Author: News Desk

Chandil. माकुलाकोचा स्थित दलमा गेस्ट हाउस में मंगलवार को चांडिल व नीमडीह प्रखंड के मुखियाओं के साथ दलमा के रेंजर दिनेश चंद्रा ने बैठक की. इसमें इको सेंसेटिव जोन को लेकर चर्चा की गयी. रेंजर दिनेश चंद्रा ने इको सेंसेटिव जोन को लेकर चल रही अफवाह पर कहा कि इको सेंसेटिव जोन के दायरे में आने वाले किसी भी गांव को वन विभाग नहीं हटायेगा, और न ही घर-मकान बनाने में किसी तरह का कोई परेशानी है. गांवों में वन विभाग के द्वारा जो भी कार्य किया जायेगा, वह सिर्फ और सिर्फ गांव के विकास कार्य होगा. गांव में रोड,…

Read More

Jamshedpur. पटमदा की खेडुआ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामनी, गोबरघुसी पंचायत भवन, बोड़ाम की बेलडीह पंचायत भवन, बड़ाबांकी पंचायत मंडप व बेलाजुड़ी पंचायत मंडप में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ने किया. इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फुलो झानो आशीर्वाद योजना, सखी मंडल के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किया गया. विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के द्वार तक भेजने का…

Read More

चाईबासा.  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बैनर तले पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने वन पट्टा अधिकार की मांग को लेकर आगामी दिनों में विभिन्न प्रखंड कार्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है. इसी बाबत आज पूर्व निश्चित कार्यक्रम के तहत नोवामुंडी प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले यह धरना प्रदर्शन हेमंत सोरेन की वादा खिलाफी और वन क्षेत्र में निवास करने वाले भाई बहनों के अधिकारों की अनदेखी के खिलाफ आयोजित किया गया . हेमंत सोरेन ने चुनाव से पूर्व भूमिहीन को जमीन एवं वन पट्टा अधिकार…

Read More

Ranchi.: श्री लेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे तीनों आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने मंगलवार को जितेंद्र कुमार सिंह, अमलेश कुमार सिंह और विनोद कुमार सिंह की उम्र कैद की सजा निरस्त कर दिया है. कोर्ट ने आरोपियों की ओर से दायर क्रिमिनल अपील पर बीते 13 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जिसे कोर्ट ने मंगलवार को सुनाया. 2007 में आशीष डे की गोली मारकर की गयी थी हत्या श्रीलेदर्स के मालिक अशीष डे की दो नवंबर 2007 को…

Read More

New Delhi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के दौरे पर हैं. अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की. विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है. हालांकि हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम झारखंड में मजबूती से सरकार चला रहे हैं और चुनाव भी जीतेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…

Read More

.Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने जाति जनगणना के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर मंगलवार को सीधा हमला करते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष उस पर इतना दबाव डालेगा कि उसे यह कराना पड़ेगा. प्रसाद की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार को कहा था कि उसे विशेष समुदायों या जातियों के आंकड़े एकत्र करने पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते इस जानकारी का उपयोग उनके कल्याण के लिए हो, ना कि राजनीतिक उद्देश्य के लिये. लालू प्रसाद ने…

Read More

Dantewada. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मंगलवार को सु रक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुंदरराज पी ने’ बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे दल का नक्सलियों से सामना हुआ जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पश्चिम बस्तर मंडल इकाई से संबंधित नक्सलियों की मौजूदगी के बारे गुप्त सूचना…

Read More

Ranchi.झारखंड सरकार के प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रम के शुरुआती तीन दिनों में 5.52 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 30 अगस्त को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के चौथे चरण की शुरुआत की थी. आधिकारिक बयान के अनुसार, दो सितंबर तक राज्य भर में 1,224 शिविर आयोजित किए गए और कुल 5,52,836 आवेदन प्राप्त हुए. बयान में कहा गया है कि कुल 42,869 आवेदनों का निपटारा किया गया, जबकि 160 आवेदनों…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और तीन अन्य को संस्थान में ‘‘वित्तीय अनियमितता’’ में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों में घोष का सुरक्षाकर्मी अफसर अली (44) और अस्पताल के विक्रेता बिप्लव सिंघा (52) और सुमन हजारा (46) शामिल हैं, जो अस्पताल को सामग्री की आपूर्ति किया करते थे.घोष की गिरफ्तारी के एक घंटे के भीतर ही सीबीआई अधिकारियों ने तीन और गिरफ्तारियां की हैं. आरजी कर अस्पताल…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2023 तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के 82 मामले लंबित हैं. इसमें कहा गया है, ‘सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ मामलों का लंबित रहना देश की प्रमुख जांच एजेंसी की प्रतिष्ठा और छवि को दर्शाता है. सीवीसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2023 तक सीबीआई के समूह-ए अधिकारियों के खिलाफ 54 और समूह-बी और सी के अधिकारियों के खिलाफ 28 मामले विभिन्न चरणों में लंबित थे. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समूह-ए अधिकारियों के…

Read More