Jamshedpur. बिष्टुपुर में ट्रांसपोर्टर कुलराज सिंह की हत्या के मामले में पिछले सात साल से घाघीडीह जेल में रहे पूर्व भाजपा नेता नीरज सिंह और संतोष अग्रवाल उर्फ डब्बू सेठ हाई कोर्ट से बरी होने के बाद मंगलवार की शाम जेल से बाहर निकले. पूर्व भाजपा नेता नीरज सिंह के जेल से छूटने की जानकारी होने पर उनके कई समर्थक ढोल नगाड़े के साथ जेल गेट पहुंचे थे. जेल से छूटने पर नीरज सिंह को कार से समर्थक साथ ले गये.घाघीडीह जेल से निकलने के बाद नीरज सिंह ने कहा कि मुझे कोर्ट पर भरोसा था. बिना अपराध के ही…
Author: News Desk
Ranchi. देश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को उत्पाद सिपाही दौड़ में जान गंवानेवाले अजय कुमार महतो के परिजनों से उनके ओरमांझी प्रखंड स्थित जिराबार गांव स्थित घर पर मुलाकात की. श्री मरांडी ने अजय महतो की असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही परिजनों को प्रदेश भाजपा की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि भी दी. मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संवेदनहीन सरकार है. युवाओं की मौत हो रही और सरकार निश्चिंत है. परिजनों…
Jamshedpur.झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना को साजिश के तहत बंद कराने को लेकर भाजपा द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गयी याचिका का पूर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा ने जोरदार तरीके से विरोध किया. साकची संपर्क कार्यालय से भाजपा नेताओं का पुतला जुलूस निकाला गया, जिसे पार्क गेट के पास फूंका गया. झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रावती महतो और सपना सोना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को 15-15 लाख रुपये देने का झूठा वादा किया था, वह किसी को नहीं मिले, इस पर कोई भाजपाई कुछ नहीं बोला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने…
Jamshedpur.विधायक सरयू राय ने मंगलवार को अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. इसी क्रम में एमजीएम अस्पताल पहुंचे. यहां अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार व उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी से अस्पताल की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल की दुर्दशा का कारण अस्पताल के कार्यों में स्वास्थ्य मंत्री का राजनीतिक हस्तक्षेप है. स्वास्थ्य मंत्री का एक प्रतिनिधि अनधिकृत रूप से अधीक्षक के कार्यालय के सामने एक बड़ा कमरा कब्जा कर अधीक्षक के समानांतर ऑफिस चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा रही है. पूरा अस्पताल आउटसोर्स के…
Ranchi.कांग्रेस पार्टी चुनावी तैयारी में जुट गयी है. दिल्ली से लेकर झारखंड में बैठकों का दौर चल रहा है. केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्षों से उम्मीदवारों की संभावित सूची मांगी गयी है. प्रत्याशी चयन में पार्टी नेताओं के सांगठनिक कामकाज से लेकर सर्वे रिपोर्ट को आधार बनायेगी. पार्टी में कितने समय से हैं, किस-किस जिम्मेदारी का निर्वहन किया है. इसका पूरा खाका तैयार होगा. इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि हम अपने निष्ठावान कार्यकर्ता पर भरोसा करेंगे. पंचायत अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष के साथ प्रत्याशी के नाम पर मंथन होगा. क्षेत्र में उनके प्रभाव…
Jamshedpur. साकची मिनी बस स्टैंड में सोमवार की रात चक्रधरपुर वार्ड नंबर-7 ग्वाला पट्टी निवासी विक्की महतो (35 वर्ष) की हत्या कर दी गयी. उसके सिर, गर्दन व पैर में जख्म के निशान मिले हैं. मंगलवार की सुबह बस के कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद साकची थाना की पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मृतक के पास से उसका मोबाइल व पर्स बरामद किया है. सूचना मिलने पर मृतक के घरवाले पहुंचे. मृतक को एक बेटी और एक बेटा है. मृतक के पिता बिरजू महतो ने बताया कि मेरे चार बेटों में विक्की सबसे बड़ा था. वह…
Ranchi. भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी दिल्ली से की. हालांकि झारखंड में यह अभियान विधिवत आगामी विधानसभा चुनाव के बाद चलेगा. वहीं ऑनलाइन सदस्यता का काम जारी है. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लिंक के माध्यम सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. साथ ही अन्य लोगों को लिंक भेज कर सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह भी कर रहे हैं. लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद लक्ष्य तय कर पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाने का काम किया जायेगा. पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड समेत चार राज्यों को…
Ranchi. झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के आह्वान पर मंगलवार को राज्य भर के वनरक्षी राजधानी में जमा हुए. झारखंड सरकार द्वारा झारखंड राज्य अवर वन क्षेत्र कर्मी संवर्ग नियमावली-2014 में किये जा रहे बदलाव का विरोध किया. कहा कि वनपाल के शत प्रतिशत प्रोन्नति के पदों में से कटौती करते हुए 50 फीसदी की जा रही है. वनरक्षी इसका विरोध कर रहे हैं. वनरक्षियों की वार्ता पीसीसीएफ से हुई. इसमें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया. इस कारण संघ ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है. इसकी सूचना वन सचिव, वित्त सचिव, कार्मिक सचिव और प्रधान मुख्य वन…
Jamshedpur.पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मंगलवार को सुंदरनगर, हाता और पोटका का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशियों की बड़े स्तर पर घुसपैठ हो रही है. झारखंड में यह बड़ा मुद्दा बन गया है. इससे सर्वाधिक नुकसान आदिवासियों को हो रहा है. झामुमो, कांग्रेस और राजद के लोग सुरक्षित वोट बैंक के लिए इस गंभीर समस्या के समाधान की बजाय चुप्पी साधे बैठे हैं. भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो झारखंडी और आदिवासियों के प्रति गंभीर और चिंतित है. झारखंडियों के हित को सर्वोपरि मान कर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है. सुंदरनगर…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 2025 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिश की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है और इसके लिए अंतिम तारीख 15 सितंबर है. सभी नागरिक खुद के नामांकन सहित दूसरों के नामांकन के लिए सिफारिश कर सकते हैं. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन/सिफारिशें 01 मई, 2024 से प्रारंभ हो चुकी हैं. पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 है.’ मंत्रालय के बयान के अनुसार पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें…
