New Delhi.. खाड़ी देशों से एलपीजी लेकर आ रहे भारतीय ध्वज वाले दो जहाज शनिवार सुबह युद्ध प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर गए। जहाजरानी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में बताया कि एलपीजी ला रहे जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये जहाज 92,700 टन एलपीजी ला रहे हैं, और इनके 16-17 मार्च को भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है। ये दोनों पोत उन 24 जहाजों में शामिल थे,…
Author: News Desk
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को एक बाइक के पुराने पंचायत भवन की दीवार से टकराने की दुर्घटना में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोकचो चौकी के अंतर्गत चिपिसाई इलाके में हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि वे झिंकपानी थानाक्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से रायकोला गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बाइक पुराने पंचायत भवन की दीवार से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि…
Jamshedpur. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज कॉलोनी के पास कार ने तीन साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को टीएमएच में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कार बच्चे को टक्कर मार दी और मासूम के ऊपर से कार का दोनों पहिया गुजर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत बच्चे को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घायल…
जमशेदपुर। आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से शहर के सभी अखाड़ा समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 15 मार्च 2026 को संध्या 5 बजे उत्कल एसोसिएशन सभागार में सुनिश्चित की गई है। इस बैठक में शहर की लगभग 180 लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा शहर के सभी अखाड़ा समितियों से संपर्क कर उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक के दौरान रामनवमी महोत्सव में पूजन से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं,…
जमशेदपुर। पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) पोटका की 31 छात्राओं ने झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा परिसर का अवलोकन किया और करीब तीन घंटे तक सदन की कार्यवाही को अपनी आंखों से देखा। ये सभी छात्राएं अपने विद्यालय की बाल संसद की सदस्य हैं और इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला। तीन घंटे तक देखा सदन का संचालन, छात्राओं ने कहा – यह हमारे लिए प्रेरणादायक क्षण विधानसभा के भ्रमण के दौरान छात्राओं ने देखा कि…
जमशेदपुर: जमशेदपुर FC की युवा टीमें 15 मार्च को फ्लैटलेट्स ग्राउंड पर AIFF यूथ लीग में इंटर काशी के खिलाफ एक अहम डबल हेडर मुकाबले में एक्शन में होंगी. U16 टीम सुबह 9 बजे जूनियर लीग मुकाबले में मैदान पर उतरेगी, जबकि U14 टीम अपना सब-जूनियर लीग मुकाबला उसी दिन शाम 5 बजे खेलेगी. जमशेदपुर की दोनों टीमें अपने-अपने मैचों में बेहतरीन फॉर्म में उतर रही हैं और फिलहाल अपने ग्रुप G की तालिका में शीर्ष पर हैं. U16 टीम का अब तक का सफर काफी शानदार रहा है. वे चार जीत और एक ड्रॉ के साथ अब तक अजेय…
राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में 1030 लोगों के बीच 3,34,31334 रुपए की परिसंपति का वितरण किया गया । न्याय की परिकल्पना साकार करने के लिए सशक्तिकरण शिविर जरूरी : न्यायमूर्ति श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव , हाई कोर्ट । राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन जमशेदपुर । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड हाई…
महिला दिवस पर स्वच्छ हवा और महिला नेतृत्व पर संवाद, 15 परिवारों को उन्नत चूल्हा वितरितजमशेदपुर “सोचने से नहीं, करने से बदलाव आता है। परेशानियाँ और चुनौतियाँ हर व्यक्ति के सामने अलग-अलग रूप में आती हैं, लेकिन जीत उसी की होती है जो उनसे लड़ने का साहस रखता है।” यह बातें पद्मश्री छुटनी महतो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। शनिवार को आदर्श सेवा संस्थान, नेशनल डोमेस्टिक वर्कर फोरम, असर, एक्शन ऐड संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ हवा, स्वच्छ रसोई और महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका पर संवाद किया गया। कार्यक्रम…
बिलासपुर, रेल परिचालन को और अधिक संरक्षित, कुशल एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा निरंतर आधुनिक तकनीकों को अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में भिलाई स्थित पी.पी. यार्ड में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित वैगन डैमेज डिटेक्शन सिस्टम की सफलतापूर्वक स्थापना एवं कमीशनिंग की गई है। इस अत्याधुनिक प्रणाली का उद्देश्य यार्ड परीक्षण के लिए आने वाली मालगाड़ियों के वैगनों में होने वाली भौतिक क्षतियों की शीघ्र एवं सटीक पहचान करना है, जिससे मरम्मत कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा रेल संरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके। यह एआई आधारित प्रणाली…
जमशेदपुर। शनिवार को पीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी, जमशेदपुर के प्रांगण में पीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट अवतार सिंह जी के कर कमलों द्वारा किया गया. इस अवसर पर खेल झंडोत्तोलन के साथ -साथ टॉर्च लाइटिंग भी किया गया. टॉर्च लाइटिंग का नेतृत्व दिव्यांग श्रेणी में 100 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय स्वर्णपदक विजेता एवं विद्यालय के छात्र सुप्रियो सरकार द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में एन सी डे अंतर्राष्टीय स्तर के धावक, आर पी पाण्डेय अंतर्राष्टीय स्तर के एथलिट, रेणु सिंह एशियाई खेल 2025,…
