पेरिस. पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है. पेरिस पैरालंपिक में बुधवार को तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुष रिकर्व के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इसके साथ अब पेरिस पैरालंपिक में भारत के 22 पदक हो गए हैं. इनमें चार स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य हैं. अब भारत पैरालंपिक की पदक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंच गया है. हरविंदर ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. यह तीरंदाजी में भारत का पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक है. पैरालंपिक में ये हरविंदर सिंह का दूसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने 2020 पैरालंपिक में ब्रॉन्ज…
Author: News Desk
टाटानगर में प्लेटफॉर्म की संख्या 05 से बढ़ाकर 08 करने व SER जोन में टक्कर रोधी उपकरण कवच पर चल रहा काम जमशेदपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर 2024 काे झारखंड के दौरे में वंदे भारत ट्रेनों को टाटानगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री की प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर का दौरा किया. जीएम के अनुसार फिलहाल दो वंदे भारत ट्रेनों को रवाना करने की सूचना है जो टाटानगर होकर चलेंगी. इसमें टाटा–पटना वंदेभारत है जो चांडिल पुरुलिया के रास्ते जायेगी. वहीं दूसरी ट्रेन टाटा -ब्राहापुर वंदेभारत एक्सप्रेस है जो…
जमशेदपुर. 10 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर, जीवन आत्महत्या निवारण केंद्र, जमशेदपुर ने शहर में कई जागरूकता अभियानों की शुरुआत की हैं . मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों आरएमएस स्कूल, खुटाडीह और डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने छात्रों और कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली में शामिल किया. कुल 240 प्रतिभागियों ने रैली में भाग लिया, जिनमें से 150 आरएमएस स्कूल और 90 डीबीएमएस कॉलेज से थे. जीवन के समर्पित स्वयंसेवक भी इस रैली में शामिल हुए. प्रतिभागियों ने संदेशों के साथ तख्तियां पकड़ीं और…
Ranchi. रांची के नामकुम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें रांची समेत पांच जिलों से बड़ी संख्या में महिला लाभुक शामिल हुईं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है कि अब उनकी सरकार मंईयां सम्मान योजना की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करेगी यानी अब 18 वर्ष की उम्र से इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार हर कदम उठा रही है. आगे भी सरकार उनके हित में कार्य करती रहेगी. नामकुम के खोजाटोली का ट्रेनिंग…
New Delhi.जीएसटी नेटवर्क एक अक्टूबर से बिल प्रबंधन प्रणाली (आईएमएस) की शुरुआत करेगा. इसकी मदद से करदाता सही इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने के लिए आपूर्तिकर्ताओं की तरफ से जारी रिकॉर्ड/ बिलों का मिलान कर पाएंगे. जीएसटी नेटवर्क ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतानकर्ताओं को जारी किए गए परामर्श में कहा कि करदाताओं को पोर्टल के माध्यम से अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ बिलों में सुधार/ संशोधनों के कुशल प्रबंधन के लिए आईएमएस नाम की नई संचार सुविधा शुरू की जा रही है. जीएसटी रिटर्न दाखिल करने और कर देनदारियों के भुगतान मंच के तौर पर जीएसटी नेटवर्क…
New Delhi. श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की पेंशन योजना के दायरे में आने वाले पेंशनभोगी जनवरी से किसी भी बैंक या उसकी शाखा से पेंशन ले सकेंगे. श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि मांडविया ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) 1995 के लिए एक केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वह ईपीएफओ के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के चेयरपर्सन भी हैं. बयान के अनुसार, केंद्रीकृत पेंशन भुगतान व्यवस्था से पूरे देश में किसी भी बैंक या किसी भी शाखा…
Ranchi.. झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के वैध अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण 22 अगस्त से सात चयन पर्षद के माध्यम से किया जा रहा है. डीजीपी कार्यालय द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण की प्रक्रिया में सुधार के बिंदु पर समीक्षा की जरूरत महसूस किये जाने के कारण तीन, चार व पांच सितंबर को आयोजित की जानेवाली शारीरिक दक्षता परीक्षण कार्यक्रम को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा मंगलवार को जारी सूचना में कहा गया है कि मामले की समीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित करने के संबंध में सूचना प्रकाशित की जायेगी.…
Ranchi. तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 12400 रुपये पीजी स्कॉलरशिप मिलेगी. यह स्कॉलरशिप दो वर्ष तक मिलेगी. गेट/सीइइडी वैध स्कोर कार्ड प्राप्त तथा स्नातकोत्तर (एमइ, एमटेक, एमडेस) प्रथम वर्ष में नियमित रूप से नामांकित विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप मिलेगी. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीइ) ने इसके लिए योग्य विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. विद्यार्थी 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. जबकि संबंधित संस्थान विद्यार्थी के आवेदन का वेरिफिकेशन 15 दिसंबर 2024 तक अनिवार्य रूप से करेंगे. आवेदन ऑनलाइन जमा होंगे. स्कॉलरशिप की राशि डीबीटी के माध्यम से जमा होगी. एआइसीटीइ ने सत्र 2024-25 के लिए…
New Delhi. कोलकाता में एक चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के बाद महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर देश में छिड़ी तीखी बहस के बीच जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के. सी. त्यागी ने बलात्कारियों को सजा के तौर पर नपुंसक बनाने का बुधवार को सुझाव दिया. उन्होंने बलात्कार के मामलों में एक महीने के भीतर त्वरित न्याय का भी आह्वान किया. त्यागी ने कहा, ‘‘ये लोग पुरुष ही न बचें ऐसी सजा होनी चाहिए। बलात्कारियों का पौरुष खत्म कर देना चाहिए. पश्चिम बंगाल में हुए इस जघन्य अपराध और उसके बाद देशभर में हुए आक्रोश…
New Delhi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिवों और संयुक्त सचिवों के साथ बैठक की तथा कहा कि पार्टी नेताओं को भाजपा-आरएसएस की ‘‘विभाजनकारी राजनीति’’ से लड़ना होगा और संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम करना होगा. सूत्रों ने बताया कि खरगे और राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं से मुलाकात की तथा संगठन को मजबूत करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी. यह बैठक एक बड़े संगठनात्मक बदलाव के कुछ दिन बाद हुई, जिसके तहत पार्टी ने कुछ पदाधिकारियों…
