Ranchi. झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार को शहरी क्षेत्रों के होटल में ठहरने वाले पर्यटकों पर कर लगाने और 23 जिलों में पुस्तकालय बनाने के लिए 276.49 करोड़ रुपये के कोष समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। मंत्रिपरिषद ने झारखंड शहर पर्यटन कर नियम, 2025 को मंजूरी दी दी। इसके तहत शहरी होटल में ठहरने वाले यात्रियों को कुल बिल मूल्य पर कर का भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल बैठक में बुनियादी ढांचा और शिक्षा सहित कुल 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही, पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राइविंग, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटानगर-बादामपहाड़ मार्ग के हल्दीपोखर और रेलवे क्रॉसिंग के पास मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण दो जोड़ी मेमू ट्रेन को रद्द किया गया है। इससे मेमू ट्रेन को 15 और 19 मार्च को अप-डाउन में रद्द करने का आदेश है। बादामपहाड़ मार्ग की मेमू ट्रेनों के रद्द होने से जिले के पोटका प्रखंड के अलावा ओड़िशा के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, झारग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 12, 13 व 15 मार्च को धनबाद से झारग्राम के लिए मेमू ट्रेन एक घंटे लेट से खुलेगी।
Ranchi. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगी रोक और प्रशासनिक कार्रवाई का मुद्दा गरमाया रहा। भाजपा विधायकों ने जिला प्रशासन द्वारा डीजे जब्त किए जाने के विरोध में सदन परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने केवल डीजे विवाद ही नहीं, बल्कि किसानों से धान खरीद में हो रही देरी और सरकारी राशन वितरण में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भी सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि धान खरीद की समय सीमा…
Jamshedpur. झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को राज्य के जेलों में कक्षपाल भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में रोक लगाने का आदेश दिया है। यह आदेश मुमताज अंसारी एवं अन्य की याचिका पर दिया है। राज्य सरकार ने 1733 पदों पर कक्षपाल भर्ती का विज्ञापन निकाला है। जिसमें अभ्यर्थियों ने उम्र सीमा को लेकर आपत्ति जतायी है। दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर कर विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत जारी कक्षपाल भर्ती प्रक्रिया को चुनौती दी थी। जिसमें अधिकतम उम्र सीमा 01-08-2025 रखी गयी थी। जो कि झारखंड सरकार के अगस्त 2025 के गजट नोटिफिकेटिशन के विपरीत थी। जिसमें यह घोषणा की…
जमशेदपुर: इंडियन सुपर लीग में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC के खिलाफ अपने आने वाले मैच से पहले जमशेदपुर FC 13 मार्च को गुवाहाटी जाएगी. मैन ऑफ़ स्टील इस ट्रिप पर शानदार फॉर्म में है, जिसने लीग में लगातार चार जीत हासिल की हैं. हाल ही में अपने घर पर मिली शानदार जीत के बाद टीम का कॉन्फिडेंस काफी ऊंचा है, जहां टीम ने हिम्मत और डिफेंसिव डिसिप्लिन दिखाते हुए तीन और अहम पॉइंट हासिल किए. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ मैच 15 मार्च को खेला जाना है, जिसमें जमशेदपुर का मकसद घर से बाहर अपनी शानदार लय जारी रखना है. गुवाहाटी का…
जमशेदपुर : भीषण गर्मी और बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए पोटका के विधायक संजीव सरदार क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। इसी क्रम में उनके निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (जुस्को) के महाप्रबंधक एवं टाटा स्टील के सीएसआर प्रमुख सौरभ से मुलाकात कर जमशेदपुर प्रखंड की पंचायतों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सौंपे गए मांग पत्र में बताया कि जमशेदपुर प्रखंड के 18 से अधिक पंचायतों में इस समय पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भूजल…
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनसे गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे। राज्य के विकास को गति देने की अपील मुख्यमंत्री Hemant Soren ने नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों से कहा…
धनबाद । रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की संख्या और श्रेणी (कैटेगरी) में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब इन ट्रेनों की वर्तमान श्रेणी सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस कर दी जाएगी। यह बदलाव अलग-अलग तिथियों से प्रभावी होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नई संख्या की जानकारी अवश्य जांच लेने की सलाह दी गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुपरफास्ट से मेल/एक्सप्रेस बनी ये ट्रेनें रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार कई लोकप्रिय ट्रेनों के नंबर बदले जाएंगे। इसमें प्रमुख रूप से Howrah–Dehradun Express, Howrah–Jammu Tawi…
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड राजकीय पॉलिटेक्निक अंशकालीन व्याख्याता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा। मुलाकात के दौरान संघ के सदस्यों ने एक ज्ञापन सौंपते हुए राज्य के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कार्यरत अंशकालीन और नीड बेस्ड व्याख्याताओं की सेवा से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की। सेवा अवधि 65 वर्ष करने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री Hemant Soren को दिए गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखंड सरकार ने उद्यानिकी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखंड और Indian Institute of Horticultural Research (IIHR), बेंगलुरू के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में बागवानी क्षेत्र के विकास, विस्तार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह साझेदारी झारखंड के किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। इससे खेती के आधुनिक तरीकों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा…
