जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास तथा विद्यार्थियों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर छात्र तक समय पर पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। बैंक खाता, आधार और जन्म प्रमाण पत्र पर विशेष जोर बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कई विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ…
Author: News Desk
Kolkata. मध्य कोलकाता में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से ठीक आधे घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी और भाजपा के एक नेता घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। झड़प के बीच, यह आरोप भी सामने आया कि गिरीश पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा के आवास पर पथराव किया गया। यह झड़प रैली स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर उस समय हुई जब भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए ब्रिगेड परेड मैदान की ओर जा…
Jamshedpur झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल महापर्व की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने सपरिवार सरहुल पूजा कर प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि सरहुल पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने का संदेश…
Hazaribag.झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित चरही घाटो चौक में शनिवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना चरही चौक इलाके के निकट हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और इसके बाद ट्रक ने एक बस समेत तीन वाहनों को टक्कर मार दी। चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने कहा, “दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि…
Chaibasa.चाईबासा नगर निकाय चुनाव के बाद शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और नगर परिषद के 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाईबासा में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों की समस्याओं के…
Chatra. झारखंड के चतरा जिले में एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को चतरा-सिमारिया मार्ग पर स्थित धमधमा गांव के निकट तब हुई जब करमजीत कुमार उर्फ विकास साव (23) एक मामले में अपना बयान दर्ज कराकर अदालत से घर लौट रहा था। सदर पुलिस थाने के प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया, “चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो उसे लगीं। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित भाकपा(माओवादी) के एक सदस्य को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जिसपर 10 लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मृत्युंजय भुइयां के रूप में हुई है। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि उसे छिपादोहर पुलिस थाना क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। गौरव ने बताया, “सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। उन्होंने…
New Delhi. अब किचेन में केरोसिन और कोयले की दोबारा वापसी हो गई है। इन्हें कभी सरकार ने साफ-सुथरे कुकिंग फ्यूल की मुहिम के तहत एलपीजी से रिप्लेस किया था। केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए 48,000 किलोलीटर केरोसिन के अतिरिक्त आवंटन की घोषणा की थी। यह आवंटन 1 लाख किलोलीटर के नियमित मासिक कोटे के अलावा है। इसे मुख्य रूप से राशन की दुकानों के जरिए खाना पकाने के लिए बांटा जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पश्चिमी एशिया में चल रहे सैन्य संघर्ष की वजह से एनर्जी सप्लाई में लगातार रुकावट आ रही है। लगातार गहराते ऊर्जा संकट…
Mumbai. टाटा मोटर्स ने बताया कि उसे देश भर के कई राज्य परिवहन निगमों से 5000 से ज़्यादा बसों और चेसिस की आपूर्ति के अनुबंध मिले हैं। टाटा मोटर्स ने बताया कि इन कुल ऑर्डरों में कंपनी के यात्री परिवहन समाधानों की एक बड़ी श्रृंखला शामिल है, जिसमें मगना, सिटीराइड, स्टारबस प्राइम वगैरह शामिल हैं। ये नए ऑर्डर महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान, केरल, हरियाणा, तेलंगाना के राज्य निगमों के साथ-साथ पश्चिमोत्तर कर्नाटक सड़क परिवहन निगम और चंडीगढ़ परिवहन अन्डरटेकिंग से मिले हैं।
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवा से लोगों को परेशानी होने लगी है। राज्य के करीब 10 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला में लू चलने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि लू चलनेवाले जिले में बहुत जरूरी नहीं हो, तो दिन के 11 बजे…
