Author: News Desk

New Delhi. भारत में नियुक्त अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की. बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में खरगे ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों द्वारा संचालित मानवीय प्रयास के लगभग सभी क्षेत्रों को कवर करती है. कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘भारत में अमेरिका के राजदूत, एरिक गार्सेटी, राजनीतिक मामलों के मंत्री-परामर्शदाता, ग्राहम मेयर और चीफ ऑफ स्टाफ, लिसा ब्राउन से मिलकर…

Read More

New Delhi. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को यह उल्लेख करते हुए हुए कि ट्रैकमैन भारतीय रेलवे के सबसे उपेक्षित कर्मचारी हैं, उनकी (ट्रैकमैन) समस्याओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया कि करोड़ों लोगों की सुरक्षित रेल यात्रा केवल उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही संभव है. गांधी ने दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन के साथ अपनी हालिया बातचीत के एक वीडियो के साथ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की. कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में कहा, ‘रेलवे को गतिशील और सुरक्षित बनाए रखने…

Read More

Ranchi. भाजपा में शामिल होने के बाद लोबिन हेंब्रम पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया. लोबिन हेंब्रम ने कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली भी निकाली. इस अवसर पर लोबिन ने कहा कि झामुमो अब गुरुजी की पार्टी नहीं रही. आज के झामुमो में वरीय नेताओं और आंदोलनकारियों का सम्मान नहीं है. पार्टी ने मुझे छह साल के लिए निकाल दिया, मेरी विधायकी छीन ली गयी. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा-पत्र में वादा किया था कि स्थानीय नीति बनेगी. पेसा कानून लागू करने का वादा किया था. 25 करोड़…

Read More

Ranchi.मंगलवार को झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल उत्पाद सिपाही की बहाली दौड़ में अपनी जान गंवा चुके मृत अभ्यर्थियों के घर पहुंचा और उनके परिजनों से मिला. इस क्रम में रांची जिला नामकुम प्रखंड के रामपुर और ओरमांझी प्रखंड के जीराबार गांव जाकर प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. साथ ही हरसंभव मदद के लिए सरकार के स्तर पर बातों को रखने के लिए आश्वस्त किया. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम और केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी शामिल थे. गौरतलब है कि पिछले दिनों नामकुम प्रखंड के रामपुर ग्राम निवासी स्व.…

Read More

Hazaribagh. कुरकुरे के पैकेट और एक्सपायर्ड कोलड्रिंक्स की बोतलों से छुपाकर बिहार ले जायी जा रही शराब की बड़ी खेप को हजारीबाग पुलिस ने जब्त किया है. एक सूचना पर आबकारी विभाग ने पदमा अलीनगर से शराब लदे दो कंटेनर को जब्त किया. कंटेनर में 550 पेटी मैकडोवेल ब्रांड की शराब थी. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त शिवकुमार साहू ने बताया कि जब्त शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि कंटेनर में एक्सपायरी डेट की कोलड्रिंक्स बोतल और कुरकुरे के पैकेट से शराब की पेटी को छुपाया गया था. तस्कर शराब की पेटी को एक कंटेनर…

Read More

Ranchi.झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत बुधवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों के सात लाख लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मान राशि हस्तांतरित करेंगे. इस प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. तीन लाख महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम के एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि आज ही के दिन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गयी थी. आज इसके 30 दिन पूरे हो गये. इस एक माह में हमने रिकॉर्ड 45 लाख 32 हजार 218 से अधिक बहनों…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर में ट्रांसपोर्टर कुलराज सिंह की हत्या के मामले में पिछले सात साल से घाघीडीह जेल में रहे पूर्व भाजपा नेता नीरज सिंह और संतोष अग्रवाल उर्फ डब्बू सेठ हाई कोर्ट से बरी होने के बाद मंगलवार की शाम जेल से बाहर निकले. पूर्व भाजपा नेता नीरज सिंह के जेल से छूटने की जानकारी होने पर उनके कई समर्थक ढोल नगाड़े के साथ जेल गेट पहुंचे थे. जेल से छूटने पर नीरज सिंह को कार से समर्थक साथ ले गये.घाघीडीह जेल से निकलने के बाद नीरज सिंह ने कहा कि मुझे कोर्ट पर भरोसा था. बिना अपराध के ही…

Read More

Ranchi. देश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को उत्पाद सिपाही दौड़ में जान गंवानेवाले अजय कुमार महतो के परिजनों से उनके ओरमांझी प्रखंड स्थित जिराबार गांव स्थित घर पर मुलाकात की. श्री मरांडी ने अजय महतो की असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही परिजनों को प्रदेश भाजपा की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि भी दी. मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संवेदनहीन सरकार है. युवाओं की मौत हो रही और सरकार निश्चिंत है. परिजनों…

Read More

Jamshedpur.झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना को साजिश के तहत बंद कराने को लेकर भाजपा द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गयी याचिका का पूर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा ने जोरदार तरीके से विरोध किया. साकची संपर्क कार्यालय से भाजपा नेताओं का पुतला जुलूस निकाला गया, जिसे पार्क गेट के पास फूंका गया. झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रावती महतो और सपना सोना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को 15-15 लाख रुपये देने का झूठा वादा किया था, वह किसी को नहीं मिले, इस पर कोई भाजपाई कुछ नहीं बोला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने…

Read More

Jamshedpur.विधायक सरयू राय ने मंगलवार को अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. इसी क्रम में एमजीएम अस्पताल पहुंचे. यहां अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार व उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी से अस्पताल की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल की दुर्दशा का कारण अस्पताल के कार्यों में स्वास्थ्य मंत्री का राजनीतिक हस्तक्षेप है. स्वास्थ्य मंत्री का एक प्रतिनिधि अनधिकृत रूप से अधीक्षक के कार्यालय के सामने एक बड़ा कमरा कब्जा कर अधीक्षक के समानांतर ऑफिस चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा रही है. पूरा अस्पताल आउटसोर्स के…

Read More