Author: News Desk

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि रसोई गैस की किल्लत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों से नहीं घबराने की अपील कर रहे हैं, जबकि वह खुद अलग कारणों से घबराए हुए हैं। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन खुद प्रधानमंत्री बिल्कुल अलग वजहों से घबराए हुए हैं। वह अदाणी मामले, ‘एप्सटीन फाइल’ के कारण घबराए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं और देश से कह रहे हैं कि…

Read More

Ranchi. केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एलपीजी आपूर्ति पर कड़ी नजर रखने और सिलेंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण देश में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच, यह निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई कि आठ मार्च के एलपीजी से संबंधित आदेश में रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्रतिष्ठानों को एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है।…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल ने निवेशकों की धारणाओं को प्रभावित किया है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 992.53 अंक टूटकर 75,871.18 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 310.55 अंक फिसलकर 23,556.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखने…

Read More

Ranchi. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि घरेलू रसोई गैस की जरूरतें पूरी करने के लिए देश के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और लोगों को घबराहट में आकर सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि घरेलू रिफाइनरी कंपनियों ने भी एलपीजी उत्पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा भारत होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आपूर्ति बाधित होने के बाद नए स्रोतों से कच्चा तेल लेने में भी सफल रहा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव…

Read More

Ranchi. झारखंड के साहिबगंज जिले में बुधवार को दो पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद को लेकर 40-वर्षीय एक महिला की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बोरियो थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बंझी फुटानी हाट इलाके में हुई। सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया, ‘‘पीड़िता संझली देवी की दो पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद के चलते पत्थरों कुचलकर से हत्या कर दी गयी। पुलिस…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर में टाटा स्टील ने महत्वाकांक्षी इंजीनियरों के कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च तक किए जा सकते हैं। परीक्षा की तिथि 28 या 29 मार्च को होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएँ। वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के लिए 13 मार्च तक होगा। आवेदन के लिए https://www.tatasteel.com/ लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तिथि 28 मार्च या 29 मार्च होगी।

Read More

Jamshedpur. बर्मामाइंस की ईस्ट प्लांट बस्ती के पास बुधवार को ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को सीधा किया गया। हालांकि इस दौरान ऑटो सवार किसी की भी बच्चे को चोट नहीं आई है। ऑटो सवार लकी और क्रिश ने बताया कि वे लोग प्रेमनगर में रहते है और स्कूल से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर ऑटो पलट गया।

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को रामनवमी में जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने सरकार पर हिंदुओं को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। आसन के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बजट सत्र में एक बार भी सदन बाधित नहीं होने की बात कह सदस्यों से इसे कायम रखने का आग्रह किया, पर हंगामा नहीं रुकता देख देख 12:25 बजे से 12:50 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।

Read More

जमशेदपुर ।   Hindu Jagran Manch के तत्वावधान में बक्सर के विधायक Anand Mishra का भव्य स्वागत किया गया। उनके शहर आगमन पर मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।इस दौरान उन्हें आगामी हिंदू नव वर्ष यात्रा में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया। हिंदू नव वर्ष यात्रा का दिया निमंत्रण मंच के जिला अध्यक्ष Balbir Mandal ने कहा कि हिंदू नव वर्ष यात्रा सनातन परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सांस्कृतिक गौरव को भी मजबूत करते हैं। इसी उद्देश्य से विधायक आनंद…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और District Legal Services Authority के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम के तहत National Lok Adalat का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की सफल तैयारी को लेकर उपायुक्त Karn Satyarthi की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे बैठक में जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे।…

Read More