Jamshedpur.कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई ज्यादती और हत्या के विरोध में मंगलवार को कोल्हान क्षेत्र के नौ रोटरी क्लबों ने साकची में रैली निकाली. साथ ही जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की और सरकार से ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर रोटरी सदस्यों ने महिलाओं, खासकर मेडिकल प्रोफेशनल्स के खिलाफ होने वाले अपराधों पर चिंता व्यक्त की और सरकार से अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने और उनके लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करने की मांग की.
Author: News Desk
Jamshedpur. झारखंड पंचायत सचिव संघ के बैनर तले जिले के सभी प्रखंड के पंचायत सचिवों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की. इसकी शुरुआत उपायुक्त कार्यालय पर धरना देकर हुई. संघ के नेता ने बताया कि दो सूत्री मांगों को लेकर सरकार को पूर्व में अवगत कराया गया था. जिसमें पंचायत सचिव का मूल ग्रेड-पे 2400 रुपये करने व प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर वरीयता के आधार पर प्रोन्नति देना शामिल हैं. 14 वर्षों से उक्त मांग की जा रही है.लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. संघ का कहना है कि पंचायत…
Ranchi. अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक से जुड़े पैथोलेजी के अल्ट्रासाउंड यूनिट को सील कर दिया गया. मंगलवार को हजारीबाग में स्वास्थ्य विभाग ने आइडियल पैथोलॉजी के अल्ट्रासाउंड यूनिट को सील कर दिया. सिविल सर्जन कार्यालय के दस्तावेज में आइडियल पैथोलॉजी के अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. इश्तियाक का नाम रजिस्टर्ड है. डॉक्टर इश्तियाक को झारखंड एटीएस ने रांची से अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध आतंकी के रूप में पकड़ा है. डॉक्टर इश्तियाक हजारीबाग आइडियल पैथोलॉजी प्रत्येक रविवार को जाता था. दोपहर के 12:00 से 3:30 तक काम करने के बाद वह वापस रांची लौट…
New Delhi.दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत तीन सितंबर तक बढ़ा दी है. न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी न्यायिक हिरासत अवधि तीन सितंबर तक बढ़ा दी गई. अदालत फिलहाल इस संबंध में दलीलें सुन रही है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा केजरीवाल के खिलाफ दाखिल पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया जाए या नहीं.
Gudabanda. गुड़ाबांदा प्रखंड की भालकी पंचायत के कन्यालुका उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं पेयजल की परेशानी झेल रहे हैं. विद्यालय परिसर में लगायी गयी जलापूर्ति योजना का मोटर लगभग 3 माह से खराब है. मंगलवार को एसएमसी की बैठक के बाद विरोध में महिलाओं ने बाहर से पानी के घड़े लाकर विद्यालय के मेन गेट के पास रख कर प्रदर्शन किया और स्कूल में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की. बताया गया कि माता समिति और एसएमसी की महिला सदस्य लगभग काफी दूर चापाकल से पानी लेकर आती हैं. इसके बाद स्कूल का मध्याह्न भोजन बनता है…
Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद चांडििल डैम में क्रैश हुए विमान का मलबा पुन: एयरपोर्ट आ चुका है. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआइबी) की टीम ने मंगलवार को हादसे के कारणों की पड़ताल के लिए विमान की जांच की. विमान की स्थिति का जायजा लिया गया. इंजन की भी जांच की गयी. इसके बाद इंजन को सील कर दिया गया. अब इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. इधर, अलकेमिस्ट एविएशन के विमान क्रैश होने के एक सप्ताह के बाद ट्रेनिंग शुरू की गयी. अलकेमिस्ट एविएशन के प्रोपराइटर मृणाल कांति पाल ने बताया कि सिमुलेटर के माध्यम…
Jamshedpur. टाटा स्टील में तार कंपनी का समायोजन होना है. इसको लेकर एनसीएलटी की ओर से कई दौर की मंजूरी मिल चुकी है. इस पैकेज के तहत टाटा स्टील द्वारा तार कंपनी के प्रति शेयर के हिसाब से शेयरधारकों को 426 रुपये दिया जाना है. इसका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर होगा. तार कंपनी के अधीकृत शेयरधारकों को यह राशि दी जायेगी. इसका नगद वितरण 6 सितंबर शुक्रवार को शुरू किया जायेगा. समायोजन की शर्तों के तहत इस राशि का भुगतान किया जायेगा. यह जानकारी टाटा स्टील के कंपनी सेक्रेटरी सह चीफ लीगल ऑफिसर कारपोरेट व कंप्लायंस पार्वथीसम कांचिनाधाम…
Gamaharia. बुधवार को दिन में 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मंगलवार को यहां की तैयारी देखने पार्टी के सांसद व विधायक पहुंचे. इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक रामदास सोरेन, दशरथ गागराई, मंगल कांलिंदी, संजीव सरदार, निरल पूर्ति के अलावा सुखराम उरांव यहां पहुंचे. कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन भी दिन-रात एक कर दिया है. कोल्हान के आयुक्त हरि कुमार केशरी व जिला के डीसी रविशंकर शुक्ला…
Jamshedpur. धातकीडीह कसाई बस्ती में घर से प्रतिबंधित मांस कि बिक्री की जा रही थी. इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने मो. गामा और मो. जावेद के घर में छापामारी की. घर के अंदर गोदाम में छापामारी करने पर पुलिस ने मो. जावेद के गोदाम से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया. इसके अलावा मांस को तौलने में उपयोगी की जाने वाली तराजू भी जब्त की. वही. मो. गामा के घर में छापामारी कर पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस जब्त किया. छापामारी के दौरान दोनों घरों मेंअफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस को देख…
Sahabgunj.. जैप-9 साहिबगंज के डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने दो माह पहले पुलिस सेवा से त्याग पत्र दिया था. इसके पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था. लेकिन अभी तक उनका त्याग पत्र राज्य सरकार के स्तर पर स्वीकार नहीं किया गया है. जानकार बता रहे हैं कि नवनीत हेंब्रम पाकुड़ जिले के महेशपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, यह अभी क्लियर नहीं हुआ है. नवनीत हेंब्रम की नियुक्ति पांच अप्रैल 2013 को हुई थी. त्याग पत्र में उन्होंने पुलिस हस्तक नियम-808 के नियमों का हवाला दिया है. जिसके तहत उन्होंने…
