Ranchi.कांग्रेस पार्टी चुनावी तैयारी में जुट गयी है. दिल्ली से लेकर झारखंड में बैठकों का दौर चल रहा है. केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्षों से उम्मीदवारों की संभावित सूची मांगी गयी है. प्रत्याशी चयन में पार्टी नेताओं के सांगठनिक कामकाज से लेकर सर्वे रिपोर्ट को आधार बनायेगी. पार्टी में कितने समय से हैं, किस-किस जिम्मेदारी का निर्वहन किया है. इसका पूरा खाका तैयार होगा. इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि हम अपने निष्ठावान कार्यकर्ता पर भरोसा करेंगे. पंचायत अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष के साथ प्रत्याशी के नाम पर मंथन होगा. क्षेत्र में उनके प्रभाव…
Author: News Desk
Jamshedpur. साकची मिनी बस स्टैंड में सोमवार की रात चक्रधरपुर वार्ड नंबर-7 ग्वाला पट्टी निवासी विक्की महतो (35 वर्ष) की हत्या कर दी गयी. उसके सिर, गर्दन व पैर में जख्म के निशान मिले हैं. मंगलवार की सुबह बस के कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद साकची थाना की पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मृतक के पास से उसका मोबाइल व पर्स बरामद किया है. सूचना मिलने पर मृतक के घरवाले पहुंचे. मृतक को एक बेटी और एक बेटा है. मृतक के पिता बिरजू महतो ने बताया कि मेरे चार बेटों में विक्की सबसे बड़ा था. वह…
Ranchi. भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी दिल्ली से की. हालांकि झारखंड में यह अभियान विधिवत आगामी विधानसभा चुनाव के बाद चलेगा. वहीं ऑनलाइन सदस्यता का काम जारी है. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लिंक के माध्यम सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. साथ ही अन्य लोगों को लिंक भेज कर सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह भी कर रहे हैं. लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद लक्ष्य तय कर पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाने का काम किया जायेगा. पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड समेत चार राज्यों को…
Ranchi. झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के आह्वान पर मंगलवार को राज्य भर के वनरक्षी राजधानी में जमा हुए. झारखंड सरकार द्वारा झारखंड राज्य अवर वन क्षेत्र कर्मी संवर्ग नियमावली-2014 में किये जा रहे बदलाव का विरोध किया. कहा कि वनपाल के शत प्रतिशत प्रोन्नति के पदों में से कटौती करते हुए 50 फीसदी की जा रही है. वनरक्षी इसका विरोध कर रहे हैं. वनरक्षियों की वार्ता पीसीसीएफ से हुई. इसमें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया. इस कारण संघ ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है. इसकी सूचना वन सचिव, वित्त सचिव, कार्मिक सचिव और प्रधान मुख्य वन…
Jamshedpur.पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मंगलवार को सुंदरनगर, हाता और पोटका का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशियों की बड़े स्तर पर घुसपैठ हो रही है. झारखंड में यह बड़ा मुद्दा बन गया है. इससे सर्वाधिक नुकसान आदिवासियों को हो रहा है. झामुमो, कांग्रेस और राजद के लोग सुरक्षित वोट बैंक के लिए इस गंभीर समस्या के समाधान की बजाय चुप्पी साधे बैठे हैं. भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो झारखंडी और आदिवासियों के प्रति गंभीर और चिंतित है. झारखंडियों के हित को सर्वोपरि मान कर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है. सुंदरनगर…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 2025 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिश की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है और इसके लिए अंतिम तारीख 15 सितंबर है. सभी नागरिक खुद के नामांकन सहित दूसरों के नामांकन के लिए सिफारिश कर सकते हैं. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन/सिफारिशें 01 मई, 2024 से प्रारंभ हो चुकी हैं. पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 है.’ मंत्रालय के बयान के अनुसार पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें…
Noamundi. टाटा स्टील नोवामुंडी के बालीझरन कैंप से सोमवार की आधी रात दो बछड़े लदे बोलेरो को टाटा स्टील के सुरक्षागार्ड ने पकड़ लिया. तस्कर बोलेरो लेकर मेन गेट पर पहुंचे थे. यहां सिक्युरिटी जवानों को जांच करते देख वापस बोलेरो लेकर फरार हो गया. जवानों ने मोदी गेट से वाहन को पकड़ लिया. मवेशी तस्करों ने एसबीआइ बैंक के सामने बोलेरो छोड़ कर फरार हो गये. मंगलवार की सुबह जवानों ने बोलेरो को दो बछडों सहित नोवामुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया. नोवामुंडी, बड़ाजामदा, गुवा, छोटानागरा, डांगुवापोसी व नोवामुंडी में आये दिन मवेशी चोरी की घटनाएं होती हैं. पुलिस…
Galudih: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की उलदा पंचायत स्थित दिगड़ी में मंगलवार दोपहर पति लुधा कैवर्त ने अपनी पत्नी गुरुवारी कैवर्त (35) को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को सूचना दी. सूचना पर जादूगोड़ा पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने आरोपित पति लुधा कैवर्त को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. महिला की हत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम झामुमो की जिला समिति ने गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला समिति ने रणनीति बनायी है. साथ ही 08 सितंबर को गुवा शहीद दिवस पर गुवा गोलीकांड में शहीद हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व इस अवसर पर आहूत श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर मंगलवार को परिसदन भवन में झामुमो जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के अध्यक्षता में जिला समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुयी. बैठक में जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र महतो, राहुल आदित्य, दीपक…
Jamshedpur. करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में झारखंड आंदोलनकारियों की विचार गोष्ठी सह सम्मेलन 15 सितंबर को होगा. झारखंड आंदोलनकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष बुधराम सोय ने बताया कि विचार गोष्ठी सह सम्मेलन में आदिवासी कल्याण मंत्री दीपक बिरुवा मौजूद रहेंगे. इसे लेकर झारखंड आंदोलनकारी फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री दीपक बिरुवा से मिला व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया. बुधराम सोय ने बताया कि विचार गोष्ठी में झारखंड आंदोलनकारियों की स्थिति पर परिचर्चा की जायेगी. साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों को आयोग के जरिये चिह्नित कर पेंशन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जायेगी.
