Author: News Desk

Chakardharpur. दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे में विकास कार्यों के मद्देनजर 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके तहत कई ट्रेनों को डाइवर्ट भी किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी कर दिया गया है. इन ट्रेनों काे किया गया रद्द टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 से 27 सितंबर तक, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, टाटानगर-एनएससीबी इतवारी एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 10 सितंबर को निरस्त रहेगी. 13, 17 और 20 सितंबर को भी रद्द रहेगी, सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 10, 14, 17 और 21 सितंबर को रद्द…

Read More

Patna. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार के दो जिलों के सात स्थानों पर छापेमारी की और आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और गोला-बारूद जब्त किए. एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी. एनआईए ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के दो प्रमुख नेताओं विजय कुमार आर्य और उमेश चौधरी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में शुक्रवार को कैमूर जिले के पांच और रोहतास जिले के दो स्थानों पर छापेमारी की गई थी. बयान के अनुसार, दोनों नेताओं को अप्रैल 2022 में रोहतास से पकड़ा गया था और…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि रेलवे ने काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान में बड़ी प्रगति की है और यह तब तक नहीं रुकेगी जब तक यह समाज के सभी वर्गों के लिए आरामदायक यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती. प्रधानमंत्री ने ये टिप्पणियां तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाने जाने के कार्यक्रम के दौरान कीं. मोदी ने कहा, ‘वर्षों से अपनी कड़ी मेहनत के जरिए रेलवे ने काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान में बड़ी प्रगति की है और नयी उम्मीदें एवं समाधान पेश किए हैं.…

Read More

Puri. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए पुरी जगन्नाथ मंदिर के वास्ते 413 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है. उसने जगन्नाथ संस्कृति के प्रसार के लिए एक एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने का निर्णय भी लिया है. पुरी के गजपति महाराजा दिव्य सिंह देब की अध्यक्षता में हुई एसजेटीएमसी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ”एसजेटीएमसी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 413 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। यह 103 करोड़ रुपये…

Read More

Devghar. झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान पत्नी संग देवघर पहुंचे. वहां उन्होंने पत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया. उन्होंने बाबा से देश और राज्य के विकास के साथ अमन-चैन और खुशहाली की कामना की. बताते चलें कि शिवराज सिंह चौहान देवघर के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व रणनीति को लेकर मंथन करेंगे. साथ ही वहां के जनप्रतिनिधियों से फीडबैक भी लेंगे.

Read More

Adityapur. कुड़मी सेना टोटेमिक का करम महोत्सव 15 सितंबर को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी शनिवार को कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि पूर्व में करम महोत्सव गांव टोलों में होता था, लेकिन शहीद सांसद सुनील महतो ने इसे शहर के बीचो-बीच रीगल मैदान में कराना प्रारंभ किया था. अब शहरों में करम महोत्सव आयोजित हो रहा है. उन्होंने कहा कि अब कुड़मी समाज जग गया है. चुनाव में भी अब कुड़मी समाज एकजुट होकर मतदान करेगा. करम महोत्सव में झाड़ग्राम की झूमर कलाकार झुमकी रानी महतो…

Read More

Ranchi. राज्य में एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के कोर्स में नामांकन लिए अब आवेदन तारीख बढ़ा दी गयी है. जेसीईसीईबी ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. 14 सितंबर तक इसके लिए एप्लीकेशन दाखिल कर सकते हैं. पहले आवेदन करने की तारीख 9 सितंबर तक थी. जबकि 15 सितंबर तक किसी भी गलती का सुधार कर सकते हैं. झारखंड में एएनएम, जीएनएम कोर्स के लिए परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित होगी. इन दोनों कोर्स की परीक्षा अलग-अलग टाइमिंग में संचालित होगी. जानकारी के अनुसार एएनएम की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी. वहीं जीएनएम की परीक्षा…

Read More

Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम और पूर्व सीएम मधु कोड़ा भी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा की उपस्थिति में हेम्ब्रम को पार्टी की सदस्यता दिलाई. बोरियो के पूर्व विधायक ने यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कहा, ‘‘झामुमो, गुरुजी (झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन) के वक्त में जो था, वह अब नहीं रहा है. अब, झामुमो में वरिष्ठ नेताओं के लिए कोई सम्मान नहीं…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल सशरीर उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर शुक्रवार को आंशिक सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन के अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने कोर्ट से समय की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई होनी है, इसलिए समय दिया जाये. इसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 13 सितंबर निर्धारित की है. सुनवाई एमपी-एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में हुई. मामले में इडी की ओर से जबाव दाखिल किया जा चुका है. तीन जून को सीजेएम ने यह…

Read More

Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. इसके बाद उनके सोशल मीडिया हैंडल का वॉलपेपर बदल गया है बैकग्राउंड भगवा रंग में तब्दील हो गया है. जहां पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड लिखा हुआ है. इसके अलावा उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और असम के सीएम उनसे मिलने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनसे क्या कहा इस बारे में भी जानकारी साझा की गयी है. हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्स पर बताया कि आज असम के माननीय मुख्यमंत्री हिमंता…

Read More