Saraikela. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड स्थित धातकीडीह में गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र संतोष कुमार किस्कू संग स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर – वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर उन्होंने नव दंपति को बधाई देने के साथ सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर गुरु चरण किस्कू एवं उनके सगे -संबंधी मौजूद रहे. इससे पूर्व मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन की ओर से स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया…
Author: News Desk
New Delhi. एयरलाइन कंपनी इंडिगो 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर फ़्यूल चार्ज लगाने जा रही है. इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा है कि ऐसा मध्य-पूर्व के कुछ हिस्सों में बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के बीच, ईंधन की कीमत में भारी बढ़ोतरी के कारण किया जा रहा है. इंडिगो ने भारत और भारतीय उपमहाद्वीप के लिए बुकिंग पर 425 रुपये और मध्य पूर्व के लिए 900 रुपये फ़्यूल चार्ज लगाए जाने की जानकारी दी है. वहीं दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और अफ़्रीका के लिए 1800 रुपये और यूरोप की बुकिंग के लिए 2300 रुपये का फ़्यूल चार्ज…
Jamshedpur. परसुडीह के खासमहल स्थित सदर अस्पताल में देशभर में चल रही एलपीजी की किल्लत का असर अब अस्पताल की रसोई तक पहुंच गया है। पिछले दो दिनों से रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने से अस्पताल प्रशासन और भोजन आपूर्ति करने वाले वेंडर को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की रसोई में लकड़ी और कोयले के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर के पीछे बने अस्थायी चूल्हों पर सुबह से ही रसोइये मरीजों के लिए भोजन…
Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा होते-होते रह गया. नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह गांव के पास टाटा-पुरुलिया मार्ग पर इंडियन गैस के सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया. गनीमत रही कि सिलेंडरों में कोई विस्फोट नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बाहर निकल आया. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया. अगर जरा सी भी चूक होती तो यह एक भीषण जानलेवा दुर्घटना बन सकती थी.
Jamshedpur. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले की शुरुआत काशाफलिया गांव निवासी सुरेश पात्र की लिखित शिकायत से हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना देते हुए बहरागोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच…
बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, परिचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा रेलवे विद्युत अवसंरचना की निगरानी और रखरखाव को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से युक्त ड्रोन तकनीक का उपयोग प्रारंभ किया गया है। रायपुर मंडल के विद्युत (टीआरडी) विभाग द्वारा ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) संरचनाओं के निरीक्षण के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए गए हैं। इस तकनीक के माध्यम से ऊँचाई से ओएचई संरचनाओं, फिटिंग्स तथा अन्य विद्युत…
रांची। राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रांची स्थित Jharkhand Vidhan Sabha परिसर में आयोजित समारोह में Jharkhand Police को 1,485 आधुनिक वाहनों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित होने वाले 12 नए पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर इन थानों की आधारशिला रखी और पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। “सशक्त पुलिस, सुरक्षित जनता” की…
रांची: बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस (LPG) की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड विधानसभा के बाहर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने अपने अन्य विधायक साथियों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ झारखंड के सत्ता पक्ष द्वारा किया गया, जिसमें महंगाई और गैस की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा गया। महंगाई से आम जनता परेशान हाल है और इसको ले कर हो रहे प्रदर्शन के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और उसके बावजूद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल…
जमशेदपुर। संगठनात्मक मजबूती को लेकर Bharatiya Janata Party ने जमशेदपुर महानगर में सात मंडलों के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu के निर्देश पर महानगर जिलाध्यक्ष Sanjeev Sinha द्वारा की गई। सात मंडलों में नियुक्त हुए नए अध्यक्ष शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पोटका मंडल में सनत कुमार शी, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल में निधू दास, कमलपुर मंडल में मधुसूदन महतो, बोड़ाम मंडल में सनातन दास, पटमदा मंडल में कृष्ण पद सिंह तथा घोड़ाबांधा मंडल में नीरज कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।…
जमशेदपुर । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सह प्रशासनिक न्यायाधीश, जमशेदपुर न्यायमंडल के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि रहेंगे । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10ः30 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन…
