Author: News Desk

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा होते-होते रह गया. नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह गांव के पास टाटा-पुरुलिया मार्ग पर इंडियन गैस के सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया. गनीमत रही कि सिलेंडरों में कोई विस्फोट नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बाहर निकल आया. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया. अगर जरा सी भी चूक होती तो यह एक भीषण जानलेवा दुर्घटना बन सकती थी.

Read More

Jamshedpur. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले की शुरुआत काशाफलिया गांव निवासी सुरेश पात्र की लिखित शिकायत से हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना देते हुए बहरागोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच…

Read More

बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, परिचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा रेलवे विद्युत अवसंरचना की निगरानी और रखरखाव को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से युक्त ड्रोन तकनीक का उपयोग प्रारंभ किया गया है। रायपुर मंडल के विद्युत (टीआरडी) विभाग द्वारा ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) संरचनाओं के निरीक्षण के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए गए हैं। इस तकनीक के माध्यम से ऊँचाई से ओएचई संरचनाओं, फिटिंग्स तथा अन्य विद्युत…

Read More

रांची। राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रांची स्थित Jharkhand Vidhan Sabha परिसर में आयोजित समारोह में Jharkhand Police को 1,485 आधुनिक वाहनों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित होने वाले 12 नए पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर इन थानों की आधारशिला रखी और पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। “सशक्त पुलिस, सुरक्षित जनता” की…

Read More

रांची: बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस (LPG) की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड विधानसभा के बाहर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने अपने अन्य विधायक साथियों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ झारखंड के सत्ता पक्ष द्वारा किया गया, जिसमें महंगाई और गैस की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा गया। महंगाई से आम जनता परेशान हाल है और इसको ले कर हो रहे प्रदर्शन के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और उसके बावजूद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल…

Read More

जमशेदपुर। संगठनात्मक मजबूती को लेकर Bharatiya Janata Party ने जमशेदपुर महानगर में सात मंडलों के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu के निर्देश पर महानगर जिलाध्यक्ष Sanjeev Sinha द्वारा की गई। सात मंडलों में नियुक्त हुए नए अध्यक्ष शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पोटका मंडल में सनत कुमार शी, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल में निधू दास, कमलपुर मंडल में मधुसूदन महतो, बोड़ाम मंडल में सनातन दास, पटमदा मंडल में कृष्ण पद सिंह तथा घोड़ाबांधा मंडल में नीरज कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।…

Read More

जमशेदपुर । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सह प्रशासनिक न्यायाधीश, जमशेदपुर न्यायमंडल के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि रहेंगे । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10ः30 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन…

Read More

जमशेदपुर: शहर में मिथिला समाज की अग्रणी संस्था Mithila Sanskritik Parishad की ओर से 14 और 15 मार्च को बिष्टुपुर स्थित Gopal Maidan में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हजारों मैथिल परिवार अपने परिवार के साथ शामिल होते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मैथिली परंपरा, संस्कृति, लोकगीत, भाषा और साहित्य का संरक्षण और संवर्धन करना है, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत को पहचान सके और उसे आगे भी संजोकर रख सके। मैथिली साहित्य और पुस्तकों की लगेगी प्रदर्शनी कार्यक्रम में मैथिली भाषा…

Read More

धनबाद: देश में रेलवे सेवाओं के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Narendra Modi ने 11 मार्च 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण रूटों पर नई ट्रेनों की शुरुआत की गई, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे। इसी क्रम में Indian Railways की ओर से पोत्तनूर (कोयम्बत्तूर) से धनबाद के लिए विशेष ट्रेन पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल का परिचालन किया गया। यह ट्रेन दक्षिण भारत और झारखंड के बीच रेल संपर्क को…

Read More

 जमशेदपुर: इंडियन सुपर लीग में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC के खिलाफ अपने आने वाले अवे मैच से पहले जमशेदपुर FC गुवाहाटी पहुंच गई है. ‘मेन ऑफ स्टील’ ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत को बरकरार रखते हुए नॉर्थ ईस्ट का सफर किया और तैयारियों के आखिरी चरण के तौर पर कल सुबह अपना MD-1 ट्रेनिंग सेशन शुरू करने के लिए तैयार हैं. हाल के मैचों में मजबूत डिफेंसिव अनुशासन और टीम भावना दिखाने के बाद, टीम बढ़ते आत्मविश्वास और लय के साथ इस मुकाबले में उतर रही है. जमशेदपुर ने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं और टेबल में दूसरे…

Read More