Author: News Desk

जमशेदपुर। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा (ATMA) कर्मियों के लंबित मानदेय का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उनके द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि वर्ष 2022 में राज्य भर के आत्मा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की थी और इस अवधि के मानदेय भुगतान से संबंधित मामला लंबित रहा। 43 दिनों तक काम करने के बावजूद भुगतान लंबित रहने का मुद्दा उठाया विधायक संजीव सरदार ने सदन में बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में आत्मा कर्मियों ने कुल 43 दिनों तक…

Read More

नागपूर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में बोरतलाव और दरेकसा स्टेशनों के बीच समपार फाटक क्रमांक 481 पर प्रस्तावित गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया था, जिसके कारण 13 और 14 मार्च 2026 को कुछ यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्य निर्धारित समय से पहले 6 और 7 मार्च 2026 को ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इसके बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से निरस्त की गई कई ट्रेनों की…

Read More

New Delhi. भारतीय रेलवे ने भुवनेश्वर-धनबाद और पुरी-पटना विशेष ट्रेनों के नियमित परिचालन को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है। वैष्णव ने कहा, “जन सुविधा के लिए चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों के नियमितीकरण के संबंध में हुई हमारी चर्चा का संदर्भ लें। आपको यह जानकर खुशी होगी कि दोनों विशेष ट्रेनों के नियमितीकरण को मंजूरी दे दी गई है। भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल (02832/02831) अब भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस (18403/18404) के रूप में चलेगी और पुरी-पटना स्पेशल (08439/08440) अब पुरी-पटना एक्सप्रेस (18405/18406) के रूप में चलेगी। भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस प्रतिदिन रात 8.25 बजे भुवनेश्वर से रवाना होगी…

Read More

Jamshedpur.वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक ने की, जबकि इसमें पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए. बैठक में जिले में बढ़ते अपराधों की समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. अपराध गोष्ठी के दौरान आर्म्स एक्ट से संबंधित मामलों, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. मामले की जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. पुलिस के अनुसार 11 मार्च को सूचना मिली थी कि बिष्टुपुर से एक युवक ऑटो में बैठकर टाटानगर स्टेशन की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार है. आशंका जताई गई थी कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी…

Read More

Koderma.झारखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए हजारीबाग प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा एक मामले में मदद करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, चंदवारा निवासी प्रेम चंद्र नायक ने हजारीबाग एसीबी से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम एक मामले को रफा-दफा करने या उसमें राहत देने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये मांगे…

Read More

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता की आत्मा को शांति तब मिलेगी जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे। दुबे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सुबह डोनाल्ड ट्रंप को गाली दें, दोपहर में व्लादिमीर पुतिन को गाली दें और शाम को शी चिनफिंग को गाली दें। अगर प्रधानमंत्री तीनों की बेइज्जती करते हैं, तो राहुल गांधी की…

Read More

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि रसोई गैस की किल्लत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों से नहीं घबराने की अपील कर रहे हैं, जबकि वह खुद अलग कारणों से घबराए हुए हैं। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन खुद प्रधानमंत्री बिल्कुल अलग वजहों से घबराए हुए हैं। वह अदाणी मामले, ‘एप्सटीन फाइल’ के कारण घबराए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं और देश से कह रहे हैं कि…

Read More

Ranchi. केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एलपीजी आपूर्ति पर कड़ी नजर रखने और सिलेंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण देश में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच, यह निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई कि आठ मार्च के एलपीजी से संबंधित आदेश में रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्रतिष्ठानों को एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है।…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल ने निवेशकों की धारणाओं को प्रभावित किया है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 992.53 अंक टूटकर 75,871.18 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 310.55 अंक फिसलकर 23,556.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखने…

Read More