सरायकेला-खरसावां :जिला प्रशासन और उद्यमियों की ऑटोक्लस्टर में हुई बैठक । सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में जिला पुलिस प्रशासन और उद्यमियों की संयुक्त रूप से एक बैठक हुआ ।जिसमें उद्यमियों द्वारा आदित्यपुर एवं गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र की विधि व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को रखा गया। आदित्यपुर गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में होटल ,पान की गुमटी ,झोपड़ी नुमा दुकान लगा दिया गया है ।जहां अपराधिक तत्वों के जमावड़े और उनका अड्डा बाजी होते रहता है। जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है। इस तरह की दुकानों से…
Author: News Desk
सरकार के अवर सचिव राममूर्ति सिंह ने सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड रांची को गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के लीज एवं विवादों से संबंधित दिया जांच का पत्र l झारखंड सरकार के अवर सचिव राममूर्ति सिंह द्वारा 21 सितंबर 2020 को पत्रांक 270 2760 के द्वारा सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार को पत्र लिखकर सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के पूर्व के जनता मध्य विद्यालय और वर्तमान की गम्हरिया इंग्लिश स्कूल से संबंधित लीज एवं चल रहे विवाद को जांच कर शीघ्र वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा है । चल रहे विवाद को…
झारखंड सरकार, आवास बोर्ड के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर करवाएगी सीआईडी जांच? भ्रष्टाचार की दौड़ में आवास बोर्ड के एमडी बृजमोहन कुमार और ईई संजीव कुमार सबसे आगे! झारखंड में भ्रष्टाचार की दौड़ प्रतियोगिता होती है तो प्रथम पुरस्कार की हकदार होंगे झारखंड आवास बोर्ड के एमडी ब्रजमोहन कुमार और ईई संजीव कुमार ! झारखंड की जनता के बीच झारखंड आवास बोर्ड को भ्रष्ट बोर्ड के नाम से संज्ञा दिया जाने लगा है। आवास बोर्ड के पदाधिकारी 500 करोड़ अवैध वसूली करने के लिए और अधिक से अधिक वसूली करने के लिए 2300 घरों को कब्जा करा दिए गए…
जमशेदपुर ने खोला सरायकेला-खरसावां की आपूर्ति विभाग की खुलेआम खेल का राज। लगभग 10 वर्षों से विभागीय पदाधिकारी के उपेक्षा का जिला झेल रहा है दंश। चौंकिए नहीं यह झारखंड राज्य के सरायकेलााा — खरसावां जिला है जो विगत 10 वर्षों से लगभग विभागीय पदाधिकारियों की पदस्थापना नहीं होने का खामियाजा और दंश झेल रहा है ।जहां अनाज कारोबारियों का एकछत्र राज और सिंडिकेट चल रहा है । जहां 2009 से ही अभी तक केवल प्रभारी पदाधिकारियों के भरोसे जिले का आपूर्ति विभाग चल रहा है। यहां गरीबों का अनाज कालाबाजारी ,माफियाओं और पदाधिकारियों की पेट में जा रहा है…
जमशेदपुर :सरकारी जमीन को घेरने के लिए दो राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने , खून खराबा और बड़ी घटना होते-होते बचा । विगत कुछ दिन पहले ही कोल्हान के डीआईजी श्री राजीव रंजन सिंह के द्वारा मुख्य सचिव के पत्र के हवाला देते हुए सरकारी जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराते हुए सुरक्षित रखने के लिए सर्किट हाउस,जमशेदपुर में बैठक किया गया था। जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए और सरकारी जमीन को किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए। यह हर हाल में सुनिश्चित…
सरायकेला-खरसावां: एम.ओ.एवं एजीएम पर हो सकती है कार्रवाई ! सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं एजीएम पर करवाई होने की चर्चाएं चल रही है । राजनगर के प्रखंड आपूर्ति विभाग तब चर्चा में आया जब पोटका में 15 सितंबर की रात्रि में ट्रक पर लदे गेहूं पुलिस द्वारा बरामद कर जप्त किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर की गोदाम…
साकची प्रखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गोस्वामी एवं बिष्टुपुर जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिजीत सिंह के द्वारा साकची प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी अमरजीत सिंह को उनके निवास स्थान पर जाकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं उनसे आशीर्वाद एवं दिशा निर्देश प्राप्त कियाl इस दौरान साकची प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह द्वारा प्रखंड अध्यक्ष गण को कांग्रेस का झंडा देख कर आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l …
नियोजन नीति को असंवैधानिक और शेड्यूल एरिया में शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने से शिक्षकों में आक्रोश। झारखंड हाईकोर्ट द्वारा नियोजन नीति-2016 को असंवैधानिक करार देते हुए शेड्यूल एरिया में हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति को रद्द रद्द कर दिया गया है। रद्द किये जाने से आक्रोशित शिक्षकों द्वारा सरायकेला खरसावां जिले के काशी साहु काॅलेज में शिक्षकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया । जिसमें काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं प्रदर्शन, धरने में भाग लिया। सरायकेला में बहाल 219 शिक्षको ने झारखंड हाईकोर्ट के निर्णय को गलत बताते हुये पुनः विचार करने की अपील की है । झारखंड हाईकोर्ट ने नियोजन नीति-2016…
सड़क से सदन तक होगा विरोध :गीता कोड़ा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा संसद के मॉनसून सत्र में लाए गए ग्यारह अध्यादेशों में से चार अध्यादेश किसान विरोधी है ।उक्त बातें सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने चाईबासा में कही । सांसद द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा लाये जा रहे ये अध्यादेश किसानों के हित में नहीं है किसान विरोधी है । कृषि आधारित राज्य झारखण्ड के राजस्व पर भी इसका नकारात्मक और अधिक है असर पड़ेगा । इन अध्यादेशों के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और कॉरपोरेट फार्मिंग का जो प्रावधान किया जा…
सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई चौकीदार स्थापना समिति की बैठक। सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त श्री इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में चौकीदार स्थापना समिति से संबंधित बैठक किया गया। बैठक में उपायुक्त महोदय द्वारा अनुकंपा से संबंधित कूल तीन चौकीदारों, की अनुकम्पा नियुक्ति से सम्बंधित मामले आये जिनमे सभी मामलों को निष्पादित किया गया। साथ ही दो उग्रवादी हिंसा से संबंधित मामले सामने आए इस संबंध में एक मामला सह सहमति से विचाराधीन बताया गया, ज्ञात हो कि दोनों मामले में से एक मामला प्रशासन द्वारा तथा दूसरा मामला पुलिस प्रशासन द्वारा लंबित पाया गया…
