पटना. बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी की विदाई हो गयी है. केंद्र सरकार ने बुधवार शाम उन्हें सीआईएसएफ का डीजी बनाने का आदेश जारी कर दिया है. किसी राज्य के पुलिस महानिदेशक रहते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में डायरेक्टर जनरल बनने वाले पहले व्यक्ति बने हैं आरएस भट्टी. दिसम्बर 2022 में बिहार के डीजीपी का कार्यभार संभालने वाले भट्टी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी. राज्य सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अनुमति दे दी थी. आज उनकी पोस्टिंग कर दी गयी. केंद्र सरकार की ओर से भट्टी की…
Author: News Desk
डालटनगंज के टाउन हॉल में पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पार्टी का ‘संवाद आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन पलामू, डालटनगंज के टाउन हॉल में पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पार्टी का ‘संवाद आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की. कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, ददई दुबे, पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, भीम कुमार, एम. तौसीफ, जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. संचालन जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने किया. प्रदेश अध्यक्ष…
रांची. रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में बुधवार रात एक अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में दो नशा कारोबारियों पवन यादव और चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. घटनास्थल से पुलिस ने 100 पुडिया ब्राउन शुगर और लगभग पांच किलो गांजा बरामद किया है. डीएसपी ने बताया कि जमीन में गाड़ कर कंटेनर में डाल कर ब्राउन शुगर और गांजा रखा गया था. छापेमारी में प्रशिक्षु डीएसपी सुखदेव नगर थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.
ढाका. बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार ने देश की मुख्य इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी और उसके समूहों पर से प्रतिबंध हटा दिया है. सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ‘आतंकवादी गतिविधियों’ में उनकी संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है. इससे पहले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानून के तहत जमात-ए-इस्लामी पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के दौरान घातक हिंसा भड़काने का आरोप लगा था, जो हसीना के खिलाफ विद्रोह में बदल गया, जिससे उन्हें इस्तीफा देने और भारत भागने के लिए मजबूर…
मॉस्को. रूस ने 92 अमेरिकी नागरिकों को अपने देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों सहित कई वकील और नामी व्यवसायी भी शामिल हैं. यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध जारी है, इससे दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए हैं. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई करने पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह रूसी हस्तियों के खिलाफ प्रतिबंधों का जवाब दे रहा है. वहीं, अभी यह सत्यापित करना बाकी है कि सूचीबद्ध सभी…
Ranchi : जनता का आशीर्वाद ही मेरी हिम्मत और मेरी ताकत है. यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर कही. उन्होंने इस पोस्ट में भाजपा पर तंज भी कसा. हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के षड्यंत्र, साजिश और तमाशों को राज्य में सरकार बनने के बाद से मैं देख रहा हूं. हर बार ईस्ट इंडिया कंपनी के इन वंशजों को करारा जवाब भी दिया है. इन्होंने मुझे तोड़ने की कोशिश की, इनसे हो न सका. मुझे झुकाने की कोशिश की, झारखंड को झुकाने की कोशिश की, इनसे हो न सका. झारखंड की करोड़ों जनता का भरोसा और…
Sitamadi.बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में एक महिला ने अपने पति के साथ हुए विवाद के बाद अपने तीन बच्चों सहित एक तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.सीतामढ़ी जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि चारों शवों को तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतकों की पहचान श्रीरामपुर गांव के निवासी संजीव साह की पत्नी मंजू देवी (30) और उनके तीन पुत्र आर्यन कुमार (6), सुशांत कुमार (4) और हिमांशु…
New Delhi. रेलवे बोर्ड ने अपने विभिन्न जोन से उन सभी ‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट’ की पहचान करने को कहा है, जिन्हें चौबीसों घंटे ‘सड़क यातायात के लिए खुला’ रखा जा सकता है. वर्तमान में, ‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग’ (एलसी) गेट हर समय सड़क यातायात के लिए बंद रहते हैं, चाहे ट्रेन की आवाजाही हो या न हो. इन्हें तभी खोला जाता है, जब कोई वाहन पार करना चाहता हो, बशर्ते उस समय कोई ट्रेन न चल रही हो. ‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट’ को 24 घंटे सड़क यातायात के लिए खुला रखने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए ऑल इंडिया स्टेशन…
Patna. पटना जिला पुलिस ने एक मशहूर चिकित्सक से 4.52 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. पटना के कदमकुआं थाने में ठगी के शिकार हुए डॉक्टर बृजलाल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने उक्त ठग दंपति को दरभंगा जिले से गिरफ्तार किया है. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि शुरुआत में एक इंश्योरेंस एजेंट के तौर पर इस दंपति ने उक्त बुजुर्ग डॉक्टर से मुलाकात की उनका विश्वास जीत लिया, फिर उनसे ठगी की. पटना नगर पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ने…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश रूद्र प्रकाश मिश्रा के एक विचित्र मामले की सुनवाई के लिए सहमति दे दी, जिन्हें 10 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है, क्योंकि उनके पास सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाता नहीं है. शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालयों के वर्तमान एवं पूर्व न्यायाधीशों की पेंशन एवं वेतन से संबंधित अन्य याचिकाओं पर भी नोटिस जारी किये. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने मामले की सुनवाई बाद में करने का इरादा किया था, लेकिन उच्च न्यायालय के…
