Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रो में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्या को लेकर आज बागबेडा कॉलोनी पंचायत के उपमुखिया संतोष ठाकुर,भाजपा नेता सूरज ओझा और छात्र नेता वीरेंद्र कुमार नें संयुक्त रूप से ग्रामीणों के साथ जमशेदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा. मांगपात्र सौपते हुए सभी ने इस गंभीर समस्या के बारे में बीडीओ को अवगत करवाया और कहा की पिछले 6 माह से भी अधिक समय से मुखिया, पंचायत सचिव एवं आंगनबाड़ी सेविका के पास चककर लगा रहे है मगर नये नियम का हवाला देते हुए उनसे टीकाकरण का कागज…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने एलपीजी सिलेंडर संकट के विरोध में शुक्रवार को यहां झारखंड विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। बैनर और पोस्टर लिए हुए इन विधायकों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर रसोई गैस की कथित कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने जो पोस्टर ले रखे थे, उनपर लिखा था, ‘‘नरेन्द्र मोदी संसद से गायब हैं, सिलेंडर देश से गायब हैं। एक तख्ती पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी की तस्वीरें भी छपी…
Ranchi. झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पुलिस बेड़े के लिए 1,485 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यभर में 12 अत्याधुनिक पुलिस स्टेशनों की आधारशिला रखी। झारखंड पुलिस की गतिशीलता और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से 636 चार पहिया गश्ती वाहन और 849 दोपहिया वाहन शामिल हैं। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के लिए 1,255 गश्ती वाहन और 1,697 दोपहिया वाहन स्वीकृत किए हैं और यह तैनाती का पहला चरण है। वितरित 636 वाहनों में से 614…
Ranchi/Jamshedpur. एलपीजी की कथित कमी की खबरों के बीच झारखंड समेत देशभर में लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ रेस्तरां, स्कूलों और खानपान सेवाओं का कामकाज भी प्रभावित होने लगा है। हालांकि सरकार ने संसद में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है और यह अफवाहें फैलाने का समय नहीं है। काफी हद तक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर भोजनालयों और त्वरित सेवा रेस्तरां श्रृंखला में डर है कि आपूर्ति में पाबंदियां लगने से उनका कामकाज बाधित…
New Delhi. केरल हाइकोर्ट ने रेलवे बोर्ड को फटकार लगाई है। अदालत ने बोर्ड को कई महीनों का समय दिया लेकिन बोर्ड ने अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया है कि तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य है या नहीं। मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वी एम की पीठ ने बोर्ड के वकील द्वारा इस मुद्दे पर जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का और समय मांगे जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। पीठ ने कहा, “इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं। कई महीनों का समय दिए जाने के…
Ranchi. साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईडी रांची की टीम ने घाटशिला और जमशेदपुर में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी में शामिल होने का आरोप है। यह मामला रांची साइबर थाना में केस संख्या 24 26 के तहत दर्ज किया गया है। गढ़वा के एक बुजुर्ग व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर ठगी के मामले में सीआइडी की साइबर थाना पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें रोहित जैन,लोकेश महतो और संजीव मिश्रा शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि बुजुर्ग को…
Chatra. पिपरवार. थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में गुरुवार रात आठ बजे बाइक व स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में चार किशोरों की मौत हो गयी. मृतकों में पिपरवार थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी अर्पण महतो, विकास महतो, मंजीत महतो व सोनू कुमार महतो का नाम शामिल है. सभी मृतक ज्ञान दीप विद्या निकेतन, तरवां के छात्र थे. इसी वर्ष उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. बताया जाता है कि सोनू अपने बहनोई की पल्सर बाइक लेकर अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे तीन की घटनास्थल पर ही मौत…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की भावनाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी मंदी के रुझान को और बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 708.38 अंक या 0.93 प्रतिशत टूटकर 75,326.04 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 222.05 अंक या 0.93 प्रतिशत फिसलकर 23,417.10 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील,…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में रसोई गैस की स्थिति को लेकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे न केवल जनता के सामने खुद को बेनकाब कर रहे हैं बल्कि देश को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां ‘एनएक्सटी समिट’ को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है लेकिन भारत इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा…
Ranchi. झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार को शहरी क्षेत्रों के होटल में ठहरने वाले पर्यटकों पर कर लगाने और 23 जिलों में पुस्तकालय बनाने के लिए 276.49 करोड़ रुपये के कोष समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। मंत्रिपरिषद ने झारखंड शहर पर्यटन कर नियम, 2025 को मंजूरी दी दी। इसके तहत शहरी होटल में ठहरने वाले यात्रियों को कुल बिल मूल्य पर कर का भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल बैठक में बुनियादी ढांचा और शिक्षा सहित कुल 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही, पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राइविंग, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना…
