके…

Read More

लातेहार. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में झारखंड के एक प्रसिद्ध डेयरी के दूध में मिलावट करने वाले एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है . पुलिस ने इस दौरान दूध में मिलावट कर रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में अमृतसर पंजाब निवासी हरमनप्रीत सिंह, लातेहार थाना क्षेत्र के भुसुर गांव निवासी मिथिलेश यादव तथा चंदवा निवासी विशाल कुमार सिंह शामिल है. रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों के द्वारा झारखंड के एक…

Read More

झारखंड विधानसभा को लेकर भाजपा खेमे में तेज हुई हलचल, टिकट के लिए होने लगी लॉबिंग गिरीडीह के छह विधानसभा क्षेत्र में स्थिति व परिस्थितियों का किया जा रहा आकलन  जमुआ,  धनवार,  गाण्डेय, बगोदर, डुमरी, सदर सीट पर भाजपा के पाले में डालने की तैयारी   रांची. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाइगर चम्पाई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के पश्चात भाजपा के आम कार्यकर्ता उत्साहित हैं. क्योंकि, 2019 के मुकाबले इस बार कोल्हान क्षेत्र में भाजपा का खाता खुलना तय माना जा रहा है. यही वजह है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष…

Read More