पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के वरीय नेता ,समाजसेवी सुरेंद्र सिंह का आज दिनांक 13 सितंबर को निधन हो गया l सुरेंद्र सिंह बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू निवासी थे ,जिला कांग्रेस के सक्रिय राजनीति में वर्षों कार्यरत रहेl पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महामंत्री के रूप में उन्होंने कई वर्षों तक कार्य किया l इसके अलावा श्री कृष्ण मेमोरियल संघ बागबेड़ा से भी वर्षों से जुड़े थे l
Author: News Desk
रांची: पुलिस ने पत्रकार को पीटा, एसएसपी से मिलकर पत्रकारों ने की कार्रवाई की मांग ।पत्रकारों मे सुरक्षा कानून को लेकर आक्रोश । आए दिन पत्रकारों के साथ कोई न कोई अनहोनी घटनाएं घट रही है, चाहे वह माफिया द्वारा हो, चाहे प्रशासन द्वारा हो, आज हर जगह पत्रकार अपनी ही सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं। जिस पत्रकार पर गरीब ,नीरीह बेबस लोगों का भरोसा और उम्मीद रहता है। जहां प्रशासन और माफियाओं द्वारा आम जनता को उत्पीड़न कर जबरदस्ती दमन और प्रताड़ित किया जाता है ,प्रशासन द्वारा परेशान किया जाता है। वहां आम जनता की…
मामला कोर्ट में लंबित है ग्रामीण कार्य को ना रोके : चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी ,रंजीत लोहरा सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी श्री रंजीत लोहरा द्वारा क्षेत्र के NH 32 अंतर्गत निर्माणधीन सड़क NH32 का निरिक्षण किया l इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने लेंगडीह एवं रेवताड़ा गाँव का भी निरिक्षण किया l प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणधीन NH32 मे पांच मौजा के गावों का विवादित मामला है, जिसपर ग्रामीणों द्वारा मुवावजा नहीं मिलने तक कार्य को रोकने एवं नहीं करने दिए जाने का का प्रयास किया जा रहा है l जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी श्री रंजीत लोहरा…
सरायकेला-खरसावां :उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया प्लाज्मा डोनेट करने की अपील सरायकेला स्थित टाउन हॉल मे जिला प्रशासन द्वारा जिले के उपायुक्त इक़बाल आलम अंसारी, पुलिस अधीक्षक एम. आर्शी एवं सिविल सर्जन सरायकेला श्री हिमांशु भूषण बरवार की उपस्थिति में सरायकेला पुलिस के सभी वैसे जवान एवं अफसर ,जो कोरोना को मात दे कर स्वस्थ हुए हैं के लिए प्लाज्मा डोनेशन के उद्देश्य से एक कार्यशाला आयोजित किया गया l कार्यक्रम मे सर्वप्रथम सिविल सर्जन सरायकेला श्री हिमांशु भूषण बरवार ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मचारी को प्लाज्मा थिरेपी के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए प्लाज्मा…
आदित्यपुर नगर निगम: अपर समाहर्ता ही नगर आयुक्त के कार्य संभालेंगे! आदित्यपुर नगर निगम में कुछ दिन पहले ही अपर समाहर्ता श्री गिरिजा शंकर प्रसाद की पदस्थापना की गई lअभी अपर समाहर्ता द्वारा प्रभार भी नहीं लिया गया है कि ठीक उसके कुछ दिनों बाद ही आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शशिधर मंडल का ट्रांसफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर नगर निगम में अब फिलहाल नगर आयुक्त की पदस्थापना की संभावना नजर नहीं आ रही है ।बताया जा रहा है कि अब नगर निगम के अपर समाहर्ता ही नगर आयुक्त के भी कार्य को देखेंगे…
माननीय प्रधानमंत्री ,केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए जा रहे कंगना राणावत के ऊपर अत्याचार f.i.r. और तोड़े गए ऑफिस के मामले एवं आर भारत के दो पत्रकार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जेल भेजने के मामले को गंभीरता से लेते हुए, महाराष्ट्र सरकार के ऊपर केंद्र सरकार कार्रवाई करें ।ताकि देशवासियों में कानून, सभी के लिए बराबर है ।इसके प्रति विश्वास आस्था बरकरार रहे। एकता विकास मंच के अध्यक्ष एके मिश्र ने इस संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है l
सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए नहीं बनेंगे कोई भी बिल्डिंग: कार्यपालक पदाधिकारी सरायकेला सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत चतुर्थ घटक एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन(शहरी) के विडियो कॉन्फ्रॅंस में भाग लिया गया l नगर पंचायत, सरायकेला क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं0-10 में पुराना उपायुक्त कार्यालय को तोड़कर बनने वाले नये अनुमण्डल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को श्री राजीव रंजन सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत, सरायकेला द्वारा रोक लगा दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा पत्राचार के माध्यम से कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल,सरायकेला को अवगत कराया गया है कि बिना नक्शा पास कराए एवं…
झारखंड के गोड्डा में हथियार के बल पर साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म ,मानवता हुई शर्मसार। झारखंड में मानवता को एक बार पुनः हथियार के बल पर शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दीया गया है। झारखंड के गोडा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिससे पूरे झारखंड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गोडा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथवाड़ा दुर्गा मंदिर के पास महर्षि आश्रम में बोकारो की एक साध्वी से चार हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा बंदूक की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है ।जिससे पूरे इलाके में सनसनी…
जुआ अड्डे पर पुलिस की दबिश से जुआरियो में मची भगदड़। सरायकेला- खरसावां के पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर पावर ग्रिड के पास छापामारी करते हुए 8 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया । पुलिस उनके पास से 16 हजार नगद ,16 मोटरसाइकिल तथा एक ताश के बंडल एवं अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस की दबिश पडते ही जुआरियों में अफरा-तफरी भगदड़ मच गई। जिसे चारों ओर से…
प्रशासन की बालू माफियाओं पर करवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप । सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से बालू के चार ट्रैक्टर को आदित्यपुर थाना के द्वारा पकड़ कर जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन ट्रैक्टर गाड़ी को रविवार को पकड़े जाने और एक ट्रैक्टर गाड़ी को सोमवार की सुबह में पकड़े जाने की खबर है। वही इस मामले में संवाददाता द्वारा थाना से जानकारी लेने पर बताया गया कि चार ट्रैक्टर को पकड़ा गया है । जिस पर आगे की प्रक्रिया चल रही है ।वहीं इस पूरे मामले पर जिला खनन…
