Author: News Desk

Israel-Hamas war. इजरायल-हमास युद्ध में समझौते की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है. युद्ध की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है. इजरायली सेना ने गाजा की सुरंग में 6 इजरायली बंधकों के शव बरामद किए हैं. बंधकों की हत्या के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आग बबूला हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि हमास के साथ इसका बराबर हिसाब किया जाएगा. हत्यारे नहीं चाहते कि युद्ध विराम हो लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि इजरायली नागरिकों को मार कर आप बच नहीं सकते. हत्यारों का पीछा किया जाएगा और उन्हें पड़कर हिसाब बराबर किया जाएगा. इजरायली सेना ने…

Read More

रांची. मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरने को तैयार इंडिगो एयरलाइंस का विमान मुंबई एयरपोर्ट पर एक छिपकली की वजह से 5 घंटे से अधिक समय तक रुका रहा. दरअसल इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई-रांची विमान में रविवार को छिपकली दिखायी देने के बाद विमान मुंबई एयरपोर्ट से देरी से उड़ान भरा. विमान संख्या 6ई831 अपने निर्धारित समय दोपहर 1.35 बजे के बजाय एक घंटा विलंब से उड़ान भरने के लिए रनवे पर आया. इसी दौरान एक यात्री को विमान में छिपकली दिखी. उन्होंने अलार्म बजाने के साथ शोर मचाया. विमान में छिपकली का पता लगाने के लिए ग्राउंड स्टाफ…

Read More

गुमला. जिले के बसिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कोनबीर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से 25 लाख रुपये की चोरी कर ली गई. एसपी के आदेश पर बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है. साथ ही तकनीकी शाखा, फिंगर प्रिंट ब्यूरो एवं डॉग स्कवायडटीम को भी वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले बसिया निवासी संजय चौधरी के मालवाहक ट्रक की चोरी की. इसके बाद उसी ट्रक को कोनबीर स्थित एसबीआई बैंक के समीप लगाकर एटीएम से पैसे की चोरी…

Read More

तोरपा के संत जोसेफ स्कूल मैदान में आदिवासी मिलन समारोह खूंटी. खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि कुछ तत्व धर्म के नाम पर आदिवासी समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं. हमें ऐसे तत्वों सें सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा. समाज को आगे ले जाने की जिम्मेवारी युवाओं के कंधे पर है. उन्होंने युवाओं को नशापान से दूर रहने को कहा. सांसद मुंडा ऑल चर्चेस कमेटी, सरना संगोम समिति तथा पड़हा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संत जोसेफ…

Read More

कोडरमा. पुलिस ने कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघीटांड के स्पाइसी होटल में छापेमारी की और देह व्यापार के आरोप में 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों को रविवार को कोडरमा जेल भेज दिया गया. सभी आरोपित बिहार के नवादा के निवासी बताये जा रहे हैं. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघीटांड स्थित स्पाइसी हाउस होटल देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर बीती रात कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने छापेमारी कर संदिग्ध हालात में चार युवती, एक महिला, होटल मैनेजर…

Read More

दस राजनीतिक दलों के गठबंधन झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा विकल्प “जनमत” की बैठक में निर्णय रांची. दस राजनीतिक दल का गठबंधन झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा विकल्प “जनमत” की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कांके के गोकुल मैरिज हाल में आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने किया. प्रधान केन्द्रीय प्रवक्ता इमाम सफी ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. इस दौरान जनमत के मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नाम को सभी घटक दलों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी. बैठक में प्रधान केन्द्रीय प्रवक्ता इमाम सफी, पलामू प्रमंडल प्रवक्ता आसूतोष…

Read More

रांची. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उत्पाद सिपाही बहाली की प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया है कि जिन अभ्यर्थियों की मृत्यु हुई है, उनका पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया? नवंबर से फरवरी के बीच के उपयुक्त मौसम को नजर अंदाज करते हुए चुनाव के कुछ दिन पूर्व भादो की प्रचंड गर्मी में यह दौड़ करना क्या सिर्फ सरकार की जिद व नाकामी नहीं है? क्या अभी तक राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा और सरकारी नौकरी की घोषणा की है? बाउरी ने कहा कि युवाओं की मौत की वजह बताते हुए युवाओं व…

Read More

रांची. भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने रविवार काे झामुमो पर बड़ा निशाना साधा. साहू ने कहा कि झामुमो को आसन्न विधानसभा चुनाव में होने वाली पराजय का भय साफ झलक रहा है. इन्हें राज्य की समस्याओं से ज्यादा पड़ोसी राज्य दिखाई पड़ रहे. टूटते-बिखरते झामुमो की पीड़ा का ठीकरा झामुमो के नेता चुनाव आयोग पर फोड़कर मन को शांत करना चाहते हैं. साहू ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा चुनाव की तिथियों में परिवर्तन संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुआ है. चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया पर निर्णय करने के लिए स्वतंत्र होता है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक…

Read More

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तिथियों को बदले जाने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि तिथि को बदलने के लिए हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने भी आयोग को पत्र लिखा था. हरियाणा में जहां पहले एक अक्टूबर को चुनाव होना था, वहां अब मतदान पांच अक्टूबर को होगा. सुप्रियो ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त लॉफ्टर चैनल के कैरेक्टर हैं, अपने तर्कों के कारण. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा कि लेवल प्लेइंग ग्राउंड देंगे. उन्होंने कहा कि…

Read More

रांची. . रांची के एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मुंबई के व्यवसायी मेहुल शाह का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती लेने के बाद छोड़ने के मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में श्वेतापति , बिलास मोहन मांजेकर, तौकिर शेख, सिद्धार्थ जैफ, बाबू पिल्ले उर्फ डब्लू और अभिषेक सिंह शामिल है. इनके पास से फिरौती की रकम में से कुल 31 लाख 79 हजार 500 रूपया , एक बेलोनो कार ,अलग-अलग कम्पनी के चार मोबाइल और एक मेड इन चाइना लिखा पिस्टल बरामद किया गया है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि 27 अगस्त की शाम सूचना प्राप्त हुई…

Read More