Rajnagar.राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर खैरकोचा के समीप बोंगबोंगा नदी पर बनी पुलिया फ्लाई ऐश लदा हाइवा पार करते वक्त सोमवार को टूट गयी, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा पुलिया के अंदर घुस गया. हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. पुलिया के टूटने से अब यहां के लोगों को जुगसलाई जाने के लिए हाता होते हुए अतिरिक्त 30 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है. इस मार्ग से ही लोग राज्य के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा जाते हैं. पुल के टूटने से अब चंपाई सोरेन के पैतृक गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया…
Author: News Desk
Jamshedpur : टेल्को थाना में भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल एवं अन्य के संग पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में भाजपा की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया गया. इन लोगों ने थाना का घेराव किया और धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और भाजपाइयों ने हंगामा किया. बाद में डीएसपी सुधीर कुमार के थाना आने के पश्चात उन्हें ज्ञापन सौंपकर घटना में शामिल पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की गई. डीएसपी सुधीर कुमार ने थाना पर आकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बातों को सुना और आश्वासन देते…
New Delhi. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने के क्रम में बेहद प्रतिस्पर्धी मध्यम आकार के एसयूवी खंड में कदम रखा है. अभी तक इस क्षेत्र पर दक्षिण कोरियाई और जापानी कार विनिर्माताओं का वर्चस्व है. टाटा मोटर्स ने सोमवार को मध्यम आकार की कूपे एसयूवी ‘कर्व’ को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया. इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी इस मॉडल का इलेक्ट्रिक संस्करण पहले ही अगस्त में पेश कर चुकी है. कंपनी को उम्मीद है कि उसका कर्व मॉडल हुंदै की क्रेटा,…
Jamshedpur.झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ के रुगड़ी बाजार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी के पुटीदा गांव, पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड के हुरलुंग पंचायत भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आपका दुख-दर्द और समस्याएं सुनने आया हूं. सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो रही हो, तो बताएं. उसका तुरंत समाधान करेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों के विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में संचालित है. सरकार चाहती है कि देश का हर नागरिक प्रगति करें. वे अच्छा…
New Delhi. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात की निर्बाध आवाजाही के लिए जीआईएस-आधारित सॉफ्टवेयर के साथ लगभग 100 टोल प्लाजा की निगरानी करेगा. सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन टोल प्लाजा की पहचान राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 के जरिये हासिल भीड़भाड़ संबंधी आंकड़ों के आधार पर की गई है. सजीव निगरानी और ट्रैकिंग प्रणाली की मदद से टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार निर्धारित सीमा से अधिक होने पर भीड़भाड़ की चेतावनी और लेन वितरण से जुड़ी सिफारिशें जारी की जाएंगी. बयान के मुताबिक, इस टोल निगरानी सेवा को चरणबद्ध ढंग से कई…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पिछड़े और हाशिए पर पड़े अन्य वर्गों के कल्याण के लिए सामाजिक-आर्थिक जातिगत जनगणना कराने के वास्ते केंद्र को निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. न्यायालय ने कहा कि यह मुद्दा शासन के अधिकार क्षेत्र में आता है. न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने याचिकाकर्ता पी. प्रसाद नायडू को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी, जिसमें उन्होंने जनगणना के लिए आंकड़ों की गणना में तेजी लाने का निर्देश देने का अनुरोध किया था. पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश…
Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को कहा कि एक्साइज कांस्टेबलों के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान सिर्फ चार अभ्यर्थियों की मौत हुई है. उनका यह बयान राज्य पुलिस के दावे के उलट है जिसमें 11 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी. गुप्ता ने आंकड़ों की सत्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये संख्या गलत है. गुप्ता ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कहा, ये आंकड़े कहां से आ रहे हैं? ये प्रामाणिक नहीं हैं. कुल चार लोगों की मौत हुई है.” उन्होंने इन मौतों के लिए कोविड महामारी के बाद…
Jamshedpur.कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर साहिन कॉलोनी के रहने वाले मो. हुसैन मोबिन ने चापड़ से अपनी पत्नी दिलकश नगमा की हत्या कर खुद फांसी लगा ली. दिलकश के चेहरा, गर्दन और सिर पर चापड़ से हमला किया गया है. इसके अलावे भी कई जगहों पर हल्के चोट के निशान पाया गया है. घटना रविवार देर रात की है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से चापड़, खून का सैंपल समेत कई अन्य सामानों को जब्त किया है. घटना के बाद दिलकश के मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हंगामा किया. मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट करने…
Ranchi. झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली को लेकर दौड में अब तक 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है. सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भर्ती प्रक्रिया तीन दिन के लिए रोक दी है. सीएम ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से बात की और मामले को देखने का निर्देश दिया. अभ्यर्थियों की मौत पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने दुख जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आया है. उन्होंने मुझे मामले को देखने के लिए कहा हैं. मौत से जुड़े सभी मामलों में यूडी केस दर्ज किये गये हैं. मृतकों के शव…
Hazaribagh. जिला के गोरहर थाना क्षेत्र के बेलकप्पी पुल से ट्रक नीचे गिरा और उसमें आग लग गयी. इस घटना में ट्रक चालक और खलासी जिंदा जल गये. मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के बाद जीटी रोड पर वाहनों का परिचालन बंद है. घटना सोमवार की रात 7:45 बजे की है. बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक पर लोहे का पाइप लदा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पुल से नीचे गड्डे में जा गिरा. इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ ट्रक में आग लग गयी.…
