Author: News Desk

Hazaribagh. जिला के गोरहर थाना क्षेत्र के बेलकप्पी पुल से ट्रक नीचे गिरा और उसमें आग लग गयी. इस घटना में ट्रक चालक और खलासी जिंदा जल गये. मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के बाद जीटी रोड पर वाहनों का परिचालन बंद है. घटना सोमवार की रात 7:45 बजे की है. बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक पर लोहे का पाइप लदा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पुल से नीचे गड्डे में जा गिरा. इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ ट्रक में आग लग गयी.…

Read More

Jamshedpur. मानगो का इलाका एक बार सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां शक्तिनाथ सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. शक्तिनाथ सिंह अपराधी अमरनाथ सिंह का छोटा भाई था. अमरनाथ सिंह की भी अपराधियों ने देवघर में गोली मार कर हत्या कर दी थी. शक्तिनाथ सिंह आदित्यपुर सिंचाई विभाग में कर्मचारी था. घटना सोमवार की रात नौ बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मानगो थाना समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके से छह खोखा मिले है. शक्तिनाथ सिंह…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री अगस्त में आठ प्रतिशत घटकर 71,693 इकाई रही. टाटा मोटर्स ने रविवार को एक बयान में कहा कि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 78,010 वाहन बेचे थे. पिछले महीने कंपनी की कुल घरेलू बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 70,006 इकाई रही, जो एक साल पहले अगस्त महीने में 76,261 इकाई थी. इसमें कहा गया है कि घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कुल यात्री वाहनों की बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 44,142 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 45,513 इकाई थी. घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की…

Read More

New Delhi. अगस्त में कुल जीएसटी संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो घरेलू खपत में वृद्धि को दर्शाता है. रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. पिछले साल अगस्त में माल और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.59 लाख करोड़ रुपये था, जबकि इस साल जुलाई में यह 1.82 लाख करोड़ रुपये था.अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया। वस्तुओं के आयात से सकल जीएसटी राजस्व 12.1 प्रतिशत बढ़कर 49,976 करोड़ रुपये रहा. डेलॉयट इंडिया के पार्टनर एम एस मणि ने कहा कि इस…

Read More

New Delhi.वी सतीश कुमार ने रविवार को देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन का पदभार संभाला. आईओसी के लिए पूर्णकालिक चेयरमैन मिलने में देरी के बाद कंपनी में निदेशक (विपणन) कुमार को चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘वह निदेशक (विपणन) के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए चेयरमैन के रूप में भी काम करेंगे. उन्होंने श्रीकांत माधव वैद्य का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल अगस्त के अंतिम दिन पूरा हुआ.

Read More

Ranchi. झारखंड के सरकारी चिकित्सकों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को पूरा होने का आश्वासन मिलने के बाद ‘बायोमेट्रिक’ हाजिरी प्रणाली सोमवार को स्वीकार कर ली. चिकित्सकों के एक संघ ने यह जानकारी दी. संघ के अनुसार, चिकित्सकों ने ‘बायोमेट्रिक’ प्रणाली के माध्यम से हाजिरी दर्ज करना सोमवार से शुरू कर दिया. झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ (जेएचएसए) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की प्रदेश इकाई के तहत राज्य के सभी सरकारी चिकित्सकों ने 20 अगस्त से ‘बायोमेट्रिक’ उपस्थिति प्रणाली का बहिष्कार किया और इसे आपातकालीन सेवाओं के लिए अव्यवहारिक बताया. जेएचएसए के प्रदेश सचिव मृत्युंजय ठाकुर सिंह ने कहा,…

Read More

Hajipur. कर्नाटक में दक्षिण पश्चिम रेलवे के रेल मार्गों पर कई स्थानों पर जलजमाव के कारण बिहार की कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं. पूर्व मध्य रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने एक बयान में कहा कि दक्षिण पश्चिम रेलवे के रायनपाडु स्टेशन तथा विजयवाड़ा-निडदवोलु रेलखंड पर कई जगहों पर पटरियों पर जलजमाव हो गया है. उन्होंने कहा, ‘इस वजह से, सोमवार को दानापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस, बेंगलुरु से चलने वाली गाड़ी संख्या 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस, बेंगलुरु से चलने वाली गाड़ी संख्या 06509…

Read More

Ranchi. राज्य भर के मुखिया हड़ताल पर हैं. सारे मुखिया अपने-अपने जिलों में धरना पर बैठे हैं. ऐसे में 30 अगस्त से शुरू हुई आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन के लिए उप मुखिया को जिम्मेवारी दी गयी है. कई जिलों में उपायुक्त के स्तर पर पत्र जारी कर सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के संचालन के लिए उप मुखिया को प्राधिकृत किया गया है. पलामू जिला में भी इससे संबंधित पत्र जारी किये गये हैं. इसमें कहा गया है कि सरकार का यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 15 सितंबर तक सभी पंचायत में संचालित होगा.…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत घोड़ाबंधा क्षेत्र के पाँच पंचायत पश्चिमी घोड़ाबंधा पंचायत, पूर्वी घोड़ाबंधा पंचायत, उत्तरी घोड़ाबंधा पंचायत (बारिनगर), हुरलूंग पंचायत और लोहाबासा पंचायत के कार्यकर्ताओं के लिए घोड़ाबंधा के फॉरेस्ट गेस्ट हॉउस में कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अथिति के रूप में जुगसलाई के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में प्राप्त 1000 रुपया के लिए विधायक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में कई विकास कार्यों को अंजाम…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने आज विधायक निधि से स्वीकृत 4 करोड़ 96 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया.शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के कार्यालय में आयोजित किया गया था. विधायक द्वारा पूजा कर सभी योजनाओं का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि विधायक निधि से स्वीकृत करोड़ों रुपए से विभिन्न योजनाओं का आज शिलान्यास किया है. ये योजनाएं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायत और विभिन्न गावों की है. विधायक ने बताया कि आज जुगसलाई विधानसभा में डिग्री कॉलेज का निर्माण हो रहा है, स्टेडियम का निर्माण लगभग पूरा हो…

Read More